Monday, April 7, 2014

सलीमपुर में कृषि वानिकी किसान सम्मेलन का आयोजन


विज्ञानियों के अलावा देश भर से पहुंचे पेड़ उत्पादकों ने की शिरकत 

शाहाबाद मारकंडा/सुरेंद्र पाल वधावन
 निकटवर्ती गांव सलीमपुर में प्रगतिशील किसान रणजीत रैना के प्रयास से राष्टीय स्तर के कृषि वानिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा वन विभाग,हरियाणा वन विकास निगम,पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना,एफ.आर आई देहरादून विमको प्रगति बायो-टेक्रनालोजीस,के विज्ञानियों के अलावा देश भर से पहुंचे पेड़ उत्पादकों ने शिरकत की। इस सम्मेलन का शुभारंभ हरियाणा वन विभाग के, के.एस.चौहान और आर.के सपड़ा ने की। इस सम्मेलन के प्रश्नोत्तर काल में विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं को शांत किया और अनुभव सांझा किए। पापुलर और सफेदा पेड़ो की विभिन्न किस्मों और उनमें होने वाली बीमारियों व उपचार विषयक विचारों का आदान प्रदान किया गया। इसके अलावा गुणवतापरक उत्तम किसम के पोधों के विपणन से संबधित सूचनाएं प्रदान की गईं। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के सोटी कलोनल-यूक्लीपटृस यूनिट के बारे में जानकारी प्रदान की गई।सम्मेलन में डा.आर.वी सिंह देहरादून,डा.आर.आई.एस गिल लुधियाना,स्वर्ण सिंह विमको,पंजाब कृषि वानिकी किसान संघ के अध्यक्ष रघुबीर सिंह,के.एस.वेंकटाराव हैदराबाद,वी.एस.तंवरअंबाला,राजेश गूलिया,डी.एफ.ओ अंबाला,प्रगतिशील किसान करण सीकरी,जगदीश चंद्र,अनुसंधान वानिकी पिंजोर और अजय कुमार मिश्रा करनाल ने विचार व्व्यक्त किए।
पदाधिकारियों का मनोनयन-इस अवसर पर कृषि वानिकी किसान संघ की राष्टीय कार्यकारिणी के पदाघिकारियों का मनोनयन आम राय से किया गया। पदाधिकारी-डा.आर.वी सिंह प्रधान,प्यारेलाल उप-प्रधान,स्वर्ण सिंह महासचिव,असीम सिंगला सचिव,डा.एम.डी.शेडा कोषध्यक्ष और श्रीमती वेलेरी हारा व रणजीत रैना को सहयोजित सदस्य बनाया गया।



No comments:

Post a Comment