Sunday, November 6, 2011

रत्नावली समारोह: यूटीडी ने जमाया ओवर आल ट्राफी पर कब्जा


रत्नावली जैसे सांस्कृतिक समारोह की बादौलत दुनिया पर छा रही है हरियाणवी संस्कृति: केसी भारद्वाज
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
(05 नवम्बर )
 
चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति डा. केसी भारद्वाज ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हरियाणवी संस्कृति के इस महाकुम्भ के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में आने का अवसर मिल। डा. यादव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली समारोह के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 4 दिवसीय इस समारोह में स्वार्धिक अच्छे प्रदर्शन के लिये ओवर आल ट्राफी यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रदान की गई व उपविजेता आरकेएसडी कालेज कैथल रहा।
             डा. केसी भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि इस सम्मान को वह कभी भूला नहीं पाऐंगे। उन्होनें कहा कि यह समारोह जिस प्रकार हरियाणवी संस्कृति को पल्लवित कर रहा है उसी का परिणाम है कि आज हरियाणवी संस्कृति दुनिया पर छाती जा रही है। आज हरियाणवी का प्रयोग मुम्बई जैसी दुनिया की सबसे बडी फिल्म नगरी में भी हो रहा है। हरियाणवी भाषा का प्रयोग आज टैलीवीजन पर नाटकों में भी हो रहा है। रत्नावली के मंच से उपजी प्रतिभाऐं अनेकों स्थानों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टीवी चैनलों से लेकर समाचार पत्रों तक सभी जगह रत्नावली के कलाकार देखे जा सकते हैं। जिस प्रकार इस मंच ने कलाकारों को दिशा दी है उससे हरियाणवी संस्कृति आज पूरी तरह समृद्ध हो चुकी है। पिछले 26 साल से चला आ रहा यह समारोह आज अपने यौवन पर है। जवानी में जिस प्रकार आप युवाओं में अपार शक्ति है उसी प्रकार रत्नावली में भी वह शक्ति आ चुकी है कि यह देश के सामने अपनी हरियाणवी संस्कृति को सीना ताने आगे बढ़ा रही है। उन्होनें कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सम्भवत: देश का पहला विश्वविद्यालय है जहां इस प्रकार का सांस्कृतिक महाकुम्भ लगता है और प्रदेश के कोने कोने के विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों से युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक भाषाई समारोह तो हर प्रदेश के विश्वविद्यालयों को करने चाहियें ताकि वहां की संस्कृतियां भी हरियाणवी की तरह  पुन: नवीनीकृत होती रहें और युवा पीढ़ी अपनी पुरातन संस्कृति से भी जुड़ी रहे। हरियाणवी संस्कृति की यह प्रयोगशाल अपने आप में अनूठी है। इसके लिये उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ साथ इसके युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक अनूप लाठर को भी बधाई दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह सब मिलकर अपनी संस्कृति के उत्थान में इसी प्रकार कार्य करते रहें ताकि युवा वर्ग अपनी जड़ों से भी जुड़ा रहे। बिना सांस्कृतिक पहचान के कोई भी देश व प्रदेश अधिक समय तक स्वतंत्र पहचान नहीं रख सकता। अपने प्रदेश व देश की संस्कृति को सहेज कर आगामी पीढिय़ों तक पहुंचाना युवा शक्ति का कर्तव्य बनता है।
            उनसे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुवि कुलपति डा. डीडीएस संधू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि 26 साल से यह रत्नावली समारोह हर वर्ष अनूठे प्रयासों से अपनी विशेष पहचान बनाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इसमें ज्यादा विधाऐं जुड़ती जा रही हैं उसी प्रकार इसके प्रसार में भी नए आयाम स्थापित होते जा रहे हैं। समाचार पत्रों व चैनलों पर प्रकाशन व प्रसारण के बाद अब रत्नावली की वैबसाईट भी बनाई गई है ताकि इंटरनैट के माध्यम से यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने जीतने वालों को बधाई के साथ हारने वालों को कहा कि वह अगले वर्ष और मेहनत करके आऐं। डा. संधू ने समारोह के सफल आयोजन के लिये कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग व इसके निदेशक अनूप लाठर को बधाई दी जिनके प्रयासों से आज भी पुराने छात्र रत्नावली से जुड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि अगले साल इससे भी बहुत कुछ अच्छा होगा। उन्होंने लाठर को अश्वासन दिया कि संस्कृति के विकास हेतू जो जरूरी हो उसे प्रोजैक्ट करें प्रशासन से उन्हें पूरी सहायता मिलेगी।
            इस अवसर पर कुवि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक एवं रत्नावली के सूत्रधार अनूप लाठर ने 4 दिवसीय इस समारोह की 26 वर्ष की यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मीडिया का आभार जताया कि जिस प्रकार मीडिया ने इस समारोह को कवरेज दी है शायद आज तक किसी भी समारोह को देश में न मिली हो। इसके लिये उन्होंने मीडिया संस्थानों का धन्यवाद करने के साथ कुरुक्षेत्र के पत्रकारों का विशेष आभार भी जताया। उन्होंने रत्नावली में भाग लेने पहुंचे पुराने छात्रों का आभार जताते हुए चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलपति का भी आभार जताया जिन्होंने प्रो. विरेंद्र चौहान के नेतृत्व में अपने विश्वविद्यालय से विशेष टीम इस समारोह की कवरेज के लिये भेजी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेताओं को पुरस्कृत किया व उनके सामने चुनींदा आईटमों की प्रस्तुतियां भी की गई। कार्यक्रम देर सांय तक चलता रहा।

आज के सफीदों शहर की कथा है सर्पदमन: लाठर


हरियाणवी में पहली कार्टून चित्रकथा...
सर्पदमन के पात्रों का हुआ परिचय

कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
रत्नावली समारोह के अंतिम दिन सुबह कालीन कार्यक्रम से पूर्व हरियाणवी में लिखी जा रही पहली कार्टून चित्रकथा के पात्रों व कवर पेज का भी विमोचन किया गया। कुवि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेश अनूप लाठर ने सुकेत कलागृह व इसके निदेशक सुनील कौशिक द्वारा चित्रांकित और इशांत त्रिवेदी व हेमंत द्वारा रंग सज्जा से सुसज्जित इस चित्रकथा के पात्रों के होर्डिंगों का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि इसकी पटकथा उनके द्वारा स्वंय लिखी गई है। उन्होंने कथा वस्तु की जानकारी देते हुए बताया कि सर्पदमन एक नाग जाती की कथा है। आज का सफीदों शहर ही इस कथा का कथा स्थल है जहां पर यह सब घटित हुआ। नागराज बासक धर्त मण्डल का राजा था। वह जादुई शक्तियों का मालिक है। यह कथा नाग जाति की कन्या की अस्मिता की कथा है। बासक शिकार खेलने जंगल में जाता है। वह इस दौरान पारक के इलाके में आ जाता है। पारक महल की छत से उसको देखता है और दोनों में युद्ध हो जाता है। यहां पर बासक हार जाता है। जब वह जान की भीख मांगता है तो पारक उसे उसकी लडक़ी का ढोला देने की शर्त पर छोडऩे की बात करता है। पहले तो बासक अपने घर कन्या न होने की बात करता है लेकिन बाद में मान जाता है और शर्त स्वीकार लेता है। इसके बाद वापिस घर आकर वह अपनी बिरादरी से बात करता है और लडक़ी का ढोला देने में अपनी अनिच्छा जताता है। सलाह के अनुसार वह अपनी कन्या को एक तहखाने में बंद कर देता है। एक स्वर्ण गांय लाकर उसका दूध लेने के दौरान उस गाय का बछड़ा दूध न मिलने से मर जाता है और बासक को श्राप लग जाता है। उसे कोढ़ लग जाता है जिसका इलाज सफीदों के तालाब से अमृत लाकर बताया जाता है। उसकी नल नामक उक्त कन्या तहखाने से निकल कर अमृत लाने जाती है जहां पर पारक उसे रोक लेता है।  पारक  उसे इस शर्त पर जाने देता है कि अपने बाप को स्नान करवाने के बाद वह वापिस उसके पास आऐगी। नल वचन निभाती है और वापिस आती है। पारक उसे अपनी रानी बना लेता है। इससे खफा बासक फिर सफीदों पर चढ़ाई करता है जहां वह मारा जाता है। लाठर के अनुसार यह एक बहुत ही रोचक कथा है जिसे काटून चित्रों के द्वारा सुनील ने बहुत ही अच्छा रंग देने का प्रयास किया है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो सीघ्र ही हरियाणवी में कार्टून फिल्म भी आऐगी।
            उन्होंने सुनील कौशिक के बारे में रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि वह पांचवी कक्षा से उनके विभाग का छात्र रहा व यहां पेंटिंग करता था। अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह काफी समय से कार्टून तकनीक पर काम कर रहा है।


विश्व की अनूठी संस्कृतिक प्रयोगशाला का समापन भी रहा विशाल



रत्नावली का रंगारंग समापन बन गया यादगार
 हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुआ रंगारंग समापन
---------------------------------------------------------------------------------------
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
(विशेष सहयोग कुवि जनसंचार विभाग से रत्नावली रिपोर्टर टीम- शशि, प्रतीक्षा, मनीषा, दिपिका, बलवंत सिंह, सुमन व अरविंद्र सिंह साथ में विशेष गौड)
फोटो सहयोग नरेश सैनी, संगीत स्टूडियो कुरुक्षेत्र
-------------------------------------------------

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 4 दिन चला हरियाणवी संस्कृति का मेला रत्नावली शनिवार को सम्पन्न हो गया। इसके साथ ही 4 दिन तक कुवि की फिजां में फैले हरियाणवी संस्कृति के रंग भी सिमट गए। विश्व की अनूठी सांस्कृतिक प्रयोगशाला के समापन समारोह का आयोजन भी विशाल रहा। हजारों दर्शकों की हर्षपूर्ण मौजूदगी में समारोह का समापन बहुत ही रंगारंग रहा। चार दिन तक चारों और घाघरा, चूंदड़ी, कुड़ती, धोती-कुर्ता, खंडका व हरियाणवी आभूषणों की झंकार ने चार दिन तक कुवि की फिजां को ऐसा बनाऐ रखा मानो समूचा हरियाणा यहीं सिमट गया हो। अंतिम दिन हरियाणवी संस्कृति के यह ध्वज वाहक कुवि के मंच से अर्शिवाद पाकर अपनी संस्कृति को दुनिया में फैलाने के लिये विश्रजित हो गए। 

रत्नावली की पुरानी प्रतिभाओं ने भी किया मंच पर प्रदर्शन

रत्नावली के मंच से तराशी गई प्रतिभाऐं भी अपने मोह को न त्याग सकी और अंतिम दिन मंच पर जम कर रंग जमाया। एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेश जगबीर राठी, शुभा शर्मा, शोभना रावत व कुवि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की कला प्रयवेक्षक प्रवीन कादियान ने भी हरियाणवी गीतों पर आडिटोरियम के मंच पर जम कर नृत्य किया। 

मंच पर नाची घोड़ी
रत्नावली के अंतिम दिन समूह नृत्य की हुई यादगार प्रस्तुतियां
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
(विशेष सहयोग कुवि जनसंचार विभाग से रत्नावली रिपोर्टर टीम- शशि, प्रतीक्षा, मनीषा, दिपिका, बलवंत सिंह, सुमन व अरविंद्र सिंह साथ में विशेष गौड)

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 4 दिवसीय रत्नावली समारोह के अंतिम दिन आडिटोरियम में हरियाणवी समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश भर से कुल 12 टीमों ने प्रस्तुतियां दी। बहुप्रतिक्षित इस प्रतियोगिता में जितना उत्साह कलाकारों में था उससे कहीं अधिक उत्साह दर्शकों में था। प्रतियोगिता के दौरान पर्दा गिरने का समय ही होता था जो तालियों की गडग़ड़ाट से कुछ शुन्य सा होता था नहीं तो सारा समय हाल तालियों से गूंजता रहा। रंगीन रोशनियों में मंच पर हरियाणवी वेष भूषा में नाचते कलाकार, चारों और से आती मधुर संगीत के साथ गीतों की ध्वनि और हजारों तालियों की गूंज ने माहौल को आनंदमय बनाऐ रखा। मंच पर जब घोड़ी आगी घोड़ी आगी...खूब नचावांगे.....रत्नावली के मेल़े मैं हम रंग जमावांगे..........के साथ घोड़ी नृत्य पेश किया गया तो वृद्ध दर्शक अपने पुराने दिनों की शादियों को याद करते नजर आए जब बड़े घरानों की शादियों में घोड़ी नचाई जाती थी और उसे देखने के लिये पूरा गांव उमड़ पड़ता था। इसके साथ ही कोठै चढ़ ललकारूं दिखे औ मेरी कुड़ती ल्याईये...गल़ का ल्याईये ओ तबीज नजर का तागा ल्याईये आदि गीतों के बोल भी नृत्य करने वाले कलाकारों के पांवों को थिरकने के लिये गति देते रहे। प्रतियोगिता में डीएवी कालेज यमुनानगर प्रथम, गुरुनानक गल्र्ज कालेज यमुनानगर व तीसरे स्थान पर बीपीएसएम खानपुर कलां की टीम रही। 


सांगीत संध्या में जंघम जोगियों ने जमाया रंग
कुरुक्षेत्र 05 नवम्बर
रत्नावली के तीसरे दिन देर सांय आडिटोरियम में आयोजित सांगीत संध्या में जंघम जोगियों ने खूब रंग जमाया। उधर बंचारी से आई सिब्बन एण्ड पार्टी ने भी चौपाईयों, पटका, रसिया व होरी के माध्यम से हरियाणवी संगीत को समृद्ध किया। इस अवसर पर श्रोताओं को विलुप्त होती हरियाणवी लोक धुनों से भी परिचित करवाया। सुधीर और सूरज बेदी ने थानेसरी चमोला, बहरे तबील आदि प्रस्तुत किया। अनेका कलारों ने इस कार्यक्रम में हरियाणवी सुरों का परिचय करवाय। इसी कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को बांसुली वादक गजे सिंह के हाथों तीसरे दिन के पुरस्कार वितरित करवाए गए। गौरतलब है कि गजे सिंह हरियाणा के विश्वप्रसिद्ध बांसुली वादक हैं गजे ङ्क्षसह का कहना है कि रत्नावली के माध्य से व अनूप लाठर के प्रयासों से ही उनको पहचान मिली। अनूप लाठर ने बताया गत वर्ष की चौपाल की तरह इस बार सांगीत संध्या भी सफल रही। अगले वर्ष से इसे प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाऐगा।

रत्नावली तीसरे दिन के परिणाम
कुरुक्षेत्र 05 नवम्बर
रत्नावली समारोह के तीसरे दिन आडिटोरियम हाल में आयोजित हरियाणवी लोक परिधान प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रथम, कुवि पीजी रिजनल सैंटर जींद दूसरे व एमएम कालेज आफ ऐजूकेशन फतेहाबाद व गर्वनमैंट पीजी कालेज करनाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बीपीएस गल्र्ज कालेज खानपुर कलां सोनीपत प्रथम, बीपीएस यूटीडी खानपुर कलां दूसरे व जेबीएम कालेज आफ ऐजूकेशन शादीपुर जुलाना व एसपीडीएस कालेज फतेहाबाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चौपाल प्रतियोगिता में यूटीडी कुरुक्षेत्र प्रथम, बीपीएस गल्र्ज कालेज खानपुर दूसरे व डीएवी कालेज फार गल्र्ज यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहे। इसी मंच पर दोपहर बाद आयोजित हरियाणवी आरकैस्ट्रा प्रतियोगिता में गर्वनमैंट पीजी कालेज हिसार प्रथम, आरकेएसडी कालेज कैथल दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डीएवी गल्र्ज कालेज यमुनानगर, एमएमकालेज फतेहाबाद व अहीर कालेज रेवाड़ी रहे।
            सिनेट हाल में आयोजित हरियाणवी काव्य प्रतियोगिता में सीआर किसान कालेज जींद प्रथम, यूटीडी कुवि द्वितीय व गर्वनमैंट कालेज जींद तथा भारती विद्यापीठ गोहाना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। आरके सदन में आयोजित हरियाणवी समूह गान प्रतियोगिता में एमएमपीजी कालेज फतेहाबाद प्रथम, यूनिवर्सिटी कालेज कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डीएवी कालेज यमुनानगर, आईजी कालेज कैथल व यूटीडी कुवि रहे। इसी मंच पर दोपहर बाद आयोजित हरियाणवी क्विज के फाईनल मुकाबले में आईबीपीजी कालेज पानीपत प्रथम, गर्वनमैंट पीजी कालेज जींद दूसरे, गर्वमैंट पीजी कालेज करनाल तीसरे, कुवि रिजनल सैंटर जींद चौथे व यूटीडी कुरुक्षेत्र पांचवें स्थान पर रहे।
            ओपन ऐयर थियेटर में आयोजित रागनी प्रतियोगिता में सीआरए कालेज सोनीपत प्रथम, गर्वनमैंट पीजी कालेज जींद, एमएम कालेज फतेहाबाद तीसरे, केयू कालेज कुरुक्षेत्र चौथे व डीएलजेए कालेज तोशाम पांचवें स्थान पर रहे। मोनो एक्टिंग में आरकेएसडी कालेज कैथल के राजीव प्रथम, गर्वनमैंट कालेज घरौंडा का रविंद्र दूसरे व सीआरए कालेज सोनीपत का रवि तीसरे स्थान पर रहे। खुले मंच पर आयोजित सांग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से केएनएम गर्वनमैंट कालेज नरवाना व गर्वनमैंट कालेज जींद रहे। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरकेएसडी कालेज कैथल व यूटीडी कुरुक्षेत्र रहे। तीसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से डीएवी कालेज यमुनानगर व राजीव गांधी कालेज उचाना रहे।
            क्रश हाल में आयोजित आन दॉ स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में यूटीडी कुरुक्षेत्र से पोमी ट्रेल प्रथम, गवर्नमैंट कालेज अम्बाला के गुरप्रीत सिंह दूसरे स्थान पर व डीएवी कालेज यमुनानगर की सिमरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रदर्शनी में यूटीडी रोहतक की मंजू प्रथम, एमएम कालेज फतेहाबद की इलिका नारंग दूसरे व यूटीडी कुवि की कुसुम सांगवान तीसरे स्थान पर रही। 


Friday, November 4, 2011

सिरसा से आए सामुदायिक रिर्पोटर पहुंचा रहे हैं रेडियो के माध्यम से श्रोताओं तक रत्नावली के रंग


वीरेंदर चौहान की युवा टीम संजो रही है रत्नावली के रत्न .
कुरुक्षेत्र/ पवन सौन्टी
---------------------------------------------------------------------------------
 हरियाणवी लोकसंस्कृति के महाकुंभ रत्नावली में जहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागी प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को अपने अपने अंदाज में प्रस्तुत कर रहे हैं, मीडिया के विद्यार्थियों के लिए भी यह पर्व जड़ों से जुडऩे का अवसर साबित हो रहा है। रत्नावली में विशेष रूप से आमंत्रित की गई रेडियो सिरसा टीम में शामिल सामुदायिक रिपोर्टर विभिन्न कार्यक्रमों की ऑडियो रिकार्डिंग कर उसे रेडियो के माध्यम से लोगों तक पंहुचाने के कार्य में जुटे हैं। रेडियो सिरसा के निदेशक व चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति के इस कुंभ से जो मोती उनकी टीम बटोर रही है वे रेडियो सिरसा के माध्यम से तो जन जन के पास पंहुचाए जाएंगे ही साथ में राज्य के अन्य सामुदाययिक रेडियो स्टेशनों को भी इनके ऑडियो मुहैया कराए जाएंगे। भारतीय सामुदायिक रेडियो संघ के प्रधान महासचिव चौहान ने कहा कि इस संगठन के माध्यय से रत्नवाली की झलकि यां देश के अन्य राज्यों के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित करने की भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रमों के संपादिक अंश रेडियो सिरसा की टीम निरंतर फेसबुक पर भी उपलब्ध करवा रही है। रेडियो सिरसा की टीम के सदस्यों अनिल कक्कड, रूपा और बेअंत सिंह ने बताया कि रत्नावली में हरियाणवी रागनी, सांग और हरियाणवी नृत्य सरीखी विधाओं के मनमोहक प्रस्तुतिकरण ने उन्हें चमत्कृत कर दिया। प्रदेश की संस्कृति की गहराई और ऊंचाई के इन आयामों की कल्पना उन्होंने रत्नावली में आने से पूर्व कभी नहीं की थी। रिकार्डिड करार्यक्रमों के संपादन में जुटे बंटी,ऋचा,आरकिन ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों की रिकार्डिंग व संपादन की प्रक्रिया में उन्हें हरियाणवी संस्कृति को निकट से जानने व समझने का मौका मिला है। टीम के सदस्य जसदीप उप्पल कहते हैं कि उन्होंने अपने विभाग के पोर्टल जनसंचार डॉट इन के लिए रत्नवाली की झलकियों को अपनी कलम व कैमरे से संजोने में जुटे हैं। टीम के साथ आई हिंदी की प्राध्यापिका डा. ब्रह्मलता ने रत्नावली के प्रारंभिक दिनों के साथ अपने जुड़ाव को जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए रत्नावली में लौटना एक अनूठा अनुभव है।

रत्नाली के समापन पर अपार भीड़ जुटने की संभावना से प्रशासन सख्त
 कार्ड पर होगी ऐंट्री
------------------------------------------------------------------------
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय हरियाणवी समारोह रत्नावली के समापन अवसर पर मुख्यअतिथ के तौर पर चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति डा. केसी भारद्वाज होंगे। समापन समारोह मेें भारी भीड़ जुटने की संभावना के चलते कुवि प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने आदेश जारी किये हैं कि 5 नवम्बर को समापन समारोह के चलते आडिटोरियम में दर्शकों का प्रवेश पहचान पत्र के आधार पर ही होगा, अन्यथा किसी को भीतर नहीं जाने दिया जाएगा। कुवि युवा एवं सांस्कृति विभाग के निदेशक अनूप लाठर 
ने इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सब अपने पहचान पत्र लेकर ही कार्यक्रम में पहुंचे ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने मंच से भी दर्शकों को आह्वान किया कि कार्यक्रमों का आनंद लें लेकिन किसी तरह की ऐसी हरकत न करें जिससे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शाख प्रभावित हो।


हरियाणा की विलुप्त होती लोक धुनों को लेकर मंच पर आया हरियाणवी आरकैस्ट्रा


कुरुक्षेत्र/ पवन सौन्टी
(विशेष सहयोग कुवि जनसंचार विभाग से रत्नावली रिपोर्टर टीम जिनमें शशि, प्रतीक्षा, मनीषा, दिपिका, बलवंत, सुमन व अरविंद्र सिंह)


----------------------------------------------------------------------------------कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली समारोह के तीसरे दिन स्र्वाधिक आकर्षण रहा आडिटोरियम में आयोजित हरियाणवी आरकैस्ट्रा प्रतियोगिता का। तुम्बा, डेरु, चिमटा, सितारा, ढोलक, घड़वा, वीणा, मंजीरे, खड़ताल, ढपल़ी, ताशा, बैंजो, खंजरी, नगाड़ा, पियानो आदि की लोक धुनों का मिश्रण कुछ इस प्रकार हाल में गूंजता रहा कि श्रोताओं को प्रतियोगिता के अंत तक बांधे रखा। इन लोक धुनों के बीच उभरते हरियाणवी लोक गीतों के स्वर माहौल को संजीदा बनाते रहे। दादा देश जांदा प्रदेश जाईये..मेरी जोड़ी का बर ढूंढिये........., आधी री रात मेरी नींद उचट गई....उई मां मैं डरगी......, मनैं भोली मत ना जाण, मैं छोरी घणी पटाका सूं......., मैं किस बिध देखण जाऊं रंगीले आ उतरे बागां मैं........तथा आहलां .. आदि गीतों की लोक धुनों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगित में कुल 8 कालेजों ने भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आरकैस्ट्रा के प्रति श्रोताओं में इतना रूझान था कि हजारों की संख्या में दर्शक प्रतियोगिता शुरु होने से पहले ही आडिटोरियम में जम चुके थे और कुर्सियां तो क्या गैलरियों तक में दर्शक जमे रहे। 

            उधर ओपन ऐयर थियेटर में दोपहर बाद मोनो ऐक्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया व विभिन्न पहलुओं को उजागर किया। आरकेएस डी ने इब खत्म तमाशा दारू का शिर्षक से अपनी प्रस्तुति दी। यूटीडी कुवि ने भारत महान, के शिर्षक से देश की ज्वलंत समस्याओं के बारे में विचार दिये। जीसी कालेज घरौंडा ने बस के बीच की हो रही बातचीत व प्रक्रियाओं को प्रस्तुत करके सबको लोट पोट कर दिया। केएम कालेज नरवाना ने अपनी प्रस्तुति में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गर्वनमैंट पीजी कालेज हिसार ने हरियाणा के इन राण्डयां नै कौण ब्याहवैगा के तहत लिंगानुपात की खाई पर व्यंग्य के माध्यम से चिंता जताई। अधिकतर व्यंग्यों का माध्यम भ्रूण हत्या पर ही रहा। लोगों का इस प्रतियोगिता के प्रति रूझान इस बात से ही पता चलता है कि कार्यक्रम आरम्भ होने से एक घण्टा पहले से दर्शक वहां जम चुके थे।

रत्नावली दूसरे दिन के परिणाम
कुरुक्षेत्र 04 नवम्बर
--------------------------------------
रत्नावली सामारोह के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम गुरुवार देर सांय तक घोषित होते रहे। प्राप्त परिणामों के अनुसार हरियाणवी लोकगीत में प्रथम स्थान पर आईजी कालेज कैथल रहा। दूसरे स्थान पर एमएम कालेज फतेहाबाद व तीसरे स्थान पर आरकेएसडी कालेज कैथल रहा। इसके साथ ही चौथे स्थान पर गर्वनमैंट पीजी कालेज जींद व पांचवें स्थान पर केएम कालेज नरवाना रहा। आडिटोरियम में आयोजित हरियाणवी एकल महिला नृत्य प्रतियोगिता में में डीएवी गल्र्ज कालेज यमुनानगर प्रथम, कुवि का पीजी रिजनल सैंटर जींद द्वितीय व माता सुंदरी कालेज करनाल तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणवी पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी में एमएम पीजी कालेज फतेहाबाद प्रथम व डीएवी गल्र्ज कालेज यमुनानगर दूसरे स्थान पर रहे। हरियाणवी लोक वाद्यवृंद प्रतियोगिता में यूटीडी कुवि प्रथम, आरकेएसडी कालेज कैथल दूसरे, आईबी कालेज पानीपत तीसरे, पानीपत गर्वनमैंट कालेज पानीपत चौथे व गर्वनमैंट पीजी कालेज करनाल पांचवें स्थान पर रहे।
            हरियाणवी पुरुष एकल नृत्य में सीआरए कालेज सोनीपत पहले, यूटीडी कुवि दूसरे व एमएलएन कालेज यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणवी गजल में डीएवी गल्र्ज कालेज यमुनानगर प्रथम, डीएन महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र दूसरे, यूटीडी कुवि तीसरे, आईजी कालेज कैथल चौथे व एमएलएन कालेज यमुनानगर पांचवें स्थान पर रहे। उधर क्विज में फाईनल के लिये एसबी दीप सिंह कालेज आफ ऐजूकेशन फतेहाबाद, यूटीडी केयूके, महाराजा अग्रसैन पीजी कालेज झज्जर, कुवि रिजनल सैंटर जींद, गर्वनमैंट पीजी कालेज जींद, आईबीपीजी कालेज पानीपत, जेबीएम कालेज आफ ऐजूकेशन जुलाना, आरकेएसडी कालेज कैथल, जेवीएमजीआरआर कालेज चरखी दादरी, युनिर्वसीटी कालेज आफ ऐजूकेशन कुवि, पीआईइटी पानीपत व गर्वनमैंट पीजी कालेज करनाल की टीमों का चयन किया। 




...हे री तीन बचन मनैं पहल्यां ले लिये..........,............... ओपन ऐयर थियेटर में रागनी में मचाई युवाओं ने धूम


कुरुक्षेत्र/ पवन सौन्टी
(विशेष सहयोग कुवि जनसंचार विभाग से रत्नावली रिपोर्टर टीम जिनमें शशि, प्रतीक्षा, मनीषा, दिपिका, बलवंत, सुमन व अरविंद्र सिंह)
फोटो  नरेश सैनी, संगीत स्टूडियो

रत्नावली समारोह के तीसरे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यायल के ओपन ऐयर थियेटर में रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश के कोने कोने से आए 19 युवा रागनी गायकों ने जम कर धूम मचाई व रागनियों के रस से माहौल को सराबोर किया। रागनियों की रोचकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक  दीर्घा में पांव रखने को भी जगह नहीं बची थी।

            रागनियों की बानगी कुछ इस प्रकार रही....हे री तीन बचन मनैं पहल्यां ले लिये.........., ओह सब सेठां के साथ सेठाणी..आई दिल्ली मैं.........., मेरा कुणसा ढंग ससुराल जाणका..........., हरी के गुण गाए सुबह साम........, कई और नौटंकी होरी रै उस छौरी की...आदि रही। यूटीडी कुवि ने राजा हरिश्चंद्र के किस्से से अपनी रागनी द्वारा श्रोताओं को लुभाया।  


             आडिटोरिय में आयोजित हरियाणवी लोक परिधान प्रतियोगिता में  कुल 20 टीमों ने भाग लिया जिनमें स्वार्धिक प्रतिभागिता लड़कियों की रही। घाघरा, चुंदड़, बोरला, चूडिय़ां, कंठी, माल़ा, कु ड़ता, धोती, परना, खण्डका, तागड़ी, नोकदार जूतियां, कड़ी छैलकड़े आदि आभूषणों व परिधानों से सजे युवाओं ने हरियाणवी की समृद्ध परिधान परम्परा को मंच से प्रदर्शित किया। हरियाणवी बर्तन परांत, थाल, घड़ा, गिलास, मधाणी आदि को भी कलाकारों ने मंच से जिवंत किया।
            क्रश हाल में हरियाणवी जनजीवन पर आधारित आन दा स्पाट चित्रकला प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने अपनी कला से सबका मन मोहा। इस कार्यक्रम के कोरडिनेटर राजेंद्र सैनी ने बताया कि कुवि ही एक मात्र विश्वविद्यालय है जो कि चित्रकाला के लिये इस प्रकार का अनूठा मंच प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा के जनजीवन से संबंधित अनछुए पहलुओं को छूने का प्रयास किया। चौपाल का चित्रण, पनिहारिण, हरियाणवी परिधानों का चित्रण व ग्राम्य जीवन की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं एक छात्रा ने तो कल का हरियाणा-आज का हरयिाणा और भविष्य का हरियाणा के माध्यम से चांद तक पहुंचने का प्रयास दिखाया। प्रतियोगिता में कुल 18 लड़कियों ने प्रतिभागिता की व लडक़ों की प्रतिभागिता कम देखी गई। दोपहर बाद इन विद्यार्थीयो के साथ अन्य विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
            दूसरी ओर आरके सदन में आयोजित हरियाणवी समूह गान प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। सबसे पहले मंच पर आई भारत विद्या पीठ गोहाना के  प्रतिभागी ने मेरे देश के वीर जवानों नई आजादी आवैगी...आगी पूरे होश मैं जनता भ्रष्टाचार मिटावैगी। बीपीएसएम कालेज खानपुर कलां सोनीपत की टीम ने हरी भरी सै धरती और सीधा साधा बाणा.......बड़ी तरक्की कर रह्या सै म्हारा देश हरियाणा............। एमएम पीजी कालेज फतेहाबाद की टीम ने कित तै आए रै अर्जुन पांडे कित तै आए हनुमान.........। डीएवी कालेज यमुनानगर की टीम ने झूलण चालो री सखी री बागां मैं सामण आयो री...., माता सुंदरी खालसा कालेज निसिंग करनाल के प्रतिभागीयों ने आया हे बहना मेरी सामण मास रूत रंगीली बरसै...........आदि गीतों पर अपना समूह गान प्रस्तुत किया।

युवा सांगियों ने भी जमाया रंग
कुरुक्षेत्र / विशेष गौड़

      रत्नावली के दूसरे दिन देर सांय तक विद्यार्थियों ने सांग प्रस्तुत किये। कुवि के खुला मंच में युवा सांगियों की प्रस्तुति को देखने के लिए भारी भीड़ रही। 26वे रत्नावली महोत्सव में दोपहर बाद खुला मंच में विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों के द्वारा हरियाणा के लोकनाट्य सांग को पेश किया। गत दिवस दोपहर बाद 3 सांगो का आयोजन हुआ और युवा संगियों ने जम कर समां बांधा। सबसे पहले आर के एस डी कालेज कैथल के छात्रों द्वारा अपना सांग प्रस्तुत किया गया। इनका स्वांग पिंगला भरतरी कथा पर केंद्रीत था। इस कथा के लेखक मांगे राम है। कथा में शराब के दुश्प्रभावों को अंकित किया गया है, और यह बताया कि कैसे नशा परिवार के लिए हानिकारक है जिससें एक समय ऐसा आता है जब परिवार टूटने के कगार पर आ जाता है। तत्पश्चात डी एवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की छात्राओं द्वारा सांग में लडक़ों के छत्र राज को समाप्त किया। इन्होंने भी ङ्क्षपगला भरतरी नामक कथा पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हाथों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर किया। इसके बाद देर शाम गर्वमेंट   पी जी कालेज जींद के अभिनय से सब का मन मोहा। इन्होंने चाप सिंह सोमवती नामक कथा पर अपनी प्रस्तुति दी गई। देर  शाम तक दर्शक स्वांगो पर झुमते नजर आए।


....... बिमार होगी सभ्यता म्हारी...
-----------------------------------
कविताओं में खंगाले सामजिक मुद्दे
-------------------------------------
किसी चाल्ली फैशन की बिमारी...बिमार होगी सभ्यता म्हारी.....यह पंक्तियां हैं सीनेट हाल में आयोजित हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में भाग ले रहे फतेहाबाद के युवा कवि की। प्रतियोगिता में युवा कवियों ने सामाजिक मुद्दों पर जम कर कटाक्ष किये। इसके साथ सांस्कृतिक पहलुओं को भी छूने का प्रयास किया। आईबी पीजी कालेज पानीपत की टीम ने बेटी बचाओ का कुछ इस तरह से आह्वान किया...पंख लगा कै उडूंगी मैं भी आसमान मैं...पूरा करदयूंगी ........।
 यूटीडी कुरुक्षेत्र की टीम ने तनै यू प्यार क्यूं करया..आधी सी मौत.........., अहीर कालेज रेवाड़ी ने सबतै प्यारा सबतै न्यारा यू मेरा हरियाणा सै...., एमएम कालेज फतेहाबाद की टीम ने चैत्र माणस मौसम परख सही अंदाजा लाले..., जेबीएम कालेज आफ ऐजूकेशन जुलाना की टीम ने हरियाणा की बातां का मजा ही निरल़ा सै...., उधर इसी कालेज के दूसरे प्रतिभागी ने सुनाया कि रै घर आलय़ों मेरा ब्याह करादयो मैं बहुत घणा दुख पा रहया सूँ.....।



गांव के माहौल को जिवंत किया चौपाल ने
------------------------------------------

रत्नावली समारोह के दौरान गत वर्ष से मंच पर आई हरियाणा के ग्राम्य जीवन की झांकी चौपाल इस वर्ष से प्रतियोगिताओं का भाग बनी और आडिटोरियम के मंच से ग्राम्य जीवन को जिवंत किया। यूटीडी कुरुक्षेत्र के युवाओं के बीच संवाद कुछ इस प्रकार रहे... एक लडक़े की माँ नै शेर की पूंछ पकड़ कै गांम तै काढ़ दिया ..बहू भी भाग गी अर गाड्डी बी लेगी......। बीपीएसएम खानपुर कलां की टीम के संवाद भी कुछ इस प्रकार रहे...यार पढ़ैंगे तो दिल्ली...नहीं तो यार नी पढय़ा करदे......, आरकेएस डी कालेज कैथल की टीम ने अपनी रोचक प्रस्तुति दी व डीएवी गल्र्ज कालेज यमुनानगर की टीम ने भी चौपाल के माध्यम से अपनी संस्कृति को उजागर किया। दोपहर बाद तक अनेकों टीमों ने अपनी प्रस्तुति मंच से दी।