Thursday, September 13, 2012

हरियाणवी वाद्य-वृन्द....With Regards from Kaithal NAMA Blog

हरियाणवी वाद्य-वृन्द

धरती का कोई भी आबाद इलाका ऐसा नही होगा जहां लोगों ने खूबसूरत संस्कृति को जन्म न दिया हो. हज़ारों सालों में “लोक” ने गीत – संगीत, कला - चित्रकला , नाटक – नौटंकी - सांग मुहावरों, लोकोक्तियों , किस्से-कहानियों या फिर त्योहारों को जन्म दिया है. हरियाणा की भी अपनी खेतिहर ज़मीन से उपजी समृद्ध संस्कृति और परम्परा रही है, पर “सांस्कृतिक एलीट” ने हमेशा यह कहा कि There is only one culture in Haryana and that is Agriculture. हरियाणा के एक शख्स पिछले पच्चीस सालों से इस सोच को गलत साबित करने के अभियान में लगे हैं. जी हाँ, वह शख्सियत हैं अनूप लाठर. अनूप लाठर हरियाणा के लिए कोई अनजान व्यक्ति नहीं हैं. हरियाणा में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की ज़रूरत को महसूस करते हुए उन्होंने 1985 में “रत्नावली” नाम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक सालाना लोक सांस्कृतिक जलसा शुरू किया . मात्र दो लोक विधाओं के आयोजन से शुरू हुए इस जलसे में प्रस्तुत विधाओं की संख्या आज बढ़ कर पच्चीस हो गयी है और यह सबसे ज्यादा इंतज़ार किये जाना वाला सांस्कृतिक उत्सव बन चुका है. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा और सांस्कृतिक विभाग में अध्यक्ष श्री लाठर के प्रयास से लोकप्रिय लोक शैलियों का तो रत्नावली महोत्सव में आयोजन होता ही रहा है, लुप्त होने की कगार पर पहुँच चुकी सांस्कृतिक शैलियों को पुनर्जीवित कर अधिक महत्वपूर्ण काम किया गया. उनका सबसे बड़ा योगदान यह है कि उन्होंने इन शैलियों को उस युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बना दिया जो अक्सर फिल्मी संस्कृति के पीछे भागती है . रत्नावली महोत्सव में शामिल होने के लिए तमाम कलाकार साल भर अपनी कला को मांजते हैं. इसे सीखने के लिए वे पारंगत बुजुर्ग कलाकारों के शागिर्द बनते हैं. इस तरह दोनों पीढियां वास्तव में मिल के हरियाणा की लोक संस्कृति को बचा रहीं हैं जिन्हें श्री लाठर का नेतृत्व प्राप्त है. कैथल में बलजीत सिंह और उनकी टोली अनूप लाठर के काम को आगे बढ़ा रही है.आर.के.एस.डी. कॉलेज की ऑर्केस्ट्रा टीम एक बेहतरीन टीम है जो विभिन्न हरियाणवी साजों को बजाने में माहिर हैं. घड्वा ,ढफ, मंजीरा, ढोलक, एकतारा, दोतारा, नगाड़ा, बैंजो, ताशा , चिमटा जैसे साजों को जब यह मंडली समवेत स्वर में बजाती है तो एक अलग ही समां बन जाता है. पढ़े - लिखे नौजवानों को लोक साज़ बजाते देख दिल को एक सुकून भी मिलता है कि अनूप लाठर जी का प्रयास बेकार नहीं जा रहा है. प्रस्तुत है अनूप लाठर द्वारा निर्देशित हरियाणवी वाद्य-वृन्द की बेजोड़ प्रस्तुति: हरियाणा की लोक संस्कृति को नौजवान पीढ़ी ज़रूर बचा लेगी. अनूप लाठर को सलाम करते हुए आपके लिए प्रस्तुत है हरियाणवी वाद्य वृन्द जो रत्नावली महोत्सव के लिए अनूप लाठर के निर्देशन में तैयार किया गया :

Tuesday, September 11, 2012

Kurukshetra 11 sept news ..युवा इनेलो ने प्रदर्शन करके फूंका सांसद नवीन जिंदल का पुतला

युवा इनेलो ने प्रदर्शन करके फूंका सांसद नवीन जिंदल का पुतला
-महामहिम के नाम ज्ञापन देकर हुड्डा सरकार के कुकृत्यों की न्यायिक जांच करवाने की मांग की
कुरुक्षेत्र, ११ सितंबर

सांसद नवीन जिंदल को गैर कानूनी रुप से कोयला ब्लाक आबंटित करने के विरोध में युवा इनेलो तथा इनसो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करके नवीन जिंदल का पुतला फूंका। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर वर्तमान हुड्डा सरकार के कुकृत्यों की न्यायिक जांच करवाने की मांग भी की गई।

प्रदर्शनकारी पंचायत भवन पर इकट्ठे हुए और वहां से युवा इनेलो जिला प्रधान कुलदीप जखवाला के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नवीन जिंदल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओम प्रकाश जैन, गोपाल कांडा, जिले राम शर्मा इत्यादि के पुतले बनाए हुए थे। लघु सचिवालय पर प्रदर्शनकारियों को युवा इनेलो जिलाप्रधान कुलदीप जखवाला, इनसो जिला प्रधान सुनील राणा, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, इनसो प्रदेश प्रभारी जसविंद्र खैरा, नरेंद्र घराड़सी, कंवलजीत सिंह अजराणा, सुरेंद्र सैनी, जोगध्यान, सुरेश नैन, सुभाष बटहेड़ी, संदीप टेका, सुरेंद्र खासपुर, जगवीर मोहड़ी, जसविंद्र पंजेटा, राजू रामगढ़, विक्रम बारवा, सोहन चौधरी रामगढ़, सूबे सिंह त्यौड़ी, रणधीर झिंजरपुर, गोपाल गौड़, पदम धीमान, वरुण मैहला, गर्व बठला, अमन वर्मा, अमित बौधला, जगतार, युवराज, अंकुर सुनहेड़ी, सुभाष चौहान सहित अनेक इनेलो नेताओं ने संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि नवीन जिंदल ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके कोयला ब्लाक जिंदल गु्रप के नाम आबंटित करवाकर एक बहुत बड़ा घोटाला किया है। इस घोटाले से जिंदल का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। युवा इनेलो जिला प्रधान कुलदीप जखवाला ने मांग की कि सांसद नवीन जिंदल और उनकी माता हिसार की विधायक सावित्री जिंदल की क्रमश: लोकसभा व विधान सभा की सदस्यता रद की जाए।

महामहिम के नाम दिए गए ज्ञापन में प्रदेश सरकार के कुकृत्यों को उजागर करते हुए कहा गया है कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार जोरों पर है। कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। प्रतिदिन हत्या, बलात्कार, फिरोती, लूटमार, योन शोषण इत्यादि घटनाएं बढ़ती जा रही है। मंत्रियों ओम प्रकाश जैन, गोपाल कांडा, सतपाल सांगवान, सुखबीर कटारिया, जिले राम शर्मा, रावदान सिंह, विधायक सुमिता सिंह के पति जगदीप सिंह इत्यादि का अपराधिक मामलों में संलिप्त होना जनता व लोकतंत्र के लिए घातक है। इसी प्रकार रोहतक के अपना घर प्रकरण में विधायकों आनंद सिंह डांगी व भारतभूषण बतरा तथा सरकार के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों का संलिप्त होना वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी गतिविधियों को दर्शाता है। ज्ञापन में कहा गया है कि विपक्ष के नेताओं पर सीबीआई के माध्यम से कांग्रेस सरकार दबाव बना रही है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का मकडज़ाल फैल चुका है। प्रदेश कर्जे में डूब चुका है। नौकरियों में बंदरबांट हो रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग का भविष्य अंधकारमय है। ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से मांग की गई है कि हरियाणा सरकार के घोटालों भ्रष्टाचार मंत्रियों व विधायकों की अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता इत्यादि की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायधीश से जांच करवाई जाए।


Monday, September 10, 2012

ग्राम पंचायत को विकास की दृष्टि से दिए जाएंगे नम्बर..To read letast news click here.....



जिला परिषद ने शुरू की सम्पूर्ण स्वराज प्रोत्साहन पुरस्कार योजना : प्रवीण
कहा : ग्राम पंचायत को विकास की दृष्टि से दिए जाएंगे नम्बर
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
पंचायती राज व्यवस्था को वास्तविक स्वराज व्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए जिला परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सम्पूर्ण स्वराज प्रोत्साहन पुरस्कार नामक एक महत्वकांक्षी योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों का समग्र विकास करवाना है। यह जानकारी जिला परिषद के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। 
उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का नाम अब निर्मल भारत अभियान के रूप में परिवर्तित को गया है। इसका मुख्य उद्द्श्य निर्मल भारत अभियान को पूर्ण रूप से कार्य रूप में परिणित करने के लिए ग्राम पंयायतों का सर्वांगीण विकास करते हुए हर क्षेत्र को विकसित करना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत का सहयोग अपेक्षित रहेगा। प्रवीण चौधरी ने इस संदर्भ में आगे बताया कि भारत निर्माण अभियान के तहत जिला के हर गांव को स्वच्छ बनाने के लिए इस योजना के तहत विभिन्न पहलू रखे गए हैं, जिनके तहत सम्बंधित ग्राम पंचायत को विकास की दृष्टि से नम्बर दिए जाएंगे। जो ग्राम पंचायत निर्धारित मापदंड के तहत पौधारोपण, जल बचाव, कन्या भू्रण हत्या रोकने, ग्रामसभा की बैठकें नियमित रूप से करने, पैसे का सदुपयोग, विवादित मामलों से दूर, मनरेगा स्कीम को कार्य रूप को आगे बढ़ाने, विभिन्न दिवसों को मनाने, सभी बच्चों को स्कूल भेजने, खेलकूद तथा सफाई व्यवस्था इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करेगी। ऐसी ग्राम पंचायतों को जिलास्तर पर अढाई लाख रुपए प्रथम स्थान हासिल करने पर, डेढ लाख रुपए दूसरा स्थान हासिल करने पर तथा एक लाख रुपए की धनराशि तीसरा स्थान अर्जित करने पर विकास कार्यों के लिए पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
प्रथम ग्राम पंचायत को दिए जाएंगे 50 हजार : कटारिया
इस मौके पर उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने सम्पूर्ण स्वराज प्रोत्साहन पुरस्कार योजना सम्बंधी विषय पर बोलते हुए कहा कि जिला परिषद द्वारा हर ब्लाक स्तर पर उक्त पहलुओं पर प्रथम स्थान अर्जित करने वाली ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 50 हजार रुपए, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाली ग्राम पंचायत को 30 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायत को 20 हजार रुपए की राशि ईनाम के तौर पर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि ग्राम पंचायतों को इसके लिए निर्धारित फार्म भरना होगा। फार्म भरने का कार्य 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगा।  30 अक्टूबर तक जांच का कार्य होगा और योग्य पाए गए फार्म 15 नवम्बर तक जिलास्तरीय कमेटी के समक्ष पुरस्कार हेतु भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला परिषद कुरुक्षेत्र ऐसी परिषद है, जो सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत समूचे भारतवर्ष में प्रथम रही। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद पुंडीर, वाईस प्रधान सुभाष भटेड़ी, जिला परिषद के सदस्य चंद्रभान वाल्मिकी, सुरेश नैन, कर्मजीत कौर, जसपालो देवी, जय नारायण, रामकरण काला, सुरेंद्र त्यौड़ा इत्यादि उपस्थित थे।


मनरेगा स्कीम में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा : जांगड़ा
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
लोकपाल मनरेगा श्यामलाल जांगड़ा ने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य श्रमिकों को रोटी उनके पेट तक व रोज़ी उनकी जेब तक पंहुचाना है।  वे सोमवार को अपने कार्यालय में सभी ब्लाकों के अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारियों एवं लेखाकारों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का स्पष्ट कहना है कि मनरेगा स्कीम में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। लोकपाल मनरेगा में एबीपीओ के साथ ग्रामीण आंचलों में काम की समीक्षा हेतु दौरे का रूप तैयार कर लिया है, जल्द ही समीक्षा हेतु दौरे किए जाएंगे, कौताही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011-12 में कुल 297781 मानव दिवस व वर्ष 2012-13 में कुल 78447 मानव दिवस अर्जित किए गए। मनरेगा के तहत वर्ष 2011-12 में कुल 520 कार्य करवाए गए, जिसमें से 356 कार्य सम्र्पूण हो चुकें हैं और 164 कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व लेखाकारों से कहा कि सरकार की मंशा है कि इस योजना को सुचारू रूप से चलाया जा सके तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत न मिले। ग्रामसभा, परिवारों का पंजीकरण, रोजगार कार्ड जारी करने, जाब कार्ड की कस्टिडी, काम के लिए मांग, काम के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के सापेक्ष दिनांक सहित पावती रसीद जारी करना, मजदूरी का भुगतान, बेरोजगार भत्ते का भुगतान, लिंग के आधार पर भेदभाव, कार्य की गुणवत्ता, मशीनों का प्रयोग, ठेकेदारों को लगाना, रिकार्ड का रख-रखाव आदि विषयों पर एनआरईजी योजना का कार्यान्वयन में अगर कमी है तो वे उनके पास शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर अधिकारियों व लेखाकारों ने पिहोवा, शाहाबाद, थानेसर, लाडवा व बाबैन की वर्ष 2011-12 की रिपोर्ट मनरेगा लोकपाल को प्रस्तुत की। इस अवसर पर मनोज कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र कुमार, सावित्री देवी, नीरू भारती, अमन शर्मा सहित मनरेगा स्कीम से जुड़े हुए अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कुवि के विभिन्न विभागों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित
एम.फिल की प्रवेश परीक्षा होगी 9 अक्टूबर को
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा हिन्दी, पंजाबी, संगीत एवं नृत्य, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, संस्कृत भारतीय पुरातत्व इतिहास, लोक प्रशासन, एजुकेशन, कामर्स, पत्रकारिता, दर्शन शास्त्र, पर्यटन एण्ड होटल मैनेजमैंट,  दर्शनशास्त्र, लाईबे्ररी एवं इन्फोरमेशन साइंस, भूगोल तथा गणित विषयों में एम.फिल के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र देशवाल ने दी। एम.फिल के लिए पात्रता मास्टर डिग्री में सामान्य वर्ग के  लिए 55 प्रतिशत और एससी/एसटी के लिए पास प्रतिशत अंक होने चाहिए। एम.फिल  की प्रवेश परीक्षा 9 अक्टूबर 2012 को होगी।  विवरण पुस्तिका विश्वविद्यालय के प्रैस से डाक द्वारा मंगवाने पर सामान्य वर्ग के लिए 850 रुपये तथा हरियाणा के एससी/बीसी एवं नेत्रहीन आवेदकों के लिए 250 रुपये का होगा तथा बैंक ड्राफट रजिस्ट्रार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नाम होगा।  विवरण पुस्तिका विश्वविद्यालय के काउंटर से लेने पर सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये तथा हरियाणा के एससी/बीसी एवं नेत्रहीन आवेदकों के लिए 200 रुपये का होगा। प्रोस्पैक्टस विश्वविद्यालय की वैबसाईट पर भी उपलब्ध है।  डाउनलोड द्वारा किए गए फार्म की फीस सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये  होगी तथा बैंक ड्राफट रजिस्ट्रार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नाम देय होगा या इसकी फीस किसी भी पंजाब नैशनल बैंक की किसी  भी सी.बी.एस शाखा में जमा करवा सकते है।  एम.फिल में दाखिले के लिए फार्म अंतिम तिथि 1.10.2012 तक सम्बंद्धित विभाग के विभागाध्यक्ष या निनेशक के पास पहुंच जाने चाहिए। फार्म 11 सितम्बर 2012 से  विश्वविद्यालय के प्रैस में उपलब्ध होंगे।


अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. पूनिया ने किया प्रतिनिधित्व
लेह-लद्दाख की सांस्कृतिक सरंक्षण का किया आह्वान
5 से 9 सितम्बर तक लेह में आयोजित हुई अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कला, इतिहास, सरंक्षण एवं संग्रहालय विज्ञान के राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान की ओर से 5 से 9 सितम्बर, 2012 तक लेह के सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में धरोहर हरियाणा संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. महासिंह पूनिया ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का किया प्रतिनिधित्व। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने दी।
 उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान की ओर से लेह तथा लद्दाख की सांस्कृतिक धरोहर को सरंक्षित करने के लिए 5 से 9 सितम्बर तक लेह में अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य लेह की परम्परागत सांस्कृतिक धरोहर को सरंक्षित करने के लिए वहां के नागरिकों को जागरूक करना था। इस संगोष्ठी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिनिधित्व के रूप में धरोहर संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने अपने व्याख्यान के माध्यम से लेह की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का आह्वान किया। इस संगोष्ठी में चीन, जापान, अमेरिका, तिब्बत सहित लेह-लद्दाख के बीस से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वहां की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखना है। उल्लेखनीय है कि लद्दाख क्षेत्र में बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई हजारों वर्ष पुरानी विरासत बौद्ध-मॉनिस्ट्रीज़ मेंं विद्यमान है। इसी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए संगोष्ठी के प्रतिभागियों को वहां पर स्थिति 13वीं, 14वीं तथा 15वीं सदी की मॉनिस्ट्रीज़ का अवलोकन भी किया। संगोष्ठी के पश्चात् राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान की ओर से वहां के बौद्ध धर्म अनुयायियों (लामाओं) को संस्कृति के सरंक्षण से सम्बन्धित गहन पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षण प्रयोगशाला (लखनऊ), इन्दिरा गांधी नेशनल सेंटर फोर आर्टस (नई दिल्ली), राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान (नई दिल्ली), धरोहर हरियाणा संग्रहालय (कुरुक्षेत्र) के प्रतिनिधियों सहित चीन, जापान, तिब्बत, अमेरिका आदि देशों के संस्कृति-प्रेमियों एवं सरंक्षण विशेषज्ञों ने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर, वहां की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ले.ज.डॉ.डी.डी.एस. सन्धू ने डॉ. महासिंह पूनिया को लेह में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके इस अनुभव का फायदा धरोहर हरियाणा संग्रहालय को अवश्य मिलेगा।



‘जी हमें तो नाटक करना है’ का मंचन आज
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर में 11 सितंबर को नाटक ‘जी हमें तो नाटक करना है’ का मंचन किया जाएगा। नाटक की प्रस्तुति दिल्ली के कलाकार करेंगे। नाटक का निर्देशत मृत्युंजय प्रभाकर ने किया है। नाटक की अवधि लगभग एक घंटा है। नाटक सायं सात बजे शुरू होगा। यह जानकारी मैक के उप-निदेशक एवं प्रभारी विश्वदीपक त्रिखा ने दी।

अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
पुलिस ने शहर कुरुक्षेत्र से 6 बोतल व एक पव्वा शराब ठेका देशी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी कुरुक्षेत्र से सहायक उप निरीक्षक सूखा सिंह की पुलिस टीम ने सेन चौक रेलवे रोड कुरुक्षेत्र के नजदीक से योगेश कुमार वासी सदर जाहापुर जिला गाजीपुर यूपी को 6 बोतल व एक पव्वा शराब ठेका देशी मार्का रसीला संतरा के साथ धर दबोचा।


एक जेबतराश गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
जिला पुलिस ने शाहाबाद से एक जेबतराश को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 600 रुपये बरामद किए। इस सम्बंध में जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौंकी शहर शाहबाद से हवलदार प्रेम चन्द की पुलिस टीम को दी शिकायत में हरदवारी लाल पुत्र दर्शन लाल  वासी गोपी विहार शाहाबाद ने बताया कि अज्ञात चोर ने उसकी जेब से 600 रुपये चोरी कर लिए है। पुलिस टीम ने नजदीक शाहाबाद बस अड्डा से आरोपी संतोष कुमार पुत्र दीप सिंह वासी सूखीसामनिया पटेलनगर भोपाल मध्यप्रदेश को धर दबोचा तथा उसके कब्जे से 600 रुपये बरामद किए।

सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाने पर दो गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
जिला पुलिस ने सरकारी डयूटी में बाधा डालने व हाथापाई करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार प्रबंधक थाना बाबैन ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह की पुलिस टीम ने जोगिन्द्र सिंह पुत्र कपूर सिंह वासी नखरोजपुर व सोहनलाल पुत्र जगीर सिंह वासी गांव चकचानपुर जिला कुरुक्षेत्र को धर दबोचा क्योंकि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव नखरोजपुर में पुलिस कर्मचारियों के साथ डयूटी के दौरान  हाथापाई की थी और सरकारी डयूटी में बाधा डाली।  

मारपीट मामले में आठ नामजद
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
पुलिस ने मारपीट के मामले  में आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरमुख सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी लुखी ने बताया कि मोहीत वासी बोर सैयदां व सन्दीप वासी बाखली व 5-6 अन्य नौजवान लडक़ा़े ने मिल कर बस अड्डा पिहोवा के नजदीक उसके साथ मारपीट की।  
 
ट्रकों से अवैध सामान लेने पर ढाबा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
कुरुक्षेत्र पुलिस ने ढाबा पर ट्रकों से सामान लेने पर पंजाब ढाबा मलिक बलजिन्द्र के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरु की तथा ढाबा से लोहे के पाईप व कोसमेटिक का सामान बरामद किया। सीआईए स्टाफ एक कुरुक्षेत्र से सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह, पवन कुमार, सुरजीत सिंह, हवलदार सुरेन्द्र व सिपाही प्रवीन कुमार की पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि पंजाब ढाबा साहा रोड शाहाबाद पर ढाबा मालिक ढाबे पर रुकने वाले ट्रकों से कम दाम पर सामान खरीद करता है। अगर तुरन्त रेड मारी जाये तो सामान सहित काबू किया सकता है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने पंजाब ढाबा शाहा रोड शाहबाद पर दबिश दी तथा वहां से लोहे के पाई, लोहे का सामान व कोसमेटिक का सामान बरामद करके लगभग 95 हजार रुपये की सम्पत्ति का सामान बरामद किया परन्तु पंजाब ढाबा मालिक बलजिन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी गांव रामनगर मौके से फरार हो गया। थाना शाहबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।


जिंदल का मीडिया पर हमला दुर्भाग्पूर्ण: सौन्टी
अगर नहीं हुआ घोटाला तो स्थिति स्पष्ट करें सांसद
लाडवा/बलबीर
सांसद जिंदल का नाम कोयला घोटाले में आने व एक चैनल के कैमरामैन से दुव्र्यवहार करने को लेकर लोगों में रोष का माहौल है। सामाजिक संगठनों के साथ कष्ट निवारण समिति के सदस्य तक ने इसे दुर्भायपूर्ण बताया है। युवा मजदूर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सौन्टी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल का मीडिया कर्मी पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। कोयला घोटाले में अगर सांसद पाक साफ हैं तो अपनी स्थिति जनता के सामने स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि मीडिया का काम जनता के सामने सच्चाई पेश करना है। जी न्यूज चैनल अगर जिंदल के खिलाफ गलत दिखा रहा था तो उनको शालीनता से सफाई पेश करनी चाहिये थी न कि किसी कैमरामैन पर हमला बोलना चाहिये था। इस घटना से सांसद की झुंझलाहट खुलकर सामने आई है। सौंटी ने कहा कि जिंदल जब से कुरुक्षेत्र से सांसद बन कर गए हैं तब से कभी खुलकर मीडिया से रूबरू नहीं हुए। शायद उनको मीडिया के सवालों से डर लगता है। दो दिन पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा के शाहाबाद हलके के दौरे के दौरान भी उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की। उधर कुरुक्षेत्र जिला कष्ट निवारण समीति के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. गुरदेव मथाना ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रैस को जारी ब्यान में उन्होंने कहा कि इससे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों का सिर शर्म से झुका है। सांसद नवीन जिंदल एक पढ़े लिखे व बुद्धिजीवी व्यक्ति माने जाते हैं। उनको चाहिये कि कोयला मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें व जनता को बताऐं कि वह पाक साफ हैं। मीडिया से दुव्र्यवहार उनको शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि सांसद को चाहिये कि अपने हलके में आकर लोगों के बीच जाऐं व स्थिति स्पष्ट करें ताकि जनता सच्चाई से अवगत हो सके।

वाल्मीक समुदाय ने किया विधायक बड़शामी को सम्मानित
इनेलो ही 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : बड़शामी
लाडवा/बलबीर
लाडवा खंड के गांव भूतमाजरा में रविवार देर सायं को राजकीय प्राथमिक पाठशाला में  वाल्मीकि समुदाय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ इनैलो नेता राजबीर ङ्क्षसह भूतमाजरा द्वारा किया गई। समारोह में वाल्मीकि समुदाय के सुभाष वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, रति राम वाल्मीकि, शिव राम वाल्मीकि द्वारा हलके के इनैलो विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और पार्टी में शामिल होकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कहीं। वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी ने कहा कि इनैलो ही एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह समुदाय के लोगों को न केवल अपने साथ लेकर चलेंगे, बल्कि इनैलो पार्टी को सत्ता में आने पर उनको बराबर का हक दिलाने का काम भी करूंगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार हमारे युवाओं के साथ निरंतर सौतेला व्यवहार कर रही है और कांग्रेस के छूट भैया नेता बेहुदी ब्यान देकर उनके घावों पर नमक छिडक़ने का काम कर रहे है। समारोह में वाल्मीकि समुदाय की तरफ से सुभाष वाल्मीकि, दयाला राम, जयवीर, राजेश कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, बनवारी लाल, मेवा राम, मेहमा, राजकिरण, काला राम सहित दर्जनों वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की, जिनका विधायक द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कहीं।
 


रक्तदान शिविर 13 को
लाडवा/बलबीर
लाडवा खंड के गांव सलेमपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 13 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लगेगा। शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त जिला उपायुक्त सुमेधा कटारियां द्वारा किया जाएगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य समाज में फैले अंधविश्वासों व कुरुतियों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में नशा छोडऩे वाले को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी स्कूल के अध्यापक सुखविंद्र ने दी। उन्होंने शिविर में बढ़-चढक़र भाग लेने की बात कहीं।  

श्री गणपति उत्सव मनाया जाएगा धूमधाम से : राज सिंघल
लाडवा/बलबीर
श्री गणेश सेवा मंडल रजि. लाडवा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सातवां श्री गणपति उत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी मंडल के राज सिंघल ने दी। उन्होंने बताया कि श्री गणपति उत्सव इस बार सर्राफा बाजार की बजाए पालिका बाजार में होगा। श्री गणपति उत्सव 19 सितम्बर को शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। हर रोज सुबह-सायं गणेश जी की आरती होगी। 22 सितम्बर दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे विशाल जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन 28 सितम्बर दिन शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर में होगी। 30 सितम्बर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 



पूर्व विधायक रमेश गुप्ता को चेयरमैन बनाने की मांग
लाडवा/बलबीर

लाडवा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रमेश गुप्ता को मुख्यमंत्री व हरियाणा प्रभारी से चेयरमैन बनाने की जोरदार मांग की। मार्कीट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तरसेम बकाली, ब्लाक समिति के पूर्व वाइस चेयरमैन गुरमेल ङ्क्षसह धनौरा, शहरी प्रधान अश्वनी शर्मा, रामकरण जैनपुर, कृष्ण हलाल पुर, सरपंच नसीब ङ्क्षसह लौहारा, पूर्व सरपंच रणधीर ङ्क्षसह गादली आदि ने कहा कि कहा कि पूर्व विधायक रमेश गुप्ता जैसा इमानदार व साफ छवि का नेता मिलना बहुत मुश्किल है जो नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा से मांग करके रमेश गुप्ता को चेयरमैनी देने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि जितने विकास कार्य रमेश गुप्ता ने अपने शासनकाल में करवाए है आज तक किसी भी नेता ने नहीं करवाए।  
 

खेलों से होता है मानिसक, शारीरिक व बौद्धिक विकास : बड़शामी
रोमांचक मुकाबले में घिसरपडी की टीम ने मंगौली जाटान को हराकर जीता फाईनल मैच
बाबैन
युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़ कर अपनी प्रतिभा का उमदा प्रदर्शन करना चाहिए, इससे जहां उनकी खेल प्रतिभा में निखार आएगा वहीं उनका मानिसक, शारीरिक व बौद्धिक विकास भी होगा। उपरोक्त शब्द हरियाणा ओलम्पिक एशोसिएसन के अध्यक्ष एवं हलका विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी ने गांव भगवानपुर में आयोजित दीप किशोर नम्बरदार मैमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाडिय़ों एवं इलाका वासियों को संबोधित करते हुए कहे।
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता के आयोजक एवं समाजसेवी बब्बू भगवानपुर ने की और मुख्यातिथि शेर ङ्क्षसह बड़शामी को बब्बू भगवानपुर ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बडशामी ने कहा कि युवा वर्ग को नशे जैसी बुराईयों से बचकर खेलों में अधिक-से-अधिक समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अगर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो इससे उनके जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन होगा। प्रतियोगिता का फाईनल मैच गांव घिसरपडी व मंगौली जाटान के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में घिसरपडी की टीम ने मंगौली जाटान को हराकर जीत हासिल की। सभी दर्शकों ने इस प्रतियोगिता के मैचों का भरपुर आन्नद लिया।  इस अवसर पर जगीर ङ्क्षसह मेहरा, गुरदेव ङ्क्षसह, गुलाब सुरा, भूपेंद्र सूरा, सरपंच सतबीर सूरा, श्याम ङ्क्षसह घिसरपड़ी, सतबीर रामपुरा, गुरमेल मोरथला, बलदेव रोहिला, खेल कोच राजकिशन संघौर, निक्सन सुरा, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कसीथल व अनेक युवा खिलाडी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को ओलम्पिक एशोसिएसन के अध्यक्ष शेर ङ्क्षसह बडशामी ने 3100 रुपए व 2100 रुपए देकर सम्मानित किया।


प्रदेश की बेहतरीन नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं अन्य राज्य : मेवा
बाबैन
जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं लाडवा हल्का के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा जनता के हित को देखकर कार्य करने में लगी है, यही कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र 
सिंह हुड्डा हर वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं लागु कर रहे हैं। जिनका जनता का भरपूर लाभ मिल रहा है। मेवा सिंह सोमवार को बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की बेहत्तरीन नीतियों का अनुसरण अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी जो जनता के हितों के अनुसार कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल तो केवल जनता को गुमराह करने का काम करते हैं और ये लोग कभी भी जनता के सच्चे हितैशी नहीं हो सकते। इस अवसर पर सीएस राव बिन्ट, पूर्व ब्लाक प्रधान जयपाल पंाचाल, धर्मबीर बरगट, मुकेश भगवानपुर, राम पाल सैनी, अनिल मरचेहडी, मामचंद प्रजापत, राजबीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा व कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Saturday, September 8, 2012

16 दिसम्बर से फिर हो सकता है जाटों का आंदोलन.............तजा समाचार ...



16 दिसम्बर से फिर हो सकता है जाटों का आंदोलन
13 को दनौदा  गांव में होगी रूप रेखा तैयार
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी 
हरियाणा में जाट आरक्षण की राजनीति फिर से गरमा सकती है। सरकार द्वारा गठित आयोग की रिपोर्ट व उसे लागू करने को लेकर जाट आरक्षण से जुड़े लोगों ने रणनीति तैयार करनी आरम्भ कर दी है। शनिवार को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में सर्वखाप जाट पंचायत की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह नैन व प्रवक्ता सुबे सिंह समैण के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि 13 सितम्बर को जींद जिला के गांव दनौदा में शहीदी दिवस व जाट आरक्षण को लेकर एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया जाऐगा जिसमें 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। इस सभा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 13 सितम्बर 2010 को हिसार के गांव मय्यड़ में शहीद हुए युवा सुनील कुमार को श्रद्धांजलि दी जाऐगी। उन्होंने बताया कि गत 24 अगस्त को जींद में 108 खापों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी जिसमें इस सम्मेलन को लेकर विचार विर्मश हुआ था। नफे सिंह ने कहा कि सरकार ने अगर 15 दिसम्बर तक जाटों को आरक्षण नहीं दिया तो 16 दिसम्बर से पूरे प्रदेश में आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाऐगा। 
इस बार आंदोलन पूरे प्रदेश में एक साथ होगा व खापों के नेतृत्व में पूर्णतय: शांतिपूर्ण आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार आंदोलन में कुछ असमाजिक तत्वों के घुसने के कारण आंदोलनकारी भडक़े थे। इसके पीछे जाट आंदोलन कारियों का हाथ नहीं था अपितु अन्य लोगों ने असमाजिक कार्यों को अंजाम दिया ताकि जाट बदनाम हो जाऐं। इसके बाद आरक्षण आंदोलन की बागडोर जाट आरक्षण संघर्ष समीति के हाथों से निकल कर सर्व खापों के हाथों में आ गई थी। आगे अब सर्वखापों की ओर से ही इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाऐगी व रणनीति के अनुसार कार्यवाही चलेगी। उन्होंने बताया कि अभी पूरे प्रदेश में 13 सितम्बा के सम्मेलन को लेकर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी खापें व तपे अपने क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर रहे हैं। उत्तर हरियाणा में खापों का प्रभाव कम है सो यहां की जिम्मेवारी जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के पास छोड़ी जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ अमृत चोपड़ा, देवा सिंह, रामसवरूप, जाट धर्मशाला के प्रधान सुरेंद्र सिंह, दलबीर ढांडा, जिले सिंह, प्यारे लाल, राजकुमार, राय सिंह, जय सिंह, केहर सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, रणसिंह देशवाल, बलदेव सिंह, हथीरा आदि अनेकों लोग उपस्थित थे। उधर इससे पूर्व जाट आरक्षण संघर्ष समीति के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल छौत ने भी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 13 सितम्बर को दनौदा में होने वाले शहीदी दिवस सम्मेलन में  समीति ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सेदारी करेगी। इस अवसर पर उनके संतोष दहिया, टेक चंद हथीरा, निक्सन सूरा, सुरजीत टकोरण, दिलबाग मलिक व रामअवतार आदि भी उपस्थित थे। 

एचसीए की शतरंज चैंपियनशिप शुरू
खेलों से व्यक्तित्व विकास के साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है : अशोक
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
श्रीमद् भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में शनिवार से एचसीए की दो दिवसीय कुरुक्षेत्र शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा का आयोजन कुरुक्षेत्र जिला चेस एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को स्पर्धा के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल रामप्रसाद स्वामी ने की। मुख्य वक्ता संकल्प ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. विजयदत शर्मा थे। सभी अतिथियों व अशोक शर्मा ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समाजसेवी अशोक शर्मा ने कहा कि खेलों से जहां एक ओर खिलाड़ी के व्यक्तित्व का विकास होता है वहीं दूसरी ओर उसका शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्य वक्ता डा. विजयदत शर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। प्रिंसिपल रामप्रसाद स्वामी ने खिलाडियों को अपना आशिर्वाद देते हुए कहा कि विद्यालय शतरंज के लिए सदैव तत्पर रहेगा। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा एंव जिला सचिव केवल कृष्ण ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-12, 16 व ओपन मुकाबलों में नेशनल खिलाडिय़ों नेे बेहतर खेल प्रदर्शन कर जीत हासिल की। शनिवार को हुए मुकाबलों के ओपन वर्ग में हिसार के अजय शर्मा ने प्रवीण शर्मा, प्रेमेला ने अमित कुमार, राजन शर्मा ने धीरज अग्रवाल, राजपाल ने हरि पठानिया, पानीपत के रवि कुमार ने कमल बंसल, कुलदीप सिंह ने सचिन, करनाल के मनोज कुमार ने स्मृति शर्मा, पलवल के योगेश मंगला ने करनाल के प्रदीप कुमार को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
अकुल, गुंजन व शिवम ने अगले दौर में बनाई जगह
अंडर-16 आयुवर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल के अकुल सांगवान ने मुस्कान, गुंजन ने रमनजीत, शिवम शान्तनु ने एपीएस स्कूल के जसकरण को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-12 आयुवर्ग में एपीएस स्कूल के अभिषेक ने बीडीएस स्कूल मुकरपूर के गुरदास, एपीएस स्कूल के अनिकेत ने कशिश, मनीषा ने अंकित, प्रभाकर ने अनमोल, ध्रुव ने विशाल को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाडी भाग ले रहे हैं। आज तीसरे राऊंउ तक मुकाबले करवाए गए। चौथे व पांचवे राऊंड के मुकाबले विजेता खिलाडिय़ों के बीच रविवार को आयोजित कराकर पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। स्पर्धा में विजयी खिलाडिय़ों में से छह सदस्यीय जिला टीम का चयन किया जाएगा जो 27 से 29 अक्तुबर तक टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विधालय भिवानी में होने वाली राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप शर्मा, कुरुक्षेत्र चेस एसोसिएशन के जिला सचिव केवल कृष्ण, सह-सचिव इन्द्रजीत शर्मा, हिसार चेस एसोसिएशन के जिला सह-सचिव कुलदीप गोड, अग्रसेन स्कूल के कमल बंसल, बीडीएस स्कूल मुकरपूर के सुनील व हंसराज शर्मा समेत आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।


भगौड़ा अपराधी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार प्रबंधक थाना बाबैन ने बताया कि थाना बाबैन से सहायक उप निरीक्षक जीत सिंह की पुलिस टीम ने रादौर जिला यमुनानगर से शमशाद पुत्र नसीरुदीन वासी गांव शाहपुर जिला मुज्जफरनगर यूपी को धर दबोचा क्योकि आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज है और आरोपी को माननीय न्यायलय ने 21 मार्च 2009 का भगौड़ा घोषित  किया था।

अवैध शराब सहित एक काबू
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
पुलिस ने 5 बोतल शराब ठेका देशी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर कुरुक्षेत्र से सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने नजदीक अलुहवालिया चौक नजदीक रेलवे फाटक थानेसर से महेश कुमार पुत्र लेख राज वासी खरादिया मौहल्ला कैथल हाल को 5 बोतल शराब ठेका देशी मार्का रसीला संतरा के साथ धर दबोचा। 

मारपीट के मामले में 9 नामजद
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
पुलिस ने मारपीट के मामले में 9 के खिलाफ मामला दर्ज  किया है। पुलिस को दी शिकायत में देश राज पुत्र केसर राम वासी गांधी नगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि पूर्ण चन्द, मुलख राज, सतपाल ओमपाल, रोशन, जीत राम, करतार, मुन्शी राम वासी जाबू माजरा जिला अम्बाला व हिदायत राम वासी जलुबी जिला अम्बाला ने मिल कर कुरुक्षेत्र में उससे व उसके परिवार के साथ मारपीट की। थाना शहर कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु  कर दी।


सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाने पर 10 के खिलाफ मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
पुलिस ने सरकारी डयूटी में बाधा डालने व हाथा पाई करने के आरोप में 10 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी  शिकायत में सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि संजीव कुमार पुत्र जगीर, जोगिन्द्र सिंह, मोहन सिंह, राम कुमार वासी गांव नखरोजपुर व अग्रेंज सिंह शराब के ठेकेदार व 4-5 अन्य व्यक्तियों ने गांव नखरोजपुर में पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और सरकारी डयूटी में बाधा डाली।

नकली डीएपी खाद मिलने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
पुलिस ने 250 कट्टे नकली डीएपी खाद के मिलने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला  दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह सहायक प्लांट प्रोटक्शन ओफिसर कुरुक्षेत्र ने बताया कि गांव चम्मूकलां के ऐरिया में स्थित खेतों के कमरे से 250 कट्टे नकली डीएपी ईफको खाद के बरामद हुए। पुलिस ने बलबीर सिंह की शिकायत पर मुनीष वासी इस्माईलाबाद व दवेन्द्र वासी चम्मूकलां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।


दोषी कौन?
स्कूल संचालक, प्रशासन या फिर अभिभावक
रेहड़ों पर हो रही है बच्चों की ढुलाई
पैसे की मोह-माया में बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़
लाडवा/शैलेंदर चौधरी
आखिरकार दोषी कौन। स्कूल संचालक, प्रशासन या फिर अभिभावक, लेकिन चाहे दोषी कोई भी लाडवा में बच्चों के प्रति लापरवाही किस प्रकार उजागर हो रही है यह नजारा हर रोज लाडवा-पिपली मार्ग पर देखने को मिल जाता है कि किस प्रकार छोटे-छोटे बच्चों को स्कूली बसों की बजाए घोड़े-रेहड़ों में लाया जा रहा है। पैसों की मोह माया में फंसकर इन बच्चों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 
इन घोड़े-रेहड़ो में एक स्कूल के बच्चे न होकर दो तीन स्कूल के बच्चे पढऩे के लिए आते है। न तो इन घोड़े-रेहड़ों में ब्रेक होते है और न ही इनके कागजात और न ही नंबर आदि। पुलिस प्रशासन भी इनका चालान तक नहीं कर सकती। यही कारण है कि हर रोज पुलिस थाने के सामने से कई घोड़े-रेहड़ों बच्चों से भरे हुए निकलते है। एक तरफ तो सरकार व प्रशासन स्कूली बच्चों के प्रति गंभीर नजर आती है और बच्चों के साथ लापरवाही बरतने वाले स्कूल संचालकों व स्कूल बसों का अकसर चालान करती है, लेकिन सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाकर लाडवा में घोड़े-रेहड़ों में बच्चों की ढुलाई करने वालों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। इन घोड़े-रेहड़ों में अधिकतर निवारसी गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए लाडवा आते है। इन घोड़े-रेहड़ों में कई दर्जन बच्चों को बिठाया जाता है और अधिकतर बच्चों के पांव नीचे लटकाएं हुए होते है।
बच्चों के अभिभावक स्वयं भेजते है घोड़े-रेहड़ों में अपने बच्चों को स्कूल
इन घोड़े-रेहड़ों में बच्चों के अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को स्कूल भेजते है। कई-कई परिवारों के बच्चे इन घोड़े-रेहड़ों में बैठकर लाडवा में शिक्षा ग्रहण करने आते है। अधिकतर बच्चे निवारसी गांव से आते है और गांव के ही घोड़ा-रेहड़ा है। बसों की बजाए घोड़ा-रेहड़ों में स्कूल भेजने पर बच्चों के अभिभावकों को कम खर्च देना पड़ता है। यहीं कारण है कि बच्चों के अभिभावक स्कूली बसों की बजाए घोड़े-रेहड़ों में अपने बच्चों को स्कूल भेजते है।   
उच्च अधिकारियों को करेंगे शिकायत
जब इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र भारद्वाज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को स्कूली बसों की बजाए घोड़ा-रेहड़ी में ढुलाई की जा रही है तो उसकी जांच कर वह उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज देंगे व बच्चों के अभिभावकों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा की वह अपने बच्चों के साथ खिलवाड़ न करे। क्योंकि पशु कभी भी बेलगाम हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा दृष्टि से वह इन घोड़े-रेहड़ों की बजाए बच्चों को स्कूली बसों में भेजे।
बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
जब इस बारे में जिला यातायात प्रभारी राजबीर ङ्क्षसह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बच्चों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को बसों की बजाए घोड़ा-रेहड़ों में लाया जाता है तो इन घोड़ा-रेहड़ों को जप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को स्वयं आकर इस मामले की जांच करेंगे।


शायद निजी स्कूल संचालकों के आगे शिक्षा विभाग के आदेश नहीं रखते कोई मायने
सरकारी छुट्टी के बाद भी खुल रहे है निजी स्कूल
लाडवा/शैलेंदर चौधरी
लाडवा में शायद निजी स्कूल संचालकों के आगे शिक्षा विभाग के आदेश कोई मायने नहीं रखते। यहीं कारण है कि सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा हर माह के दूसरे शनिवार को छुट्टी निर्धारित करने के बाद भी लाडवा के दो निजी स्कूल छुट्टी नहीं करते। लाडवा के जय भारत हाई स्कूल व न्यू जनता पब्लिक स्कूल सरकारी छुट्टी निर्धारित होने के बाद भी बच्चों की छुट्टी न कर स्कूल को खोल रहे है और विभाग के आदेशों की अवहेलना कर रहे है। यह कोई एक महीने के दूसरे शनिवार की बात नहीं है, बल्कि ज्यादातर सरकार व विभाग द्वारा निर्धारित की गई छुट्टी को यह स्कूल बंद नहीं करते। सरकारी छुट्टी निर्धारित होने के बावजूद भी यह स्कूल को खोलकर विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है।  
क्या कहते है स्कूल संचालक?
जब इस बारे में जय भारत हाई स्कूल के संचालक सुरेश कंसल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर से बच्चों की परीक्षाएं शुरू है, इसलिए बच्चों की तैयारी के लिए स्कूल को खोला गया है। जब न्यू जनता पब्लिक स्कूल संचालक से बात करनी चाही तो उनसे बात नहीं हो सकी। 
क्या कहते है खंड शिक्षा अधिकारी?
जब इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र भारद्वाज से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार कोई भी सरकारी व निजी स्कूल छुट्टी वाले दिन स्कूल नहीं खोल सकते। यदि कोई स्कूल खोलता है तो वह विभाग के आदेशों की अवहेलना करता है। विभाग उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा यदि छुट्टी वाले दिन स्कूल खुले है तो वह इसकी जांच करेगा व उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करेगा।

इनैलो की सरकार में गांवों को हुआ था भरपूर विकास : बड़शामी
दर्जनों गांववासियों ने थामा इनैलो का दामन
लाडवा/शैलेंदर चौधरी
हलके के इनैलो विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कहा कि इनैलो की सरकार सत्ता में आने पर फिर से सरकार आपके द्वार आकर गांवों में विकास कार्यों की गति को बढ़ावा देगी।
 पूर्व में भी इनैलो सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिए गए रुपए को पंचायतें खर्च नहीं कर पाई थी। हुड्डा सरकार ने प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर दिए है कि आज गांवों के सरपंचों को 2-2 हजार रुपए की ग्रांट के लिए भी विधायकों एवं सांसदों के दरवाजों पर ठोकरें खानी पड़ रही है। विधायक शेर सिंह बड़शामी गांव बीड़ मथाना में गांववासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांववासियों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर गांव के  सीमरू राम, मनफूल सिंह, जयपाल सिंह, जसमेर सिंह, शीशपाल, जय भगवान, धर्मबीर, कर्मचंद, कर्मबीर, मोहन लाल, पाली राम, अंग्रेज सिंह, रामलाल, बिन्द्र, वेदप्रकाश, बली राम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अन्य दलों को छोडक़र इनैलो में आस्था प्रकट की। पार्टी में शामिल होने पर सभी गांववासियों का स्वागत किया गया और पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कहीं। इस अवसर पर जगीर सिंह मेहरा, रामरत्न सुनहेड़ी, सेवा सिंह, दीपक बतान, मुकेश मथाना, सूरत सिंह, परमवीर बोडला, भूपेंद्र सहरावत, अशोक कवात्रा सहित भारी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।


विशाल भंडारा आज
लाडवा
लाडवा हिनौरी मार्ग पर स्थित वीआईपी कालोनी 2 की तरफ से नगर की शांति हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा कालोनी में स्थित मां भगवती मंदिर पर होगा व मां भगवती की पूजा होगी। यह जानकारी राजेश गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि भंडारे में श्रद्धालु हलवा व कड़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण करेंगे।


इनैलो है 36 बिरादरी की पार्टी : बाबा गुरचरण
बाबैन
इनैलो 36 बिरादरी की पार्टी है और इसमें हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उपरोक्त शब्द अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व ब्लॉक महासचिव बाबा गुरचरण सिंह ने बाबैन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने सदा जनता से सौतेला व्यवहार किया है आज बीपीएल परिवारों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं और वृद्धावस्था पैंशन प्राप्त करने के लिए बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने का मजबूर हो रहे हैं परन्तु सरकार के कानों पर जंू तक नहीं रेंग रही है। बिजली किल्लत के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है और 24 घंटे बिजली देने का वायदा करने वाली कांगे्रस सरकार बिजली देने में नकारा साबित हो रही है। इस अवसर पर चरण सिंह कसीथल, सुल्तान गुहण, मुकेश दूहन, रजत दूहन, सतबीर सूरा व सतबीर रामपुरा मौजूद थे। 


जनता कांग्रेस के कुशासन से हो चुकी है तंग : पवन सैनी 
बाबैन
वर्तमान कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार घोटालों व मंहगाई तक सीमित होकर रह गई है और जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर भाजपा के पक्ष में खडी होने के लिए तैयार है। उपरोक्त शब्द लाडवा हल्का के प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डा. पवन सैनी ने गांव लखमडी में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला में सरकार की पोल खुलकर जनता के सामने आ गई है स्वयं प्रधानमंत्री की देखरेख में देश को लुटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस कांगे्रस शासन से मुक्ति पाना चाहती है और हजकां-भाजपा गठबंधन को जनता सत्तासीन करेगी। इस अवसर पर सतबीर मंगौली, सुरेश रामसरन माजरा, चरणजीत हमीदपुर, देविन्द्र सैनी, जोगिन्द्र माजरा व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।       


भगवानपुर में कबड्डी प्रतियोगिता आज
बाबैन
गांव भगवानपुर में 9 सितम्बर को दीपकिशोर मैमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की दर्जनों टीमें हिस्सा लेंगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए युवा इनैलो नेता व समाजसेवी बब्बू भगवानपुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय दीप किशोर की याद में किया जा रहा है।