Saturday, September 8, 2012

शब्द गायन से संगतों को किया निहाल...by Vadhavan


पंडित जसराज जी से स्टैंडिंग आवेशन मिलना सबसे सौभाग्यशाली पल : छोटे सरदार
इंडियन आईडल के रनर-अप देवेन्द्र का शाहाबाद में अभिनंदन


शाहाबाद मारकंडा, 07 सितंबर (सुरेन्द्र पाल वधावन) : 
 इंडियन आईडल-6 के ग्रैंड फिनाले में रनर-अप रहे छोटे सरदार दविन्द्र पाल सिंह ने कहा कि पंडित जसराज जी सरीखे संगीतज्ञ से स्टैंडिंग आवेशन मिलना उनके जीवन का सबसे सौभाग्यशाली पल है। छोटे सरदार ने यह भी कहा कि पूरे गायन मुकाबले के दौरान वह कभी नर्वस नहीं हुए और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और महानतम गायिका आशा भोंसले ने उनकी गायकी को सराहा यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। देवेन्द्र आज गोपी विहार में दिवंगत सरदार अमर ङ्क्षसह ठेकेदार के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। देवेन्द्र के साथ उनके गुरू प्रिंसीपल सुखवंत सिंह भी मौजूद थे। देवेन्द्र ने बताया कि वह पिछले 6 साल से शास्त्रीय गायन का रियाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महानतम गायिका आशा भौंसले ने अपने जन्मदिन पर उन्हें बुलाया और उनकी फरमाईस पर उन्होंने-साजन प्रीत लगा के.....गीत गाया। देवेन्द्र के गुरू प्रिंसीपल सुखवंत सिंह ने बताया कि गायन मुकाबले के दौरान देवेन्द्र उन्हें दिन में 3 बार फोन करता था और जरूरी टिप्स लेता था। छोटे सरदार ने बताया कि आशा भौंसले के साथ उन्होंने जो युगल गीत गाया था उसकी केवल एक ही रिहर्सल की गई थी। उसने बताया कि जब उसने अक्षय खन्ना के साथ शब्द गायन किया तो उसने सभी से अनुरोध किया कि सिख मर्यादा के अनुसार अपने सिरों को ढांप लें और पांव से जूते भी उतार लें। देवेन्द्र ने बताया कि उसे 2 साल के लिए युनिवर्सल कंपनी के लिए गायन का अनुबंध मिला है।
            आज स्थानीय गुरूद्वारा नानक दरबार में देवेन्द्र सिंह को उनकी उपलब्धि पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संगतों के अनुरोध पर देवेन्द्र ङ्क्षसह ने सुरमयी शब्द गायन करके उपस्थित जन को निहाल कर दिया।

No comments:

Post a Comment