Saturday, November 9, 2013

कुवि के 36वें अंतर क्षेत्रीय युवा समारोह का समापन भी रहा रंगारंग

यमुनानगर जोन के डीएवी कालेज ने जमाया ओवर आल ट्राफी पर कब्जा

पाश्चात्य प्रभाव से बचाकर अपनी संस्कृति को उभारने का करें प्रयास: कुलपति

कुरुक्षेत्र, 08 नवम्बर। (पवन सोंटी)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 36वें सांस्कृतिक युवा समारोह का जिस प्रकार भव्य आगाज हुआ था उसी प्रकार से समापन भी भव्य रहा।
3 दिन तक चले इस सांस्कृतिक महाकुम्भ में कुल 29 विधाओं में कुवि के 6 जोन के बीच प्रतिस्पर्धाऐं हुई। स्र्वाधिक अच्छा प्रदर्शन करने पर ओवर आल ट्राफी यमुनानगर जोन की ओर से डीएवी कालेज फार गल्र्ज, यमुनानगर के हिस्से में गई। इसके साथ ही रनरअप का खिताब करनाल जोन की ओर से आर्य पी जी कालेज पानीपत को मिला। समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे कुवि कुलपति लै. ज. डा. डी.डी.एस. संधू ने विजेता प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये। इसके पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारी संस्कृति पाश्चचात्य संस्कृति से प्रभावित हो रही है। जरूरत है कि उसे पाश्चचात्य संस्कृति से बचाकर उभारने का प्रयत्न करें। इसके साथ ही उन्होंने समारोह के शांति पूर्ण एवं निर्विवाद सम्पन्न होने पर भी खुशी जताई। कुलपति ने निर्णायक मंडल व आयोजकों का आभार जताया व 18 फरवरी 2014 से कुवि में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा समारोह के लिये भी अग्रिम शुभ कामनाऐं दी। उन्होंने टीम इंचार्जों व कालेेजों के प्राचार्यों से भी आह्वान किया कि प्रतिभागिया को बढ़ाया जाए। कुलपति ने कहा कि अच्छी बात है एक प्रतिभागी कई विधाओं में भाग लेता है, लेकिन बाकी विद्यार्थियों को भी आगे आने का मौका मिले।
उनसे पहले कुवि कुलसचिव डा. केसी रल्हण ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यअतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने विजेतओं को बधाई दी और हारने वालों को ताकत देते हुए कहा कि हार से ही जीत का आनंद पता चलता है। जीता का अनंद वही अनुभव करता है जो हारता है। उनके पश्चात कुवि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अनूप लाठर ने 36वें अंतर क्षेत्रीय युवा समारोह पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए दर्शकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इतनी शालीनता का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंने 18 फरवरी से कुवि में होने जा रहे आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फैस्टीवल के बारे में भी बताया। लाठर ने कहा कि स्वयं सेवकों की टीम ने जिस कुशलता से रत्नावली व इस आयोजन को संभाला है इससे उसने साबित कर दिया है कि यह एक श्रेष्ठ टीम है। आने वाले समय में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फैस्ट को भी यही टीम संभालेगी। लाठर ने कुवि कुलपति डा. डी.डी.एस. संधू का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई स्वच्छंद छूट के कारण ही इस प्रकार के सफल आयोजन संभव हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन में नए कालेजों के आगे आने पर उनके प्राचार्यों का धन्यवाद किया व आशा जाताई कि आगे और भी नए कालेज सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी भागीदारी बढ़ाऐंगे।

हरियाणवी समूह नृत्य में यमुनानगर व हिसार जोन रहे विजेता

क्लासिकल डांस में कुरुक्षेत्र जोन से यूटीडी कुरुक्षेत्र ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 08 नवम्बर।
कुवि मेें चल रहे 36 वें अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव की सभी 29 विधाओं के परिणाम जारी कर दिये गए हैं। कुवि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अनूप लाठर के अनुसार अंतिम दिन आयोजित सबसे रोचक विधा हरियाणवी समूह नृत्य में यमुनानगर जोन से डीएवी कालेज फार गल्र्ज यमुनानगर व हिसार जोन से डीएन कालेज हिसार संयुक्त रूप से रिकोमैंडेड रहे तथा कुरुक्षेत्र जोन से सीआईएस कन्या महाविद्यालय पूंडरी व करनाल जोन से एसडी पीजी कालेज पानीपत संयुक्त रूप से कोमैंडेड रहे। इससे पहले आयोजित मिमिकरी प्रतियोगिता में यमुनानगर जोन से जीएन खालसा कालेज रिकोमैंडेड रहा व करनाल जोन से आर्य पीजी कालेज पानीपत और कुरुक्षेत्र जोन से यूटीडी कुरुक्षेत्र संयुक्त रूप से कोमैंडेड रहे।
    एकल प्रतियोगिताओं के क्लासिकल डांस में कुरुक्षेत्र जोन से यूटीडी कुरुक्षेत्र विजेता रहा। क्लासिकल इंस्ट्रुमैंट सोलो (पी) में करनाल जोन से जीएन खालसा कालेज करनाल विजेता रहा। क्लासिकल इंस्ट्रुमैंटल सोलो (एनपी) में करनाल जोन से गर्वनमैंट कालेज इसराना पानीपत विजेता रहा। क्लासिकल वोकल सोलो में यमुनानगर जोन से जीएनजी कालेज संतपुरा विजेता रहा। हरियाणवी गजल में यमुनानगर जोन से डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। वैस्ट्रन वोकल सोलो में यमुनानगर जोन से डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। सोलो डांस (फीमेल) में भी डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। सोलो डांस (मेल) में करनाल जोन से आर्य पीजी कालेेज पानीपत विजेता रहा। लाईट वोकल इंडियन में डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। फोक इंस्ट्रुमैंटल सोलो में कुरुक्षेत्र जोन से यूटीडी कुरुक्षेत्र विजेता रहा। वैस्ट्रन इंस्ट्रूमैंटल सोलो में यमुनानगर जोन से जीएनजी कालेज यमुनानगर विजेता रहा। फोक सोंग हरियाणवी में कुरुक्षेत्र जोन से डीएन महिला महाविद्यालय विजेता रहा। फोक सोंग जनरल में कुरुक्षेत्र जोन से यूटीडी कुरुक्षेत्र विजेता रहा।
    समूहिक प्रतियोगिताओं के कोरियोग्राफी में अम्बाला जोन से एसडी कालेज अम्बाला कैंट विजेता रहा। वन एक्ट प्ले में कुरुक्षेत्र जोन से युनिवर्सिटी कालेज कुरुक्षेत्र विजेता रहा। माईम में यमुनानगर जोन से एमएलएन कालेज यमुनानगर विजेता रहा। हरियाणवी ग्रुप सोंग में यमुनानगर जोन से डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। इंडियन आरकैस्ट्रा में हिसार जोन से गर्वनमैंट पीजी कालेज हिसार विजेता रहा। ग्रुप सोंग जनरल में कुरुक्षेत्र जोन से यूटीडी कुरुक्षेत्र विजेता रहा। हरियाणवी आरकैस्ट्रा में यमुनानगर जोन से डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। पोप सोंग हरियाणवी और वैस्ट्रन ग्रुप सोंग में भी यमुनानगर जोन से डीएवी कालेज फार गल्र्ज विजेता रहा। ग्रुप डांस जनरल में अम्बाला जोन से जीएमएन कालेज अम्बाला कैंट विजेता रहा। हरियाणवी स्किट में अम्बाला जोन से एमएन कालेज शाहबाद मारकंडा विजेता रहा। संस्कृत ड्रामा में कुरुक्षेत्र जोन से डीएन कन्या महाविद्यालय कुरुक्षेत्र विजेता रहा। सांग में करनाल जोन से आर्य पीजी कालेज पानीपत विजेता रहा। रसिया समूह नृत्य में भी करनाल जोन से आर्य पीजी कालेज पानीपत प्रथम रहा।

थारी हेल्ली मैं चौंसठ पैड़ी..मैं तो चढदी उतरदी आई...

.........करां कमाई खेतां के मां हम माट्टी के लाल...........

हरियाणवी समूह नृत्य में दिखी हरियाणा के लोक जीवन की झांकी

कुरुक्षेत्र, 08 नवम्बर।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे 36 वें अंतर क्षेत्रीय युवा समारोह के अंतिम दिन आयोजित हरियाणवी समूह नृत्य की प्रतियोगिता में हरियाणा के लोक जीवन की जिवंत झांकी नजर आई। 
मंडा बंधने व सालियों का जिजा से ठिठोल और उस अवसर पर किया जाने वाला नृत्य, किसानों का खेतों में काम करनाल, खेत में मचान पर बैठ कर फसलों की रखवाली व कुएं से पानी भरती पनिहारी के दृश्यों के साथ कलाकारों ने अपने नृत्य पेश किये। हालांकि सभी प्रस्तुतियां बहुत ही रोचक रही, लेकिन सबसे सराहनीय प्रस्तुति रही डीएवी कालेज फार गल्र्ज यमुनानगर की। इनके साथ ही हिसार जोन से डीएन कालेज हिसार की प्रस्तुति को भी रिकोमैंड किया गया। यमुनानगर जोन की ओर से डीएवी कालेज फार गल्र्ज की टीम ने अपने मिश्रित गीतों पर खूब तालियां बटोरी। गीतों की बानगी कुछ इस प्रकार रही...हे मेरी लाड्डो तनै पिया घर जाणा......सास ससुर की ऐ लाड्डो टहल बजाणा..। थारी हेल्ली मैं चांैसठ पैड़ी...जी मैं तो चढदी उतरदी आई...., एकली नै छोड़ ग्या ऐ मेरा बालम सूबेदार...मेरे मन मैं उठी झाल बेरा ना कद आवैगा....।
 उधर हिसार जोन की टीम ने किसान को लेकर अपनी समूह नृत्य प्रस्तुति कुछ इस प्रकार के गीतों पर दी......करां कमाई खेतां के मां...हम माट्टी के लाल...म्हारा हर्या भर्या हरियाणा सै जित दूध दहीं का खाणा सै......., धरती पूत्र अन्न दाता किसान म्हारे हरियाणे का...बीन बांसुली ढोल नगाड़े साज म्हारे हरियाणे का...श्री लखमी चंद, जाट मेहर सिंह गायक म्हारे हरियाणे के.....। कुरुक्षेत्र जोन की टीम ने पनिहार के रूप में कुछ यूं प्रस्तुति दी....बरसण लागी हे चौगरदै काल़ी घटा सामण की....., भर कै पाणी चाल पड़ी कुएं की पनिहार .....हाए सासरै ना जाऊं मेरी नणदी..प्रदेश भरतार री.......।
 उधर करनाल जोन की टीम ने जीजा से सालियों के ठिठोल के साथ नृत्य पेश किया। गीतों की माला कुछ यूं रही...जिजा ओ जीजा जी म्हारा नेग देता जाईये....., ले जा रे कागा संदेश पिया का हाल बुरा सै मेरे जिया का...। अम्बाला जोन की ओर से प्रतिभागियों ने खेतां मैं हरियााल़ी छाई..खुशी आज म्हारे दिल मैं समाई...., सतरंगी बरसै बादल़ी....., ओढ पैहर कै मैं तो पाणी नैं गई थी ..छौरयां नै मारी किलकार ..रूक्का पढग्या छौरयां मैं....। गीतों पर अपना नृत्या पेश किया।

मिमिकरी में नल से टपकता रहा पानी

आडिटोरियम हाल में आयोजित मिमिकरी प्रतियोगिता में कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की आवाजें अपने मुंह से निकाल कर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। विजेता रहे यमुनानगर जोन के जीएन खालसा कालेज के प्रतिभागी ने जहां नल से पानी टपकने की आवाज को मुुंह से निकाला तो वहीं डोनैल्ड डक कार्टून की आवाज, अलार्म की आवाज, चिडिय़ा का चहकना व कोयल का कूकना और मुर्गे का बांग लगाना जहां सबको लोट पोट करता रहा तो दो कुत्तों की लड़ाई ने तो और भी समा बांधां। करनाल जोन के प्रतिभागी ने मुख्यअतिथि के आने पर हैलीकॉपटर के उतने की आवाज निकाली। रेल का आना, ट्रैक्टर चलना, लड़कियों के पावों में बंधे घुंघरू के टूटने की आवाज, हरियाणवी आरकैस्ट्रा की आवाज भी मुंह से निकाल कर दिखाई गई। यही नहीं बैंड बाजे व जीप के सायन की आवाज ने भी वास्तिविकता का आभास करवाया। कुरुक्षेत्र जोन के प्रतिभागी ने भी कोयल व चिडिय़ा की आवाजें निकाली। यही नहीं चमगादड़ की आवाज व जेनरेटर की आवाजों ने भी अच्छा रंग जमाया। यही नहीं इन्होंने ताजा उभरे हास्य कलाकार कपिल शर्मा की कामेडी नाईट भी दिखाने का प्रयास किया। अम्बाला जोन की के प्रतिभागी ने बच्चे के रोने की आवाज के साथ बिल्ली की और कुत्ते की आवाजें निकाल कर दिखाई।

No comments:

Post a Comment