Tuesday, April 8, 2014

फोर्ड फाऊंडेशन का संचालन सी.आई.ए के माध्यम से अमरीका कर रहा है:उपाध्याय



आरोप-संदेह के घेरे में  11.500 करोड़ रुपए की राशि
कहा-पथ से भटके केजरीवाल त्रिशंकु सरकार चाहते हैं 

 केजरीवाल की पार्टी में वही बुराईयां जिनके खिलाफ पार्टी का गठन हुआ

चंडीगढ़ /सुरेंद्र पाल वधावन:
 फोर्ड फाऊंडेशन का संचालन सी.आई.ए के माध्यम से अमरीका कर रहा है। अमरीका चाहता कि भारत में त्रिशंकु सरकार बने। फोर्ड फाऊंडेशन के माध्यम से ही अमरीका रुस को टुकड़ों -टुकड़ों में बांटने में सफल हुआ। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व संस्थापक  मैंबर अश्विनी उपाध्याय ने आज चंडीगढ़ प्रैस कलब में आयोजिन पत्रकार सम्मेलन में उपरोक्त बात कही तथा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 20 सवालों का आरोप पत्र जारी कर अपने सवालों  के जवाब मांगे।
 उपाध्याय ने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद ने उन्हें आम आदमी पार्टी से बिना पूर्व सूचना के निकाल कर उनकी छवि धूमिल की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी राह से भटक चुके हैं और जिन पांच मुद्दों के विरोध में केजरीवाल संघर्षशील रहे उनकी पार्टी ने खुद ही उन मुद्दों को आत्मसात कर लिया है। उपाध्याय ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल देश में त्रिशंकू सरकार चाहते हैं ताकि सरकार के गठन में मोटी डील कर पाएं। आरोपों के मुताबिक जन लोकपाल बिल को मजबूत बनाने के बजाए केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीतिक लाभ लेने के लिए असैवधानिक रास्ता अख्तियार किया। फोर्ड फांउंडेशन की कार्यशैली को संदेह के घेरे में लाते हुए उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि इसके माध्यम से एन.जी.ओज़ को 11.500 करोड़ रुपए की राशि विदेशों से 2013 में प्राप्त हुई लेकिन मात्र 2प्रतिशत एन.जी.ओज ने ही इाके बावत रिर्टन दायिर की ऐसी स्थिति में केजरीवाल ने सी.बी.आई या न्यायिक जांच की मांग क्यों नहीं उठाई। इसके अलावा मनीष सिसोधिया को कबीर एन.जी्ओज़ के लिए फोर्ड फाऊंडेशन से 2005 में 44 लाख और 2006 में 32 लाख रुपए प्रदान किए गए जबकि इसका पंजीकरण 2007 में हुआ था। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोधिया योगेंद्र यादव मीरा सन्याल व मेधापाटेकर को प्रतयक्ष या परोक्ष रुप में फोर्ड फांऊंडेशन से कितना धन मिला इसकी जांच की जानी चाहिए। उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी की टिकटों की बिक्री के बारे में गोल मोल आरोप लगाया चंडीगढ़ में सविता भट्टी के बाद गुलपनाग को टिकट देनें के बारे में भी शक जाहिर किया। 2013 के चर्चित अमनडील के बारे में बोलते कहा कि  में पूछा कि क्या यह सत्य नहीें है कि कांग्रेस के साथ यह डील की गई थी कि  350 सीटों पर आम आदमी पार्टी  चुनाव लड़ेगी ताकि सत्ता विरोधी वोट बेंक विभाजित किया जा सके। इसके अलावा आरोप पत्र में आम आदमी पार्टी की टिकटों को बांट,दागी व आपाराधिक पृष्ठभूमि के,व उग्रवाद  समर्थक व भ्रष्ट लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने के संगीन आरोप लगाए गए हैं। उपाध्याय ने कहा कि आप पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रसताव पारित किया गया था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी केवल 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिनमें 35 अपराधियों व 35 घनकुबेरों के खिलाफ चुनाव लड़ा जाना था। 


No comments:

Post a Comment