Tuesday, November 27, 2012

A heart tuching Poem By Surender Pal Singh Vadhavan

घरोंदा

पुराने शहर की एक गली में
ऊंचा मस्तक, सीना ताने
शान-अदब से रहता था
वो घर मेरा।

घर के चौकौर आंगन में
चूल्हे पर धर मिट्टी की हंडिया
दादी अम्मां साग पकाया करती थीं
लकड़ी की मथनी से अम्मां
दूघ बिलोआ करती थीं।

साईकिल की घंटी की ट्रिन-ट्रिन
करते पापा जब घर आते थे
सुन-सुन कर बच्चों की फरमाईश
मंद -मंद मुस्काते थे।
बड़े कडक़ थे दादाजी
सब पर रौब जमाते थे
ढीली  चारपाईयां  कसते
बच्चों से बतियाते थे।
घर के आंगन में ,एक कुंई थी
ठंडा मीठा जल था जिसका
रस्सी को चरखी पे चढ़ा कर पानी
खींचा करते थे,
खूब नहाया करते थे।

ऊंची- ऊंची दीवारें उसकी,
नक्काशीदार दर-दरवाज़े
बैठक भी थी अलबेली
सूरज की किरणों से झिलमिल
सतरंगी खिल जाती थी
एक महल सा दिखता था
बड़ी शान से रहता था
वो घर मेरा।

आधी सदी का जीवन साथी
मेरे दु:ख सुख का साथी,
अब वो मुझ से छूट गया है
अब वो मुझसे रुठ गया है।

मेहराबदार दीवारें जिसकी
नक्काशीदार थे  दर-दरवाज़े
ऊंचा मस्तक, सीना ताने
शान-अदब से रहता था
वो घर था मेरा।
सुरेंद्र पाल वधावन, शाहाबाद मारकंडा

Monday, November 26, 2012

गुरु नानक देव जयंती पर विशेष

ब्रह्मांड की इलाही आरती के रचयिता श्रीगुरुनानक देव

सुरेंद्र पाल वधावन/शाहाबाद मारकंडा
-गगन में थालु रवि चंदु दीपक बने तारिका मंडल जनक मोति॥धूपु  मलआनलो पवणु चवरो करे सगल बनराइ फूलंत होती॥ २॥ कैसी आरती होइ॥ भव खंडना तेरी आरती॥ यह इलाही आरती की पंक्तियां हैं जिनमें प्रथम गुरु नानक देव जी के विराट दृष्टिकोण और उनके आलौकिक व्यकितत्व की झलक मिलती है। सिख धर्म के प्रवत्र्तक गुरु नानक देव जी का जन्म 20 अक्तूबर1469 में राय भोये की तलवंडी $िजला शेखुपुरा में मेहता कल्याण दास के यहां हुआ था। आपकी माताजी का नाम तृप्ता देवी था और बहन का नाम नानकी देवी थाोि आप से छह साल बड़ी थीं। गुरु नानक देव जी के जन्म समय उनकी धाए-मां माई दौलतां बालक के चेहरे पर इलाही नूर देख कर हतप्रभ रह गई और बाद में आपकी जन्म कुंडली बनाने वाले पंडित हरदयाल ने भविष्यफल बताते यह घोषणा की कि यह बालक बादशाहों का बादशाह होगा और हिंदु और मुस्लमान दोनों   के लिये आराध्य होगा। पंडित हरिदयाल की भविष्यवाणी सत्य सिद्घ हुयी और वह हिंदुओं के गुरु और मुस्लमानों के पीर कहलवाये ।गुरु नानक देव को मुसलमान नानकपीर पुकारते थे। 
बाल्यकाल से ही प्रभुभक्ति और चिंतन में लीन रहने वाले गुरु नानक देव ने पंजाबी,हिंदी और संस्कृत भाषा की शिक्षा पंडित गोपाल दास  से ग्रहण की और बाद में मौलवी कुतबुद्ïीन से फारसी का ज्ञान लिया।
आपके बाल्यकाल से जुड़ी अनेक साखियां हैं जिनमें एक कोबरा सांप द्वारा धूप से बचाव के लिये फन से आपके सिर पर छाया करना,पिता द्वारा व्यापार के लिये दिये गये 20चांदी के सिक्कों को भूखे साधुओं पर खर्च करना और इसे सच्चा सौदा बताना और दौलत खां लोधी के अनाज को मु$फत ही लोगों में बांट देना आदि। 18 वर्ष की आयु में गुरुनानक देव की शादी माता सुलखणी से हुई और 1494 में उनके बड़े पुत्र श्रीचंद का जन्म हुआ और बाद में 1496 में दूसरे पुत्र लक्ष्मी चंद ने जन्म लिया। गुरु नानक देवजी जिस नदी में स्नान कर बाद में वहीं पर ध्यानमग्न हो जाते थे उसे बेई नदी कहा जाता था। इसी बेई के तट पर आपने विख्यात श्री जपुजी साहिब की रचना की थी और रुहानियत का संदेश हासिल किया था। इसे बाद में बाबा नानक की नदी कहा जाने लगा। आजकल इसे काली बेई कहाजाता है। इसे प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने उठाया है।
 गुरु नानकदेव जी ने एक ईश्वरवाद के सिद्घांत का प्रचार करने के लिये चार बड़ी उदासियां कीं । उन्होंने हिंदु धर्म में पनप चुके अंधविश्वासों और आडंबरों का तर्क व युक्ति से विरोध किया। जगन्नाथ के प्रसिद्घ मंदिर में गुरु पूर्णिमां के पावन अवसर पर जब पुजारी एक छोटी सी थाली में दीपक जला कर आरती उतार रहे थे तो उन्होंने सहसा कंठ से वहीं संपूर्ण ब्रहमांड  की आरती का उच्चारण किया -गगन में थालु रवि चंदु दीपक बने तारिका मंडल जनक मोति॥धूपु  मलआनलो पवणु चवरो करे सगल बनराइ फूलंत होती॥ २॥ कैसी आरती होइ॥ भव खंडना तेरी आरती॥ जिससे तात्पर्य है कि सारा ब्रहमांड मानो एक थाल है,सूर्य और चंद्र इस थाल में दियों की भांति  प्रज्जवलित हैं,तारों के समूह मोतियों की भांति जड़े हैं। मलय पर्वत की और से आने वाली सुगंधमय पवन मानों धूप है,हवाएं चवर झुला रही हैं,समस्त वनस्पतियां ज्योति स्वरुप प्रभु की आरती में फूल अर्पित कर रही हैं। । हे जीवों के जन्म-मरण का नाश करने वाले। तुम्हारी कैसी सुंदर आरती हो रही है।
गुरुनानक देव जी ने मूलमंत्र दिया कि- एक ईश्वर है,औंकार स्वरुप है,सतनाम है ,कर्ता पुरुष है,भय से रहित है ,वैर से रहित है ,कालातीत मूर्ति है,स्वंयभू है, गुरु की कृपा से प्राप्त होता है।
गुरु नानक देव जी 1539में करतारपुर में ज्योति जोत समा गये।

सुरेंद्र पाल वधावन----------153 हुडा सेक्टर 1 शाहाबाद मारकंडा जि़ला कुरुक्षेत्र 094168-72577

Thursday, November 22, 2012

जेल में क्यों दफनाया कसाब?

 अगर सरकार  ने कसाब को मार  दिया तो बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन मैंने कुछ जगह पढ़ा कि कब्रिस्तानों में जगह न मिलने के कारण उसकी लाश को जेल में ही दफनाना पड़ा | अगर ऐसा हुआ तो कब्रिस्तानों से निकलकर जेल में दफनाने की बात में मात्र कुछ ही समय लगा होगा| फिर ये बात कब्रिस्तानों से लीक क्यों नही हुई? सर्कार ने अगर कसाब को मर दिया तो बहुत ही अच्चा किया, लेकिन उसकी लाश को देश में दफनाने की क्या जरूरत थी? अमरीका की तरह उसको समुदर में क्यों नही दल दिया गाया? कुछ दिन पहले ही कसाब को डेंगू होने का समाचार भी हवा में उछला था| खबरों में आया कि इस बहाने उसका चेकअप हुआ था| सरकार को भी भला झूठ का सहारा लेकर ऐसा करने क्या जरूरत थी? आज तक कसाब के समर्थन में देश में कोई लहर नही थी तो क्या जरूरत थी उसकी फांसी को इतना गुप्त रखने की? ....ये तो वैसा ही हुआ कि अंग्रेजों ने देश भगत शहीदे आजम भगत सिंह व उसेक साथियों के साथ किया था....खैर चलो जो हुआ अच्छा हुआ यानि कसाब मारा गाया ये तो सही हो ही सकता है ..अब न तो कांग्रेस और न ही विपक्ष को इसे राजनितिक मुद्दा बनाना चाहिए....इस बात को यहीं भूल जाना चाहिए.....

Wednesday, November 14, 2012

पुलिस कर्मचारियों को पूरी तरह एक्टिव करने के लिए दी गई ट्रेनिंग

हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एम.एस. मान ने कुरुक्षेत्र में चैक की पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली

कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र की पुलिस लाईन में आज पूरे जिले के पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को हर तरह की परिस्थितियों में सजग व सावधान रहने के लिए ट्रेनिंग दी गई और बकायदा इस कार्य के लिए पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को चैक करने के लिए हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एम.एस. मान ने रिहर्सल भी करवाई। रिहर्सल के दौरान पुलिस कर्मचारियों के हर उस पहलू को चैक किया गया जिनके बारे में उन्हें पूरी तरह एक्टिव रहना चाहिए। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों से फायरिंग, अचानक हमला, भीड़ को काबू करने के लिए आसू गैस, उग्र भीड़ को काबू करने की कार्यप्रणाली तथा अपराधियों की घेराबंदी सभी एक्शन करवाकर देखे गए।
            हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एम.एस. मान ने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्बोधित करने तथा रिहर्सल करवाने के उपरांत कहा कि पूरे राज्य की पुलिस को आधुनिक तरीके से एक्टिव किया जा रहा है। इसके लिए बकायदा प्रत्येक जिले में हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों के ट्रेनिंग कैम्प के साथ-साथ उनकी कार्यप्रणाली को परखा भी जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को तरो ताजा रखने के लिए उन्हें आधुनिक यंत्रों की जानकारी भी दी जा रही है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र पुलिस के अधीक्षक राकेश आर्य, उप पुलिस अधीक्षक सिटी निर्मल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद, प्रशिक्षणरत उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सहित अपराध शाखा व थानों के प्रभारी मौजूद थे।

पावन ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में हुई अन्नकूट और गोवर्धन पूजा

कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से प्रकांड ब्राह्मणों और ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट का पूजन किया गया। इसके उपरांत विद्यापीठ परिसर में विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें आस-पास के क्षेत्रों के अलावा अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धाभाव के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। विद्यापीठ के आचार्य राजेश शास्त्री ने बताया कि आज के दिन गोवर्धन पूजन और अन्नकूट का विशेष महत्व है। इस पूजन से जहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गौ माता के पूजन में 33 करोड़ देवी-देवताओं के पूजन का फल प्राप्त होता है, वहीं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इस धरती पर आकर मानव स्वरूप में की गई गोवर्धन पूजा के समान भी फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर विद्यापीठ के सभी ट्रस्टियों के अलावा खरैतीलाल सिंगला, राजेश सिंगला, मनीष मित्तल, जितेंद्र भारद्वाज, के.के. कौशिक, आर.एस. ढांडा, रोहित शर्मा इत्यादि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
दूसरी ओर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा द्वारा अन्नकूट के अवसर पर दु:खभंजन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा, पंडित बालकृष्ण शर्मा, आरडी शर्मा, प्रधान जलेश शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी, पवन शर्मा पौनी, उप प्रधन नितिन भारद्वाज लाली, यशेंद्र शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, राज कुमार काला, रमेश कौशिक, पंडित जगन्नाथ शर्मा, मास्टर प्रेम शर्मा,माईचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान का भोग लगवाकर अन्नकूट का शुभारंभ किया। इस भंडारे में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पांचाल धर्मशाला में कामगारों ने करवाया सांग का आयोजन

जिले भर के सैंकड़ों कारीगरों ने लिया अपनी दुकानें बंद कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा में भाग

कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर समाज के कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर मंगल भविष्य की कामना की। कामगारों ने अपनी-अपनी दुकानें व मशीनें बंद कर कुरुक्षेत्र की पांचाल धर्मशाला में प्रति वर्ष की भांति मनाई जा रही विश्वकर्मा जयंती में भाग लिया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। पांचाल समाज के अमरजीत सिंह ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार दीवाली से अगले दिन भगवान विश्वकर्मा जयंती बनाने का महत्व है। भगवान विश्वकर्मा ने ही लंकापति रावण की लंका की रचना की थी। हनुमान द्वारा लंका दहन करने से भगवान विश्वकर्मा रूष्ट हुए थे, जिसको लेकर भगवान श्रीराम के दीपावली पर्व पर अयोध्या पहुंचने के उपरांत अगले ही दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाने का प्रावधान रखा गया था। तभी से प्रति वर्ष हर धर्म के कामगार अपने-अपने कार्य व मशीनों को बंद कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन करते हैं। इस दौरान सांग का भी आयोजन करवाया जाता है। जिसमें कामगार बैठकर सांग का आनंद उठाते हैं तथा विश्वकर्मा का आशीर्वाद ग्रहण कर अपने आपको सौभाग्यशाली समझते हैं।

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन आगे आएं : कटारिया

कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र स्टडी गु्रप के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ हजकां नेता सूरजभान कटारिया ने कहा है कि गाय को राष्ट्रीय स्तर पर माता का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सामूहिक रूप से एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। 
कटारिया  पानीपत स्टडी गु्रप द्वारा गऊ कथा वाचक श्रद्धेय गोपाल मणिजी महाराज एवं बाल व्यास श्री सीतासरण जी के स्वागत में आयोजित पानीपत स्टडी गु्रप के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव आहुजा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सूरजभान कटारिया ने गोपाल मणि महाराज के गऊ रक्षा आंदोलन को तन मन धन से समर्थन देते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र आगमन का निमंत्रण दिया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि आजीवन वे गऊ रक्षा के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर गोपाल मणि महाराज एवं सीतासरण महाराज के अलावा पानीपत स्टडी गु्रप के अध्यक्ष राजीव आहुजा, प्रसिद्ध समाजसेवी कस्तूरी लाल आहुजा, वासुदेव शर्मा, विरेंद्र तनेजा पप्पी, पुष्पेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, रश्मि शर्मा तथा रितेश शर्मा, इशकुमार राणा, एडवोकेट मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हजारों-लाखों दलित, पिछड़े एवं गरीब  लोग पहुंचेंगे सिरसा महारैली में  : कटारया
शाहाबाद मारकंडा/वधावन
डॉ. अम्बेडकर विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा जनहित कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरजभान कटारिया ने कहा है कि  2 दिसम्बर की सिरसा महारैली में प्रदेशभर से हजारों-लाखों की संख्या में दलित, पिछड़े एवं गरीब समुदाय के लोग पहुंचेंगे और रैली को सफल बनाएंगे। लोग सिरसा में भारी संख्या में पहुंचकर हजकां-भाजपा गठबंधन को अपना समर्थन देंगे। हजकां नेता कटारिया देर सांय पार्टी के हाई पावर कमेटी सदस्य सुरेश शर्मा एडवोकेट के साथ गांव ठोल अनाजमंडी में अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अलीशेर के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरसा महारैली के लिए पूरे शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रैली सभी रिकार्ड को तोडक़र इतिहास बनाएगी।

कुवि में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को किया याद
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के 123वें जन्म दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति लै. जनरल डा. डीडीएस संधू एवं कुलसचिव डा. सुरेन्द्र देसवाल ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  इस अवसर पर कुलपति ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उनका जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा बच्चों के लिए वे चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध हैं।  कुलपति ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भारत को स्वतंत्र करवाने में अहम भूमिका निभाई।  वे एक भविष्यदृष्टि वाले व्यक्ति थे और उन्होंने विकसित भारत का स्वपन देखते हुए कई तरह की सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की योजनाएं बनाई। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जीवन एवं दर्शन से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रोफेसर बृजेश साहनी, निदेशक लोक सम्पर्क, चीफ वार्डन डा. सतदेव, डा. महासिंह पूनियां, क्यूरेटर धरोहर, आर.डी.मैहला, पुस्तकालयाध्यक्ष, उपस्थित थे।

देश में हो रहे घोटालों के कारण जनता का प्रजातंत्र से विश्वास उठा: अशोक अरोड़ा
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे घोटालों के कारण जनता का प्रजातंत्र से विश्वास उठता जा रहा है, यह विचार स्थानीय विधायक एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने युवा इनेलो के प्रदेश सचिव सुलतान ब्राह्मणमाजरा के सलारपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान आशीर्वाद मेडिकल लैबोरट्री का उद्घाटन करने के पश्चात व्यक्त किए। इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक मामूराम गोंदर, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, प्रदेश महासचिव नरेंद्र घराखसी, युवा इनेलो नेता जोग्ध्यान, रंणधीर झिंझरपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने रिबन काटकर इस लैबोरेट्री की उद्घाटन किया तथा इसके संचालक सुलतान ब्राह्मण माजरा को शुभकामनाएं दी। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जीतने घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में उजागर हुए हैं, इतने आजतक कभी नही हुए हैं। जो पैसा सरकार के खजाने में जाना चाहिए वह कांग्रेसी नेताओं की जेब में जा रहा है और यही कारण है कि महंगाई बढ रही है। बढती महंगाई के कारण दीपावली के त्यौहार की छटा भी फीकी नजर आई। लोगों का उत्साह महंगाई के कारण पहले की अपेक्षा कम दिखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। हरियाणा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से दुखी हैं। विकास के नाम पर प्रदेश की सडक़े व गलियां टूटी पड़ी हैं। बेरोजगारों को रोजगार नही मिल रहा और बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री सोनिया गांधी के दामाद व अन्य परिजनों को किसानों की जमींन कोडिय़ों को भाव दिलवाकर दिल्ली दरबार को खुश करने में लगे है। वर्तमान सरकार को प्रदेश की जनता व आम आदमी के हितों से कोई सरोकार नही है। अरोड़ा ने कहा कि आज गैस सिलेंडर की सीमा निर्धारित की जाने के कारण गृहणीयां दुखी हैं। पूरे देश व प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। देश में जिस प्रकार के राजनैतिक हालात बन रहें हैं, उससे लोकसभा के मध्यावधि चुनाव होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को चलता करके इनेलो को सता सौंपने का मन बना लिया है। हरियाणा में चुनाव होने पर चौधरी ओम प्रकाश चोटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनना निश्चित है।

प्रभु सिमरन के साथ हमें अपने हाथों से भी सेवा करनी चाहिए :महिंद्र सिंह
पिहोवा/पृथ्वी सिंह
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी महिला सत्संग सभा के सौजन्य से गुरुद्वारा साहिब के परिसर में आयोजित की गई। जहां पुष्पवर्षा वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। संत बाबा महिंद्र सिंह कार सेवा वालों ने सेवा के बारे में बोलते हुए कहा कि हमें प्रभु सिमरन के साथ-साथ अपने हाथों से सेवा भी करनी चाहिए। सेवा करने से प्रभु की प्रसन्नता प्राप्त होकर मन की सभी इच्छाएं पूरी होती है। महिला सत्संग सभा के सदस्य मनमोहन कौर, जसबीर कौर, कुलविंद्र कौर व प्रकाश कौर ने कीर्तन द्वारा संगत को गुर-चरणों से जोड़ा। शुक्रवार को प्रभातफेरी कुरुक्षेत्र रोड पर जसपाल सिंह के निवास पर पहुंचेगी। इस मौके पर बूटा सिंह भिंडर, गुरविंद्र खिल्लन, सुखविंद्र सिंह, संदीप सिंह, हरीश वर्मा व महिंद्र सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

गौवर्धन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गौ रक्षा करने का लिया संकल्प
गौवर्धन पूजा व अन्नकुट पर लगाया विशाल भंडारा  
लाडवा/विनय चौधरी
अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर मथाना चौकी में मंदिर संचालक स्वामी सत्यानंद जी महाराज के सान्निध्य में बुधवार को गौवर्धन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में अन्नकूट पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसके मुख्य यजमान सुरेंद्र कुमार गोयल व उसका परिवार था। मंदिर में सर्व प्रथम संगीतमय सुंदर कांड का पाठ व विश्वशांति हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आहुति डाली। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने गौवर्धन की पूजा भी की। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया व मंदिर में आए श्रद्धालुओं को स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने प्रसाद देकर अपना आशीर्वाद दिया। मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को इसलिए बनाया है, ताकि वह सभी जीव-जंतुओं की सेवा व रक्षा करें सके न की उनको अपने स्वार्थ के चलतेे नष्ट करे। स्वामी जी ने समाज में बढ़ती जा रही इन कुरीतियों के बारे में मनुष्य का जीवों की रक्षा न करने व धर्म के मार्ग पर से विश्वास कम होना बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस पर्व पर गौ रक्षा करने का संकल्प लेने की बात कहीं। इस अवसर पर दुर्गा दास शर्मा, जगन्नाथ, रवि कुमार, पृथ्वी शर्मा, कौशल सिंगला, शशी गोयल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।  

धूमधाम से मना दीपावली का पर्व
लाडवा/विनय चौधरी
लाडवा में दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बाजारों में पुलिस का विशेष प्रबंध रहा। महंगाई के चलते इस बार दीपावली फीकी जरूर नजर आई। कस्बे में पिछले वर्ष से इस बार पटाखों की बिक्री भी आधी रही, जिससे पटाखा विक्रेताओं को काफी मायूस होना पड़ा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस बार दीपावली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले से कस्बावासियों को राहत मिली है। दीपावली के पर्व पर थानाध्यक्ष कमलदीप ङ्क्षसह राणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही और बाजारों व कस्बे में थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मचारी गश्त करते नजर आए। पुलिस के इस सहयोग के चलते बाजारों में बिना किसी डर भय के खूब रौनक भी नजर आई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी भी पुरी मुस्तैदी से दीपावली के पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहे।

बाल दिवस पर किया फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन
बाबैन/सुरेश अरोड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री चाचा जवाहर लाल नेहरू एवं बाल दिवस के अवसर पर एन.आर. आर्य स्कूल में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करने के उपरंात स्कूल के प्रिंसीपल गुरचरण ङ्क्षसह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे और उनका बच्चों के प्रति विशेष लगाव था और इसी कारण उनके जन्म दिवस 14 नवंबर को देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में बच्चों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है और प्रतिस्र्पधाओं में हिस्सा लेने से हौंसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह कि प्रतियोगिताओं में बच्चों को उमदा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहिए। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। फैंसी डै्रस प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा भिन्न-भिन्न रंगों की पहनी डै्रसों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान युवराज व मनदीप, तृतीय स्थान संजना व पायल ने प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ मौजूद था।

प्रदेश निंरतर प्रगति के पथ पर अग्रसर : गुप्ता
बाबैन/सुरेश अरोड़ा
प्रदेश में हो रहे चंहुमुखी विकास से प्रदेश का हर वर्ग खुश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश निंरतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उपरोक्त शब्द पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने बाबैन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार के द्वारा शिक्षा, खेल व रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अनेक रोजगार मिल रहे हैं और इन रोजगारों में बिना भेदभाव के प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। जिससे विपक्षी दलों के मुंह बंद हो रहे हैं और विपक्षीयों के पास सरकार की अलोचना करने का कोई मुद्दा ना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में लगातार तीसरी बार कांगे्रस की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जयपाल पांचाल, हरिकेश सैनी, मुकेश भगवानपुर,धर्मबीर बरगट, रामपाल सैनी, सी.एस. राव, धर्मपाल भाटिया, जसमेर कसीथल, कुलदीप रामपुरा, संदीप फालसंडा, जयभगवान कालवा, मोहन चुघ व कई कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

खाकी को रोब दिखा कर जमकर मचाई लूट
पुलिस ने  मुफ्त के पटाखों से खुद की दीपावली मनाने के लिए दुकानदारों को किया काली दीपावली मनाने पर मजबूर
खुद कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस ने नियमों की उड़ाई सरेआम धज्जियां
बाबैन/सुरेश अरोड़ा
भले ही  जिला प्रशासन ने पुलिस को अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर पाबदीं लगाने के आदेश दिए हों। लेकिन पाबदीं की आड़ में दीपावली के इस त्यौहार पर पुलिस कर्मियों के  मुफ्त के पटाखों से वारे-न्यारे रहे। पुलिस कर्मियों ने अपनी दीपावली को  मनाने के लिए दूसरे लोगों को काली दीपावली मनाने पर मजबूर कर दिया।  कस्बा बाबैन व आस-पास के गावों में छोटे- छोटे दुकानदारों से पुलिस ने कानून का हवाला देकर न केवल मुफ्त में पटाखे उडाए बल्कि अपनी वर्दी का रोब दिखाकर  उनसे अभद्र व्यवहार  तक भी किया गया । ऐसे में दीपावली का पर्व होने के बावजूद दुकानदार चाहकर भी इन कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करवा पाए। लेकिन लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस ने खुद ही नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस द्वारा दुकानदारों से  बटोरे गए पटाखों को बाजार में बेचा तक गया है। सुत्र बताते हैं कि पुलिस ने दुकानदारों से पटाखे लेने का साथ-साथ रुपए लेने में भी कोई कसर नही छोड़ी। ऐसे में  बेचारे मरते दुकानदार क्या न करते। मजेदार बात तो यह है कि पुलिस के हर उच्च अधिकारी इन कर्मियों के कारनामों से अच्छी तरह वाकिब रहा। रहे भी क्यों न आखिर पटाखों का हिस्सा उसको मिलना था। सूत्रों के अनुसार बाबैन में त्यौहारों के मौके पर दुकानदारों के द्वारा पटाखें निर्धारित स्थान पर स्थाई लाईसैंसों के साथ विक्रय किए गए। जिसके लिए सभी लाईसैंस धारकों ने निर्धारित फीसें भी जमा करवाई हैं परन्तु बावजूद इसके पुलिस व अग्रिशमन कर्मचारियों के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सरेआम दुकानदारों से लूट मचाई गई और सभी विके्रताओं से मुफ्त में पटाखें उठाएं गए और रुपए मांगने पर दुकानदारों पर प्रशासन का नाम लेकर धौंस जमाई गई।
पटाखा विके्रताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनसे शाम के समय पुलिस व तहसील कर्मचारियों ने धक्के से पटाखें मांगे और किसी भी व्यक्ति से इस बारे कुछ भी बताने से मना किया। पटाखा विके्रताओं ने कहा कि वे मजबूरी में रुपए उधार लेकर कुछ कमाने के लिए  पटाखे खरीदकर लाए थे लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनके मुफ्त में पटाखे उठाकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मामले की कराएंगे जांच
बाबैन के तहसीलदार ने कहा कि मुझे इस बारे अभी कोई जानकारी नही है यदि इस प्रकार का मामला है तो वे इसकी जांच कराएंगे। दूसरी ओर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नही है यदि इस प्रकार का मामला तो जांच करके ऐसे कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

जुआ खेलते व सट्टा खाईवाली करते पांच काबू
कुरुक्षेत्र (आवाज ब्यूरो)
जिला पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत अलग-अलग जगहों से ताश की आड में जुआ खेलते हुए व सट्टा खाईवाली करते हुए पांच व्यक्तियों को धर दबोचा तथा उनके कब्जे से 2650 रुपये बरामद किए। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार आर्य ने बताया कि पुलिस चौकी कृष्णा गेट से उप निरीक्षक दलेल सिंह की पुलिस टीम ने नजदीक शेखचिली मकबरा थानेसर से ताश की आड में जुआ खेलते हुए बिल्लू उर्फ राजेश कुमार निवासी धोबी मौहल्ला थानेसर, पवन निवासी दर्रा खेडा, ओमप्रकाश निवासी खातापुर महौल्ला व सतीश निवासी गांव अहर कुराना जिला पानीपत को धर दबोचा तथा आरोपियों के कब्जे से 1150 रुपये बरामद किए। एक अन्य मामले में थाना लाडवा से सहायक उप निरीक्षक बलबीर सिंह की पुलिस टीम ने नजदीक बस अड्डा गांव बदरपुर से सोनी कुमार निवासी बदरपुर को सट्टा खाईवाली करते हुए धर दबोचा तथा उसके कब्जे से 1500 रुपये बरामद किए।

लडक़ी को अपशब्द बोलने पर दो युवक काबू
कुरुक्षेत्र (आवाज ब्यूरो)
पुलिस ने रास्ता रोककर लडक़ी से अपशब्द बोलने के आरोप में दो युवको को धर दबोचा। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शाहाबाद से हवलदार सुजीत सिंह की पुलिस टीम ने शिकायत के आधार पर मोहीत पुत्र हेमराज निवासी खजरोंवाला मौहल्ला शाहाबाद व अमन पुत्र नीरज निवासी माजरी मौहल्ला शाहाबाद को शाहबाद में ही एक लडक़ी से अपशब्द बोलने व धमकी देेने के आरोप में धर दबोचा।

चोरों ने चुराई काजू, बादाम व हजारों की नगदी
कुरुक्षेत्र (आवाज ब्यूरो)
चोरों ने पिपली से दुकान से काजू, बादाम व 8 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुमीत कंसल निवासी पिपली ने बताया कि अज्ञात चोरो ने उसकी दुकान कंसल स्वीट हाऊस पिपली से काजू-बादाम व 8 हजार रुपये चोरी कर लिए।

अवैध शराब सहित एक काबू
कुरुक्षेत्र (आवाज ब्यूरो)
जिला पुलिस ने शहर कुरुक्षेत्र से एक व्यक्ति को 6 बोतल ठेका शराब देशी के साथ धर दबोचा।  इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ताने बताया कि थाना शहर कुरुक्षेत्र से सहायक उप निरीक्षक रामपाल की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नजदीक स्थानेश्वर महादेव मन्दिर थानेसर से पवन कुमार निवासी बाहरी को घर दबोचा तथा आरोपी के कब्जे से 6 बोतल ठेका शराब देशी मार्का रसीला सन्तरा बरामद की।

Kurukshetra news रोब दिखा कर जमकर मचाई लूट