अहमदाबाद: गुजरात के राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने घर में शौचालय न होने के कारण राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में किस्मत आजमा रहे एक कांग्रेस उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी। नए कानून के तहत यह जरूरी है कि स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के घरों में शौचालय की सुविधा हो।
नवसारी जिले की गणदेवी तहसील पंचायत से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तालविया का नामांकन उस वक्त खारिज कर दिया गया जब स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को उनके घर का निरीक्षण किया।
बीजेपी उम्मीदवार की मांग चुनाव अधिकारियों ने अजरई सीट से भाजपा उम्मीदवार राकेश पटेल की मांग के बाद तलाविया के घर का निरीक्षण किया था। पटेल ने मांग की थी कि तलाविया की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाए क्योंकि उनके घर में शौचालय नहीं है।
गुजरात स्थानीय प्राधिकरण (संशोधन) कानून, 2014 के तहत स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि उनके घर में शौचालय की सुविधा हो। यह कानून पिछले साल पारित हुआ था।
भाजपा उम्मीदवार राकेश पटेल जीते गणदेवी तहसील के चुनाव अधिकारी एस जे चौहान ने कहा, ‘‘नए कानून के मुताबिक, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के घर में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है। चूंकि तलाविया के घर में शौचालय नहीं था, तो हमने उनका नामांकन खारिज कर दिया।’’ तलाविया का नामांकन रद्द होने का परिणाम यह हुआ कि पटेल इस सीट पर बगैर चुनाव लड़े ही जीत चुके हैं। अजरई सीट पर सिर्फ दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था।
आर जे डी बनी सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा तीसरे स्थान पर
पवन सोंटी (कुरुक्षेत्र)
बिहार के विधान सभा चुनाव ने देश को एक नई दिशा दे दी है| धुआंधार चुनाव प्रचार करके भी भाजपा के स्टार प्रचारक पार्टी को सत्ता की देहलीज तक पहुँचाने में कामयाब नही हो सके| हालांकि भाजपा में प्रशित के हिसाब से पहले स्थान पर है, लेकिन आर जे डी तथा जे डी यु और कांग्रेस गठबंधन मिलाकर बहुमत के साथ सरकार बनाने अब पूरी तरह तैयार है| इसके बावजूद नितीश कुमार के लिए अगले पांच साल पिछले दस साल के मुकाबले अधिक चुनौती पूरन रहेंगे, इसमें कोई दोराय नही है| अगर मत विभाजन पर नजर डालें तो लालू प्रसाद की आर जे डी को अकेले 80 सीटें मिली हैं जबकि नितीश कुमार की जे डी यु को 71 सीटें मिली हैं| भाजपा को 53 सीट पर संतोष करना पड़ा तो राहुल गाँधी के नेत्रित्व में कांगेस को 27 सीटें ही मिली हैं| केन्द्रीय मंत्री रामविलाश पासवान के लोक् जन शक्ति पार्टी को केवल 2 व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राव मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी को केवल एक सीट ही मिल पाई|
दल का नाम
विजयी
आगे
कुल
इंडियन नेशनल कांग्रेस
27
0
27
भारतीय जनता पार्टी
53
0
53
जनता दल (यूनाइटेड)
71
0
71
राष्ट्रीय जनता दल
80
0
80
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
2
0
2
लोक जन शक्ति पार्टी
2
0
2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट)(लिबरेशन)