Saturday, June 23, 2012

बोरवेल में माही की जिंदगी के आड़े आई चट्टान

गुड़गांव: बोरवेल में माही की जिंदगी के आड़े आई चट्टान

23 जून 2012 



गुड़गांव।
तीन दिन से बोरवेल में फंसी 4 साल की मासूम बच्ची माही को बचाने की कोशिश अब भी जारी है। माही बुधवार रात 11 बजे खेलते-खेलते बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई थी। तब से वह उसी गड्ढे में फंसी हुई है। शुक्रवार रात से ही बोरवेल के बगल में दूसरा गड्ढ़ा खोदकर माही तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सुरंग के रास्ते में पत्थर आने की वजह से माही तक पहुंचने की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक बोरवेल के बगल में 80 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। लेकिन पत्थर बीच में होने की वजह से अभी भी वहां तक खुदाई नहीं हो पाई है। जहां माही फंसी हुई है। जाहिर है 56 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी माही को बचाने की मुहिम अंजाम तक नहीं पहुंच पा रही है, ऐसे में सब माही की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

गुड़गांवः बोरबेल में गिरी माही, बचाने का काम जारी


बचाव जल से जुडे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक बड़ी बोर मशीन द्वारा 80 फीट तक खुदाई की जी चुकी है। दोनों गड्ढ़ों के बीच की दूरी आठ फिट है, लेकिन उसे खोदने के काम में एक पत्थर बड़ी बाधा बन गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी नीरज उपाध्याय की पांच साल की बेटी माही बुधवार को उस समय बोरवेल में गिर गई, जब उसका जन्मदिन मनाया जा रहा था। नीरज मानेसर में एक कारखाने में सुरक्षा पर्यवेक्षक हैं और कसान गांव मे अपनी पत्नी और दो बच्चों को साथ रहते हैं।

आर्मी की 3 इंजिनियर रेजीमेंट और एनएसजी इस बचाव कार्य मे जुटी है। एक अधिकारी के अनुसार बच्ची और बचाव कार्यों तक एक पाइप के द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

इस बीच पुलिस ने प्लॉट के मालिक नजफगढ़ निवासी रोहतेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।




देश के ‘खासमखास’ उड़ा रहे हैं गैस सब्सिडी पर मौज!


नई दिल्ली।
जिस रसोई गैस सिलेंडर को देने के लिए आम आदमी को कई दिनों इंतजार कराया जाता है। वही, सिलेंडर मंत्रियों, सांसदों और अफसरों को देते हुए तमाम नियम-कायदे ताक पर रख दिए जाते हैं। आम आदमी के लिए भले ही सरकार साल में मात्र 18 सिलेंडर ही रियायती दर पर देने की योजना रखती हो, लेकिन नेताओं की रसोई में जमकर सब्सिडी के सिलेंडरों की खपत हो रही है। यह खुलासा पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी की ओर से शुक्रवार को शुरू किए गए ट्रांसपरेंसी पोर्टल से हुआ है।

रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने की बात सरकार आए दिन करती है। इसके पीछे सरकार की दलील है कि 344 रुपए की सब्सिडी वाले सिलेंडर बेचने से सरकारी तेल कंपनियों आईओसी, एचपीसील, और बीपीसीएल को 43 हजार करोड़ का नुकसान होगा।

ऐसे में सरकार हर परिवार के लिए सालाना 6 एलपीजी सिलेंडर की सीमा लगाने पर विचार कर रही है। लेकिन एक सच यह भी है कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत गरीब तबका नहीं, बल्कि देश के वीवीआईपी मंत्री, नेता और उद्योगपति करते हैं। इस बात का खुलासा एक ट्रांसपेरेंसी पोर्टल के जरिए हुआ है जिसका मकसद सिलेंडर सप्लाई को पारदर्शी बनाना है।

रसोई गैस की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर


इस पोर्टल का उद्धाटन शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने किया। इसी पोर्टल पर मौजूद एक गैस डिस्ट्रीब्यूटर के आंकड़ों ने हमारे माननीय मंत्रियों के घर सिलेंडर की खपत का सच सामने ला दिया है।

पोर्टल के मुताबिक यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निवास पर पिछले एक साल में 91 सिलेंडर भेजे गए, इस लिहाज से उन्होंने 31 हजार 318 रुपये का सब्सिडी लाभ लिया है। पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल के यहां 79 सिलेंडर पहुंचे, जिन पर सब्सिडी के रूप में सरकार को 27189 रुपए का नुकसान हुआ।

वहीं, विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर के घर 77 सिलेंडर इस्तेमाल किए गए, जिसके चलते उन्हें 26 हजार 501 रुपए की सब्सिडी का लाभ मिला। यही नहीं, जेल में रहने के बावजूद पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा के यहां 89 सिलेंडर मुहैया कराए गए जबकि पूर्व चीफ जस्टिस के. जी. बालकृष्णन के घर 60 सिलेंडर पहुंचाए गए।

फिलहाल नहीं बढ़ेंगे डीजल, रसोई गैस के दाम



कैबिनेट मंत्रियों की बात करें तो उनके यहां भी हर महीने तीन से ज्यादा सब्सिडी वाले सिलेंडर भेजे गए। भारी उद्योग मंत्री प्रफुल्ल पटेल के यहां 41 सिलेंडर पहुंचे, जबकि उनकी पार्टी के मुखिया और कृषिमंत्री शरद पवार ने सब्सिडी वाले 31 सिलेंडर इस्तेमाल किए, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने 34 सिलेंडर इस्तेमाल किए। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के नाम 35 सिलेंडर चढ़े हैं, उनकी पार्टी के दिग्गज नेता वेंकैया नायडू को 33 सिलेंडर मिले।

मंत्री और नेताओं की तरह, कॉरपोरेट की हस्तियां भी सब्सिडी वाले सिलेंडर के इस्तेमाल में पीछे नहीं हैं। रेनबैक्सी के संस्थापक स्वर्गीय भाई मोहन सिंह के नाम पिछले साल 52 सिलेंडर भेजे गए जबकि बेनेट कोलमैन प्रमोटर समीर जैन को 39 सिलेंडर मुहैया कराए गए।

वहीं, भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील मित्तल और उनके बेटे कवीन दोनों को 27 सिलेंडर मिले। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की खपत की सच्चाई सामने आने के फौरन बाद ही तेल मंत्रालय ने बयान जारी सफाई दी।

ट्रांसपेरेंसी पोर्टल पर मौजूद एलपीजी सिलेंडर की खपत के आंकड़ों के आधार पर सब्सिडी के बेजा इस्तेमाल की बात कर रही प्रेस रिपोर्ट्स गलत हैं। वर्तमान में लागू नियम-कायदों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति चाहे जितने सिलेंडर इस्तेमाल कर सकता है, इसको लेकर कोई सीमा नहीं है।

पारदर्शी गैस सिलेंडर फटेगा नहीं,पिघल जाएगा


तेल मंत्रालय भले ये सफाई दे रहा हो कि सब्सिडी को लेकर नियम कायदों की अनदेखी नहीं हो रही, लेकिन नियमों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिन बाद ही दूसरा गैस सिलेंडर बुक हो सकता है। यानी एक साल में कुल 18 सिलेंडर मिलते हैं।

खास बात ये भी है कि अब ज्यादातर मंत्रियों के घर में पाइपलाइन गैस कनेक्शन की सुविधा है। इसके बावजूद उनके यहां खपत होने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या तय सीमा से कहीं ज्यादा है। यही नहीं, कई वीवीआईपी को दो गैस कनेक्शन की सुविधा भी मिली है। जबकि एक उपभोक्ता को केवल एक कनेक्शन देने का प्रावधान हर एक गैस एजेंसी कर रही है।

दिल्ली: रसोई गैस पर सब्सिडी जारी रहेगी

उपभोक्ता के पास एक से ज्यादा कनेक्शन होने पर दूसरे कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश भी दिया जा रहा है। लेकिन आंकड़ों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये नियम कायदे सिर्फ महंगाई के बोझ तले दबी आम जनता के लिए हैं, ना कि वीवीआईपी के लिए।

Friday, June 22, 2012

22 June latest News Kurukshetra



हरियाणा का बिजली और पानी दिल्ली को दे रहे हैं मुख्यमंत्री हुड्डा : अशोक अरोड़ा
दर्जनों युवकों ने अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में थामा इनैलो का दामन
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
हरियाणा में जनता बिजली और पानी के संकट से त्राहि-त्राहि कर रही है। दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश के हिस्से का बिजली और पानी दिल्ली देकर सोनिया गांधी को खुश करने में लगे हुए हैं क्योंकि हुड्डा दिल्ली में रहने वाली सोनिया के रहमोकरम पर ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं। यह आरोप इनैलो प्रदेशाध्यक्ष एवं थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने जोशियान मोहल्ले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लगाया। इस अवसर पर युवा नेता विनोद सैनी ने अपने दर्जनों समर्थकों साहिल शर्मा, विजय सैनी, संजीव, विनोद धीमान, विशाल धीमान, केशव अत्री, रविंद्र, पवन सैनी सहित इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल होने पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा युवा इनैलो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी डीपी ने विनोद सैनी व उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर पार्षद विवेक मैहता विक्की, वार्ड-28 की महिला पार्षद के पति नरेंद्र राजू चौहान, जिला इनैलो प्रवक्ता रामपाल शर्मा, इनैलो व्यापार मंडल के जिला उप प्रधान पूर्णचंद हमीरिया, महिला नेत्री कमलेश धीमान, विक्रम  बारवा, हरिचंद सहित अनेक पार्टी नेता उपस्थित थे। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में बिजली का गंभीर संकट है। सारा-सारा दिन बिजली गुल रहती है। बिना किसी पूर्व सूचना के अघोषित कट लग रहे हैं। पूरे प्रदेश में ब्लैकआऊट जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बिजली संकट के कारण पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी राजनैतिक आका सोनिया गांधी को खुश करने के लिए दिल्ली को हरियाणा की बिजली व पानी दे रहे हैं। उन्हें हरियाणा की जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि जो लोग नियमित समय पर बिजली के बिल भरते हंै, उन्हें बिजली नहीं मिलती और न ही उनके बिजली के बिल माफ किए जाते हैं बल्कि एसीडी के नाम पर मोटी राशि इस इलाके के बिजली उपभोक्ताओं से वसूली जा रही है। दूसरी ओर जो लोग बिजली के बिल नहीं भरते, उनके बिल माफ किए जाते हैं और उनकी बकाया राशि का बोझ भी नियमित समय पर बिजली के बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अरोड़ा ने कहा कि सात वर्ष पूर्व जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी तो उन्होंने आरोप लगाया था कि बिजली संकट उन्हें विरासत में मिला है और वे इस समस्या को दो वर्ष में हल कर देंगे। दूसरी पारी में मुख्यमंत्री बनने के बावजूद भी हुड्डा के दो वर्ष पूरे नहीं हुए। अरोड़ा ने कहा कि इनैलो के शासनकाल में बिजली का कोई संकट नहीं है। लोगों को भरपूर मात्रा में बिजली मिलती थी, लेकिन जब से कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता संभाली है, बिजली और पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली का यह संकट सरकार के कुप्रबंधन के कारण पैदा हुआ है। थर्मल प्लांटों में घटिया चीन निर्मित मशीनरी लगाई गई, जिस कारण यमुनानगर का थर्मल प्लांट पिछले कई महीनों से ठप्प पड़ा है और उसके ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है। कोयला न होने का कारण खेदड़ का थर्मल प्लांट उद्घाटन होने के पश्चात एक दिन भी नहीं चल पाया। यही हाल पानीपत के थर्मल प्लांट का है। दो यूनिटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली संकट पर सरकार ने काबू नहीं पाया तो इस बार किसानों के लिए धान की फसल लगाना मुश्किल हो जाएगा और लोग सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




कानून व्यवस्था का पिटा दिवाला : जसविन्द्र सिंह सन्धू
कहा : मुख्यमंत्री हुड्डा प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं
पिहोवा/लता मित्तल
इनैलो प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कृषि मन्त्री जसविन्द्र सिंह सन्धू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आम आदमी कहीं पर सुरक्षित नहीं है। सत्तासीन लोगों के संरक्षण में आज अवैध कारोबार का धंधा चरम सीमा पर है, जिसमें अपहरण, चोरी, डकैती, अफ ीम, सुलफ ा, चरस, अवैध शराब व लिफ्ट देकर महिलाओं को लूटने वाला गिरोह पिछले कई सालों से सक्रिय है। उनके खिलाफ सैंकड़ों मुकदमें दर्ज हैं जिनका आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं तो हर दिन घट रही हैं। संधू स्थानीय किसान रैस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। चारों ओर अराजकता का माहौल है। कोई भी नागरिक अपने आपको घर के अन्दर या बाहर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। 2005 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद अपराधों की संख्या मेें लगातार बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री अपने गृह जिले के लोगों की जानमाल की सुरक्षा करने में असमर्थ हंै तब क्या वह पूरे प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने में सक्षम है? नाबालिग लड़कियों के अपहरण व बलात्कार की घटनाओं में वर्ष 2004 के मुकाबले 86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सन्धू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूर व किसान वर्ग को भी धोखे में रखने का काम किया है वर्ष में सौ दिन रोजगार देने के नाम पर चलाई गई योजना मनरेगा के तहत मजदूरों के जाब कार्ड बना कर रोजगार देने की बात बड़े जोर शोर से उठाई जा रही है लेकिन हकीकत में इस योजना के तहत काम मजदूरों स न करवा कर जेसीबी मशीनों द्वारा करवाया जा रहा है जिसका उदाहरण गांव गुमथला गढू में बिना प्रशासन  की मंजूरी के जोहड़ की खुदाई का काम जेसीबी मशीन द्वारा करवा कर उसकी मिट्टी को कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने निजी प्रयोग में लाया जा रहा है। इसको रोकने के लिए प्रशासन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। सन्धू ने कहा कि हुड्डा सरकार ने हर साल प्रदेश के हजारों युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिलाया था जो कि युवाओं के साथ एक खिलवाड़ ही साबित हुआ है क्योंकि एक भी युवक को सरकार ने विदेश में नौकरी नहीं दिलवाई। प्रदेश में पिछले 7 साल में मु_ी भर लोगों को ही रोजगार मिला है वह भी भाई-भतीजावाद व ईलाकावाद के आधार पर मिला है। बिजली व पानी की समस्या पर बोलते हुए सन्धू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हरियाणा की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वायदा किया था अब लगभग 7 साल बाद भी बिजली की कमी के कारण प्रदेश के सभी वर्ग आम उपभोक्ता किसान, व्यपारी, विद्यार्थी, उद्योगपति आदि परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो कई बार सप्ताह भर तक बिजली नहीं आती। गांव कस्बों एवं शहरों में रोजाना 10 से 20 र्घंटे का कट आम बात है। एक तरफ  तो बिजली की कमी के कारण जनता दुखी है और दूसरी और बिजली की दरों में निरंतर वृद्धि करके प्रदेश की जनता को लूटा जा रहा है। पूर्व मन्त्री बलबीर सैनी ने कहा कि  धान की रोपाई का सीजन जोरों पर है बिजली हमेशा गुल रहती है, नहरें सूखी पड़ी हैं आज हरियाणा पानी के संकट का सामना कर रहा है इसके बावजूद प्रदेश सरकार दिल्ली में बैठे आपने आकाओं को खुश करने के लिए दिल्ली को उसी निर्धारित मात्रा से भी लगभग तीन गुणा पानी दिया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह वडैच, हल्का प्रधान कुलदीप मुलतानी, शहरी प्रधान विक्रमचक्रपाणि, जिला युवा प्रधान कुलदीप जखवाला, जिला परिषद सदस्य सुरेश नैन, सुभाष भटेडी, बलजीत गँटी, राजेश शर्मा, टीटू शर्मा, लाटू पुरी, सुरजमल बाखाली, साहब सिंह गंगहेडी, मदन लाल सारसा, मीडिया प्रभारी महेंन्द्र कंथला आदि उपस्थित थे।




डोला कैसी ठण्डी छाया तेरे नीम के तलै...
लोक संगीत का मान बेहद उंचा होता है : नागर
मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में लोक संगीत कार्यक्रम आयोजित
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
लोक संगीत का मान बेहद उंचा होता है जिसे सभी प्रांतों के लोग पूरा मान सम्मान देते है। हरियाणा का लोक संगीत भी सबके जहन में अपनी एक अलग छाप छोड़ता है, जिसके कारण हरियाणवी संस्कृति से लोग रूबरू हो पाते है। ये शब्द कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग की अध्यक्षा शंकुतला नागर ने बतौर मुख्यातिथि मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित लोक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि लोक संगीत के क्षेत्र में हरियाणा की संस्कृति को अपनी गायकी से चार चाँद लगा रहे हरियाणा के मेवात प्रांत के नियामत अली व असलम खान की जुगलबंदी न केवल हमें हरियाणवी लोक कलाओं से अवगत कराती है बल्कि लोक संगीत को बार बार सुनने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम का दिलकश आगाज़ असलम खान ने ‘मुझे दे दो भजन वाली वो माला’ भजन गाकर किया। जिससे उन्होंने भगवान और भक्त के आपसी रिश्ते को अभिव्यक्त करते हुए ईश्वर को धन्यवाद स्वरूप अपने भाव अर्पित किए। इसके बाद ठेठ मेवाती भाषा में पाण्डू कथा सुनाकर श्रोताओं से खूब तालियां बटौरी।  इसके साथ ही नियामत अली ने भी हरियाणवी लोक गीत ‘डोला कैसी ठण्डी छाया तेरे नीम के तलै’ गाकर सुनने वालों को खड़े होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। मेवात के ही गफरूदीन द्वारा लिखे गए व आज के समाज के स्वरूप को पेश करते हुए प्रस्तुत किए गए हरियाणवी गीत ‘ये दूनिया में देख लै हो रईये टर टर’ को भी उपस्थित लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया। एक के बाद एक हरियाणवी संस्कृति से रूबरू करवाते लोक गीतों को पेश कर असलम खान और नियामत अली ने सभी श्रोताओं के ज़हन में जहां अपनी गायकी की  एक अमिट छाप छोड़ी वहीं दूसरी और अपने शायराना अंदाज में हम सायेदार पेड़ जमाने के काम आए, जब सूख गए तो जलाने के काम आए, कच्चा हो मकान तो तोड़ ना देना, हो सके कभी सर छूपाने के काम आए तथा अंधेरी रात का मंजर बदल सको तो चलो, चिराग बनकर रात में जल सको तो चलो, लिबास-ए-जिस्म बदलने से क्या होगा, किसी मजबूर की किस्मत बदल सको तो चलो जैसे शेर सुनाकर भी खूब वाहवाही लूटी। मनोरंजन से भरपूर इस पेशगोई में हरियाणवी लोक गीतों के साथ साथ अन्य लोक गायन विधाएं जैसे आला उदल, बम लहरी आदि का भी समावेश रहा। देश के विभिन्न प्रांतो  में अपनी गायकी से लोगों का दिल जितने वाले असलम खान व नियामत अली ने सूफी कलाम छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाके, मुझे आपने बुलाया ये करम नहीं तो क्या है तथा दमादम मस्त कलंदर अली दम दम दे अंदर गाकर वहां उपस्थित सभी श्रोताओं को मस्त होकर नाचने के लिए विवश कर दिया। मेवात से आए ये लोक गायक कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देश द्वारा तमाम श्रोताओं के दिलो दिमाग पर अपनी एक अलग छवि बनाने मे सफल रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि शंकुतला नागर ने असलम खान व नियामत अली को मैक की और से एक एक पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट किया।




छपरा गांव के दर्जनों लोगों ने थामा इनैलो का दामन
बैठक में कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटियां, 25 जून को होगा शहरी सम्मेलन 
लाडवा/ शैलेंदर चौधरी
लाडवा हलके के इनैलो विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी ने गांव छपरा में पूर्व सरपंच राज कुमार के निवास पर बोलते हुए कहा कि जब हरियाणा प्रदेश में इनैलो की सरकार थी तो उत्तर हरियाणा के युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पंचायतों को इतना पैसा दिया गया की सरपंच अपने शासनकाल में पूरा पैसा लगा नहीं पाए और आज सरपंच 5-5 हजार रुपए की ग्रांट के लिए चक्कर काट रहे है। युवा रोजगार के लिए मारे-मारे फिर रहे है। इस अवसर पर गांव के सुंदर लाल, विजय ङ्क्षसह, जसपाल, शिवदयाल, लक्ष्मण, राम कुमार, राजेंद्र आदि ने विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की और पार्टी के संगठन को मजबूत करने का आश्वासन दिया। विधायक ने सभी पार्टी में शामिल गांववासियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कहीं। इस अवसर पर उनके साथ नैब ङ्क्षसह बकाली, जगदीप दुगारी, जसविंद्र पंजेटा, बलदेव बन, जगीर मेहरा सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।  वहीं शुक्रवार को लाडवा की शिवाला रामकुंडी में इनैलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी द्वारा की गई। बैठक में 25 जून को सायं 4 बजे पार्टी के होने वाले शहरी सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी ने कहा कि 25 जून को लाडवा की शिवाला रामकुंडी में पार्टी का शहरी महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक अजय ङ्क्षसह चौटाला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और पार्टी की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को वार्ड के घर-घर जाकर सम्मेलन का न्यौता देने की बात कहीं और सम्मेलन में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। बैठक में पार्टी के जिला प्रधान राम कुमार कश्यप, जोगध्यान, राकेश खुराना, जसवंत मेहरा, राजू खुराना, राजू सैनी, ङ्क्षरकू जोगीमाजरा, जसविंद्र पंजेटा, बलदेव बन, गुरमेज बनी, पार्षद विजय ढींगड़ा, रमेश पंडित, देवेंद्र मान, रोकी शर्मा, सरपंच सुभाष बनी, बिट्टू गुंबर, जगदीश प्रजापत, अमित गोस्वामी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



पार्टी में नहीं है कोई गुटबाजी : बकाली
लाडवा/ शैलेंदर चौधरी
मार्कीट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरसेम बकाली ने कहा कि लाडवा ब्लाक में कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की नीतियों से खुश है और पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है। ये शब्द तरसेम बकाली ने लाडवा में पत्रकारों से बातचीत में कहें। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग पार्टी में गुटबाजी की बात कर न केवल पार्टी के संगठन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे है, बल्कि कार्यकर्ता में फूट डालने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आज भी पहाड़ की तरह उसी तरह मजबूत है जिस समय हरियाणा प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा थे। उन्होंने उन कांग्रेसियों को आगाह करते हुए कहा कि वह ऐसी ब्यान बाजी न करे, जिससे पार्टी के कार्यकर्ता का मनोबल कमजोर हो, बल्कि अपना स्वार्थ छोड़ पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करे। इस अवसर पर उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



पवित्र नदियों को प्रदूषण मुक्त हेतु चलाना होगा सामूहिक जन आंदोलन : महेशाश्रम
लाडवा/ शैलेंदर चौधरी
गंगा प्रदूषण मुक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय दंडी समाज के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गंगा का महत्त्व वैसा ही हैै जैसे मानव शरीर में आत्मा का। उन्होंने कहा कि जैसे मानव शरीर में आत्मा के बीना शरीर का असतित्व ही समाप्त हो जाता है उसी प्रकार गंगा के बिना सनातन धर्म का भी असतित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों को प्रदूषण से मुक्त एवं निरन्तर प्रवाह हेतु सामूहिक जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। 
स्वामी महेशाश्रम जी महाराज सनातन  ज्ञान पीठ बड़शामी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करे वहीं गंगा है। स्वामी जी ने कहा कि मां गंगा प्रहरी के रूप में उत्तर दिशा में स्थित पर्वत राज हिमालय की गोद से निकलकर संपूर्ण भारत वर्ष को पवित्र करती हुई गंगा सागर में जाकर मिलती है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के दर्शन हो जाए तो सभी पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने कहा कि गंगा का आगमन देवलोक से भगीरथ के अथक प्रयास से मृत्युलोक में हुआ है। इसलिए प्रत्येक भारतीय मां गंगा का ऋणी है और प्रत्येक भारतीय का कत्र्तव्य है कि वह मां गंगा को स्वच्छ, निर्र्मल एवं मां गंगा की प्रतिष्ठा को बनाए रखे। स्वामी जी ने कहा कि जब प्रत्येक भारतीय ऐसा संकल्प लेगा तभी मां गंगा के ऋण से मुक्ति मिलेगी। स्वामी जी ने कहा कि सनातन धर्म के असतित्व रूप मां गंगा को विलुप्त होने से बचाने के लिए भारत में जन आंदोलन चलाकर मां गंगा के असतित्व को बचाने का प्रयत्न किया जाए। इस अवसर पर उनके साथ कई महात्मा भी उपस्थित थे।   

Thursday, June 21, 2012

Latest news from Mumbai Fire and Kurukshetra District ...clik hare




मुंबई में मंत्रालय की चौथी मंजिल पर आग
मुम्बई/ आवाज समाचार सेवा
मुंबई में मंत्रालय की चौथी मंजिल पर आग लग गई है। आग अर्बन डेवेलपमेंट मंत्रालय में लगी है। आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है। आग राज्यमंत्री बब्बनराव पचपुटे के केबिन में लगी है। चौथी मंजिल से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऊपरी मंजिल यानि छठी मंजिल पर कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का काम किया जा रहा है। दोपहर 2.30 बजे आग लगी है। शार्ट सर्किट के बाद धमाके की आवाज सुनी गई और इसके बाद आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई। चौथी मंजिल से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, पांचवे और छठी मंजिल पर कितने लोग फंसे हैं, ये साफ नहीं हो पाया है। बचाव काम किया जा रहा है। आग को बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़िया मौके पर हैं। वाददाता के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि इस आग में अहम फाइले जलकर खाक हो गई है। साथ ही इस आग के पीछे साजिश भी माना जा रहा है। फिलहाल आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। आग बुझाने के बाद ही जांच में पता चल पाएगा की आग कैसे लगी। खबर है कि आग महाराष्ट्र सरकार के मंत्री बबनराव पाचपुते के केबिन में लगी है। उसके बाद आग छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के केबिन तक पहुंच गई है। आग को फिलहाल बुझाने का काम जारी है, लेकिन आग अन्य मंजिलों पर भी फैलती जा रही है। चौथी मंजिल में लगी आग अब पांचवीं छठी मंजिल तक पहुंच गई है। मंत्रालय की इमारत खाली करवा ली गई है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक कुछ लोग इमारत की अलग-अलग मंजिलों पर फंसे हुए हैं और उन्हें क्रेन के जरिए निकाला जा रहा है।
इससे पहले आग का तांडव!
गौरतलब है कि मुम्बई में इससे पहले 04 नवम्बर 2011 को नौसेना पोतगाह की 270 साल पुरानी प्रशासनिक इमारत में भी भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग ने आठ अग्निशामक इंजन, छह बड़े टैंकर, तीन एम्बुलेंस भेजे थे और चार क्रेन-सह-सीढ़ियों को भी भेजा गया था। आग बुझाने के अभियान में नौसेना पोतगाह, आईएनएस शिकरा तथा स्थानीय प्रशासन के कर्मी भी जुट गए थे। सरकारी दफ्तर में आग लगने का एक मामला कुछ दिन पहले ही दिल्ली में पेश आया था। 07 जून 2012 को नॉर्थ ब्लॉक में स्थित वित्त मंत्रालय के दफ्तर में आग लग गई थी। आग कमरा नंबर 14 और 15 में लगी थी। आग की वजह से कई फाइलें जलकर राख हो गईं। संसद के पास वित्त मंत्रालय के कस्टम-लैंडमार्क विभाग के दफ्तर में लगी आग के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह बताया गया। कयास लगाया गया था कि जिस तरह से बेहद संवेदनशील वित्त मंत्रालय के दफ्तर में आग लगी थी, इससे किसी तरह की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। लेकिन फिलहाल आग के पीछे वजह एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, जो कि अपने आपमें बड़ी लापरवाही है। वैसे आग कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन वहां रखे कार्यालयीन दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे।




देखें किस में कितना है दम?
बिना अनुमति के लाल व नीली बत्ती लगाने पर होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी

जिला पुलिस अब गाड़ी पर बिना अनुमति के लाल व नीली बत्ती लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में बिना सरकार की अनुमति के कोई भी अधिकारी, राजनेता व आमजन लाल व नीली बत्ती नहीं लगाएगा और चैकग के दौरान किसी भी गाड़ी पर लाल या नीली बत्ती बिना अनुमति के लगी पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बंध में सभी प्रबन्धक थाना व एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश जारी किए गये है कि वे लाल व नीली बत्ती लगी गाडिय़ों को चैक करे। यदि किसी के पास लाल व नीली  बत्ती  लगाने के लिए सक्षम अधिकारी से आवश्यक अनुमति नहीं है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। हरियाणा सरकार द्वारा लाल व नीली बत्ती लगाने के सम्बंध में जारी नई नितियों के आदेश की पालना में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट हरियाणा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार निम्रलिखित अधिकारी लाल व नीली बत्ती लगाने के लिए सक्षम नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, डीडीपीओ/बीडीपीओ, ईओ/एडमन हुडा, डीएचबीवीएन/यूएचबीवीएन विभाग के  अधिकारी भी शामिल है।



कुवि के 7 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन संस्थान के 7 विद्यार्थी यूजीसी द्वारा दिसम्बर 2011 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण रहे इनमें से 4 विद्यार्थी दीपिका, भावना, मुकेश, सीमा ने यूजीसी जे.आर.एफ. उत्तीर्ण किया है तथा संस्थान के 3 विद्यार्थी वरिन्द्र, सतीश तथा प्रियंका सैनी इसी परीक्षा में नैट के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। एक साथ इतने विद्यार्थियों का चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान की निदेशिका प्रोफेसर स्मिता चौधरी ने इस सफलता पर सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। पर्यावरण अध्ययन संस्थान ने अपने स्थापना समय से ही बहुआयामी मानव संसाधन विकास को प्रोत्साहित किया है। संस्थान ने एम.एससी पर्यावरण विज्ञान एवं एम.टैक उर्जा और पर्यावरण प्रबंधन जैसे कोर्सो के माध्यम से स्नातकोत्तर स्तर पर तकनीकी शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाई है। यहां के विद्यार्थियों ने अपनी कार्यक्षमता के माध्यम से विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कम्पनियों में अपनी जगह बनाई है। संस्थान में गत 3 साल में एम.टैक विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रही है तथा एम.एससी पर्यावरण विज्ञान के अनेक विद्यार्थी उद्योगों में कार्यरत हैं अथवा नामी संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

कुवि ने घोषित किए तीन परीक्षाओं के परिणाम
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक डॉ. हुक्म सिंह  ने  बताया कि एम.एससी. गणित  तृतीय सेमेस्टर के 510 में से 168, तथा बी.एससी तृतीय में 7426 में  से 4189 विद्यार्थियो ने परीक्षा पास की है। परीक्षा नियन्त्रक यशपाल गोस्वामी ने बताया कि बी.एफ.ए. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।  उपरोक्त परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय के वैबसाइट रिजल्ट डाट केयूके डाट एसी डाट इन पर भी देखा जा सकता है।


प्राध्यापक नई तकनीक से विद्यार्थियों ज्ञान के क्षेत्र से परिचित कराएं : संधू
कुवि में आयोजित 21 दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम सम्पन्न
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग तथा एकेडमिक स्टाफ कालेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भारतीय भाषाओं, संस्कृत, हिन्दी और पंजाबी के 21 दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर  कुवि के कुलपति लै. जनरल डा. डीडीएस संधू ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि  आज विज्ञान और तकनीकी का युग है। इसलिए प्राध्यापकों को नवीन तकनीक अपनाकर अपने विद्यार्थियों को ज्ञान क े क्षेत्र से परिचित कराना चाहिए। विश्वविद्यालय में पहली बार तीन भाषाओं पर आधारित रिफे्रशर कोर्स आयोजित हुआ है, यह बहुत खुशी की बात है। वर्तमान संदर्भ में इंटरडिसिपलीनरी विषयों पर पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आयोजित होने चाहिएं। उन्होंने आठ राज्यों से पधारे प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने जीवन में सफल रहने की हार्दिक कामना व्यक्त की और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में जाकर यहां सीखे हुए ज्ञान का प्रचार और प्रसार करना चाहिए। उन्होंने हिन्दी विभाग और एकेडमिक स्टाफ कलोज को कुशल संयोजन के लिए बधाई दी।  हिन्दी विभाग की प्रोफेसर सरिता वशिप्ठ ने कुलपति महोदय का स्वागत करते हुए पुनश्चर्या कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश विदेश के ज्ञान पुरूषों ने पधारकर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए तथा पैनल डिस्कशन और भारतीय भाषाओं पर पहला प्रयोग इस कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धि रह। एकेडमिक स्टाफ कालेज के निदेशक प्रोफेसर शशी आनन्द ने कुलपति महोदय का धन्यवाद किया और महत्वपूर्ण सुझााव देकर प्रतिभागियों के सफल भविष्य की कामना की। 40 प्रतिभागियों में से 3 भाषाओं के एक एक प्रतिनिधि ने पुनश्चर्या कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने अनुभव सांझे किए। कुलपति महोदय ने प्रोफसर सरिता वशिष्ठ की पुस्तक क्राईम अंगेस्ट वूमैन का विमोचन करके उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डा. आर.एस.भट्टी, डा. रंधावा, डा. आर.पी.ग्रोवर, डा. सुचेता, डा. एल.के.गौड़ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन पुनश्चर्या कार्यक्रम के सहसंयोजक डा. बाबूराम ने बड़ी सफलता से सम्पन्न किया।



  
कुवि के चार विद्यार्थी कैम्पस सलैक्शन में चयनित
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग  से नाहर ग्रुप इन्डस्ट्रीज, लुधियाना द्वारा चार विद्यार्थियों का कैम्पस सलेक्शन में चयन हुआ। समाज कार्य विभाग व प्लेसमैंट सैल के सहयोग से हुए कैम्पस साक्षात्कार के आधार पर समाज कार्य विभाग के चार विद्यार्थीयों में प्रवीन कुमार, दीपक कुमार, भाग सिंह एवं आत्मा राम का चयन नाहर ग्रुप आफ इन्डस्ट्रीज लुधियाना में एच.आर.  एक्जीक्यिूटिव के रूप में चयन किया गया। इससे पूर्व फरवरी 2012 में भी वर्धमान टैक्स्टाइलस लिमिटेड, लुधियाना व दिल्ली स्थित अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था द्वारा भी चार अन्य विद्यार्थियों का चयन हुआ था।

जिला में उचित मूल्य की 436  दुकानें कार्यरत : बराड़
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लोगों को सस्ती दर पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला में उचित मूल्य की 436 दुकानें कार्यरत हैं। इनमें से 90 शहरी क्षेत्र व 346 ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत हैंं। इन दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन कार्डो पर आवश्यक वस्तुएं जैसे चीनी, मिट्टी का तेल, ए.पी.एल. व बी.पी.एल गेंहू, अन्त्योदय परिवारों को गेंहू आदि उपलब्ध करवाया जाता हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि जिला में ए.पी.एल के कुल एक लाख 61 हजार 88 राशन कार्ड हैं। इनमें से केन्द्रीय बी.पी.एल. 32 हजार 842 व स्टेट बी.पी.एल 12 हजार 787, ए.ए.वाई. के 14 हजार 335, भटठा मजदूर के 4 हजार 704 व होमलैस के 335 राशन कार्ड शामिल हैं। उन्होने बताया कि मई माह के दौरान जिले में 1 हजार 114 टन केन्द्रीय बी.पी.एल. व 608 टन स्टेट बी.पी.एल. गेंहू की एलोकेशन प्राप्त हुई हैं। इसे कान्फैड के माध्यम से उठवाकर कार्ड धारको को 35 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड की मात्रा से 488 रुपए 25 पैसे प्रति किवंटल की दर वितरित करवाया गया हैं।


जिप अधिकारी ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत खंड शाहाबाद के गांव खरींडवा व डकाला में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण आज जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईश्वर चंद पुंडीर ने किया। खरींडवा में गांव से शामलात जमीन तक कच्चे रास्ते पर मिट्टी डालने का काम तथा गांव डकाला में जोहड़ की खुदाई का कार्य मनरेगा योजना के तहत किया गया। जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईश्वर चंद पुंडीर ने बताया कि गांव खरींडवा में कच्चे रास्ते पर मिट्टी डाली गई है, जिसके बाद इस रास्ते पर लोगों का आवागमन आसान हो गया है।  बरसात के मौसम से पूर्व इस रास्ते पर मिट्टी डलने से रास्ते के गड्ढे भर दिए गए हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि रास्ते पर मिट्टी भर्ती कार्य पर करीब 70 रुपए खर्च किए गए हैं। जॉब कार्ड धारक 20 मजदूरों ने यह कार्य 15 दिन में पूरा किया है। इसी प्रकार गांव डकाला में जोहड़ की खुदाई का कार्य किया गया। खुदाई के बाद जोहड़ में पशुओं के लिए पानी भरा गया है। यह कार्य 70 मजदूरों ने 15 दिन में पूरा किया है। इस कार्य पर करीब 3 लाख रुपए का खर्च आया। इस अवसर पर उनके साथ शाहाबाद खंड के सहायक परियोजना अधिकारी मनोज सिंह व खरींडवा के सरपंच रामपाल शर्मा व डकाला की सरपंच राजबाला व ग्रामीण बरखा राम मौजूद थे।

महानिदेशक करेंगे गांव झन्देड़ा का दौरा
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
पंचायती राज के महानिदेशक बीएस मलिक शनिवार को सुबह 5.30 बजे लाडवा खंड के गांव झन्देड़ा का दौरा करेंगे। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप ने बताया कि शनिवार को गांव झन्देड़ा में स्वच्छता अभियान के दौरान किए गए कार्यों का मुआयना करने के लिए पंचायती राज विभाग के महानिदेशक बीएस मलिक पहुचेंगे।

बिजली के अघोषित कटों से जनता परेशान: सन्धू
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
इनैलो प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कृषि मन्त्री जसविन्द्र सिंह सन्धू ने कहा कि बिजली के अघोषित कटों से जनता परेशान है। कांग्रेस के शासन काल में बिजली की समस्या से आम आदमी, छोटा दुकानदार, व्यापारी तथा घरेलू उपभोक्ता बिजली सप्लाई नियमित न होने कारण इनका कारोबार प्रभावित हो रहा है जिससे वह आर्थिक रूप से तो कमजोर हो रहे हैं इसके साथ साथ उनका समय का भी भारी नुक्सान हो रहा है। सन्धू वार्ड नंबर 14 में राजकुमार द्वारा अयोजित नुक्कड सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में पीने के पानी की समस्या निरंतर बनी हुई है सफ ाई व्यवस्था का उचित प्रबन्ध नहीं है। बरसात के मौसम में पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है अभी तक प्रशासन द्वारा कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इस मौके पर हल्का प्रधान कुलदीप मुलतानी, शहरी प्रधान विक्रमचक्रपाणि, वरिष्ठ उपप्रधान टीटू शर्मा, डा. राम कुमार सैनी, प्रेम सैनी, हरप्रीत भट्टी, निखिल, नितिन, गोरा, मोनू धवन, प्रैस प्रवक्ता महिन्द्र कंथला आदि उपस्थित थे।



श्रीराम हर्षण कृपाकुंज आश्रम में मूर्ति स्थापित
-हवन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
चनारथल रोड अमरनगर स्थित श्रीराम हर्षण कृपाकुंज मंदिर एवं आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा वीरवार को मूर्ति स्थापना, हवन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। सुबह आश्रम में ब्रह्मलीन श्रीरामहर्षणदास महाराज की मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। उसके पश्चात हवन में आयोजकों ने आहुतियां दी। भागवत कथा में कथावाचक रामकृष्ण दास वेदांती ने पांडवों का स्वर्गाहन, यादवों का हृास, दत्तात्रेय के 24 गुरु, श्रीकृष्ण का अपने धाम वापिस जाना और राजा परिक्षित को तक्षक नाग द्वारा डंसना इत्यादि प्रसंग विस्तार से बताते हुए भागवत जी की शिक्षाएं सुनाई। इस अवसर पर नगर परिषद् थानेसर के पूर्वाध्यक्ष ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। कथा के मंच पर महंत गोबिंददास पंजाब, वृृंदावन से महंत कल्याणदास, आयोध्या से महंत रघुनंदन दास, महंत सेवादास, महंत चंद्रिकादास, महंत कमलदास मटोर, महंत गोपालदास, महंत रामदास खरींडवा और महंत राधेश्याम दास ने भी अपने विचार रखे। कथा में वेदांती ने कहा कि शिक्षक गुरु तो बहुत से हो सकते है, लेकिन दिक्षा गुरु एक ही होता है। चाणक्य नीति के अनुसार शिक्षा जहां से भी मिले, ले लेनी चाहिए। प्रकृति का प्रत्येक जीव हमें कुछ न कुछ शिक्षा जरुर देता है। एक चींटी से शिक्षा मिलती है कि हमें निराश नहीं होना चाहिए, बार-बार मेहनत करने से सफलता जरुर मिलेगी। मानव शरीर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस शरीर से हम साधना करके ईश्वर को प्राप्त कर सकते है। अपने शरीर से शिक्षा मिलती है कि रहता तो पास में ही है, लेकिन पता ही नहीं चलता कि कब शिशु से बालक बना, बालक से किशोर, किशोर से वृद्ध और यह शरीर कब प्राण छोड़ कर परम ज्योति में लीन हो जाए। भागवत कथा समाप्ति पर सभी श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ की परिक्रमा करके भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत पार्षद सुरेंद्र सिंगला, हरनाम सिंह, विजय शर्मा, लाभ सिंह, बलदेव शर्मा, नरेश शर्मा, सुलतान, सत्यनारायण शर्मा, महेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बर्फानी सेवा मंडल का किया स्वागत
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
पुराना बस अड्डा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार देर शाम कैथल के बर्फानी सेवा मंडल द्वारा चंदनवाडी में दिए जाने वाले भंडारे में शामिल अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया गया। इस जत्थे में २५० श्रद्धालु रवाना हुए है। बर्फानी सेवा मंडल द्वारा चंदनवाड़ी, दोमेल और बालटाल में अमरनाथ यात्रियों हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष विशाल भंडारा लगाया जाएगा। मंडल की स्थानीय शाखा और ज्योतिनगर यूथ क्लब के सदस्यों ने कैथल एवं कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्षों व सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। विवेक भारद्वाज डब्बू ने बताया कि पवित्र अमरनाथ यात्रा में हजारों शिव भक्त बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए जाते है। हिंदुओं की आस्था की प्रतीक इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर जत्थे के साथ भंडारे के सामान लदे ट्रक रवाना किए गए। कार्यक्रम में शिव भक्त गुलशन भगोत्रा को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर परमिंदर सिंह राजू, जितेंद्र अग्रवाल, सुमित सिंगला, अमित वर्मा, सुरेश कुमार, सोनू, विमल वर्मा, भूपेंद्र खन्ना, राकेश मैहरा, रविंद्र अरोड़ा, सन्नी मेहरा, डा. अनिल दत्त शर्मा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 



कांग्रेसी के ब्यान व घोषणाएं बनी चर्चा का विषय
लाडवा/नवनीत चौधरी
लाडवा हलके में आजकल एक कांग्रेसी द्वारा दिए जा रहे बेबुनियाद ब्यान पूरे हलके में चर्चा का विषय बने हुए है। विपक्ष जहां इन बेबुनियाद ब्यानों की चर्चा को मुद्दा बनाकर कांग्रेस की पोल जनता के सामने खोल रही है, वहीं कांग्रेसियों में भी इसका उलट प्रभाव पड़ रहा है। लाडवा हलके में एक कांग्रेसी वैसे तो अपने व कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री की तारीफों व जन कल्याणकारी नीतियों को उजागर कर यहां तक कह देती है की मुख्यमंत्री ने जो थानेदार व अन्य ऊंचे पदों की नौकरियां बांटी है वह योग्यता के आधार पर दी है, जिससे साफ जाहिर होता है कि क्या लाडवा हलके में कोई योग्य ही नहीं है। यहीं नही इसके अलावा भी बिना किसी कारण वह गांवों में जनता को बहकाने के लिए झूठी घोषणाएं करते फिर रही है जबकि यह घोषणाएं कर ही नहीं सकती। गत वर्ष भी उन्होंने लाडवा हलके की जनता से अखबारों के माध्यम से लाडवा-शाहाबाद मार्ग को 31 मार्च से पहले बनाने की बात कहीं थी, लेकिन यह सडक़ भी जनता के सामने है जो आज भी अधूरी पड़ी है। यही नहीं गत दिनों भी इस कांग्रेसी ने बाबैन में एक गांव की पंचायत को ही गांव की पंचायत से अलग करने की घोषणा कर डाली और 31 जून से पहले अलग करवाने की बात कहीं जोकि किसी भी सुरत में अलग नहीं हो सकती। क्योंकि वह एक ही गांव है और एक ही गांव का रकबा आदि, जोकि अलग पंचायत बन ही नहीं सकती। कांग्रेसी द्वारा दिए जा रहे ऐसे ब्यान व बिना वजह की जा रही झूठी घोषणाएं पूरे हलके में चर्चा का विषय बनी हुई है।    

कांग्रेस राज में दुखी है आम जनता : पलाका
लाडवा/नवनीत चौधरी
रादौर के पूर्व विधायक एवं इनैलो के वरिष्ठ नेता ईश्वर ङ्क्षसह पलाका ने कहा कि आज कांग्रेस के राज में हर आदमी दुखी है। किसान धान रोपाई के लिए सराकर नहीं, बल्कि आसमान की ओर आस लगाए बैठे हैं। प्रदेश में बिजली व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि खेती, उद्योग व आम आदमी का जीवन दुश्वार होता जा रहा है। ये शब्द पूर्व विधायक ईश्वर ङ्क्षसह पलाका ने लाडवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि  हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने पिछली सरकार में यह काम संभालते ही यह राग अलापना शुरु कर दिया था कि बिजली की समस्या उन्हें विरास्त में मिली है। आज वह खुद अपनी ही विरास्त को संभाल रहे हैं, लेकिन बिजली का हाल पहले से भी बहुत बुरा हो गया है। आज नौबत यह है कि अगली सरकार आने पर नए मुख्यमंत्री को इस समस्या को हल करने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। पलाका ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस शासन से इतनी दुखी है कि जिस प्रकार किसान धान की रोपाई के लिए आसमान की तरफ आस लगाए बैठे है वैसे प्रदेश की जनता चुनाव के इंतजार में बैठी है। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय है और आने वाले चुनाव के बाद जहां केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकार का गठन होगा वहीं हरियाणा में चौ. ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में जन हितैषी सरकार का गठन होगा। इस अवसर पर पार्टी के हलका अध्यक्ष कौशल सैनी, रणधीर मथाना, रमेश फौजी, प्रमोद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। 



7 दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ 26 से शुरू
लाडवा/नवनीत चौधरी
आदि शंकराचार्य मठ व सनातन ज्ञान पीठ मंदिर बड़शामी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 26 जून से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा हर रोज सायं 3 बजे से 6 बजे तक रायबरेली के कथावाचक सर्वेश्वर स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा की जाएगी। यह जानकारी मठ के संचालक स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने दी। उन्होंने कहा कि कथा के समापन व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में गुरु पूजा सुबह 8 बजे व विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे होगा। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से भारी संख्या में मंदिर में पहुंचकर कथा का आनंद उठाने की बात कहीं।   

विधायक आज लेंगे लाडवा के कार्यकर्ताओं की बैठक
लाडवा/नवनीत चौधरी
लाडवा हलके के इनैलो विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी 22 जून को सुबह 10 बजे लाडवा की शिवाला रामकुंडी में इनैलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता राकेश खुराना ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 जून को लाडवा में होने वाले पार्टी के महा सम्मेलन को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि 25 जून को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक अजय ङ्क्षसह चौटाला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं से बढ़-चढक़र भाग लेने की बात कहीं। 


कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी : गुप्ता
लाडवा/नवनीत चौधरी
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबू रमेश गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण वह केवल झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने जो अपने शासनकाल में कर दिखाया है वह जनता के सामने है किसी से भी छुपा नहीं। रमेश गुप्ता बृहस्पतिवार को लाडवा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है जो फसल से पहले ही उनके समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोतरी कर किसानों को लाभ देने का काम कर रही है, बल्कि किसानों को धान की रोपाई के लिए भी पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने संभाली है किसानों को फसलों में पानी देने के लिए डीजल फूंकने की जरूरत नहीं पड़ी है। गुप्ता ने कहा कि जो मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने अपने शासनकाल में कर दिखाया वह आज तक के किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी, जिसका नेतृत्व भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ही करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ मार्कीट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तरसेम बकाली, राहुल गांधी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भगवंत ङ्क्षसह विर्क, रामकरण जैनपुर, याद राम जैनपुर, अमित माहिल सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
  

सडक़ दुर्घटना में बाल-बाल बची सवारियां  
लाडवा/नवनीत चौधरी
लाडवा-पिपली मार्ग पर हुई नील गाय व एंबुलैंस की टक्कर में एंबुलैंस चालक सहित बीमार रोगी व नील गाय घायल हो गए और एंबुलैंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलैंस में रोगी सहित 6 लोग सवार थे। बृहस्पतिवार को  सुबह पंचकुला से आर्मी की एंबुलैंस लाडवा से एक आर्मी के सिपाही अशोक कुमार के पिता सतपाल जो बीमार थे उसको पंचकुला के आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे कि लाडवा-पिपली मार्ग पर निवारसी कालोनी के पास अचानक नील गाय रोज सडक़ पार करते हुए एंबुलैंस से जा टकराया, जिसमें एंबुलैंस पलटने से क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि एंबुलैंस का आर्मी ड्राइवर राज कुमार व बीमार सतपाल को मामूली चोटें आई व नील गाय रोज भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को दूसरी एंबुलैंस में डालकर लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जहां उपचार कर पंचकुला आर्मी अस्पताल में भेज दिया। एंबुलैंस में उस समय आर्मी के एंबुलैंस के ड्राइवर सहित एक अन्य आर्मी सिपाही, मरीज का आर्मी सिपाही पुत्र व दो अन्य महिलाएं भी सवार थी। 


जिंदगी और मौत से जूझती नील गाय
लाडवा/नवनीत चौधरी
एक तरफ जहां हमारे देश के आर्मी जवान देश को बचाने के लिए देश के बॉडर पर तैनात रहकर देश के हर जीव जंतु की रक्षा कर रहे है। वहीं बृहस्पतिवार को लाडवा में पंचकुला के आर्मी अस्पताल की एक एंबुलैंस की टक्कर नील गाय रोज से हो गई, जिसमें एंबुलैंस के ड्राइवर व मरीज को मामूली चोटें आई, लेकिन नील गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और शायद नील गाय की टांग आदि भी टूट गई, जोकि चलने व खड़े होने में असमर्थ थी। दुर्घटना में नील गाय रोज के मुंह आदि से भी खून बह रहा था। मुसाफिरों द्वारा आर्मी एंबुलैंस में सवार करीब 6 सवारियों को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलैंस मंगवाकर अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नील गाय की तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया और वह सडक़ के किनारे तड़पती नजर आई। एंबुलैंस में ड्राइवर सहित दो आर्मी के सिपाही भी मौजूद थे वह भी नील गाय को मरने के लिए सडक़ के किनारे छोडक़र चले गए। न तो देश की रक्षा कर रहे आर्मी के जवानों को नील गाय पर तरस आया और न ही मुसाफिरों को। यही नहीं मुसाफिरों द्वारा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पलटी आर्मी एंबुलैंस को भी सीधा करवा दिया गया। आने-जाने वाले मुसाफिर दुर्घटना में लाचार नील गाय रोज को देखते जरूर रहे, लेकिन किसी ने भी उसकी दुर्दशा की तरफ ध्यान नहीं दिया और न ही किसी ने दुर्घटना से मात्र एक किलोमीटर दूर सौंटी वन विभाग के अधिकारियों को सुचना दी, ताकि वन विभाग के कर्मचारी उसका इलाज करवा सके और नील गाय का उपचार हो सके, ताकि वह बच जाए और अपने परिवार में रह सके। आज इंसान इस कदर बेकद्र हो गया है कि उनके सामने मर रहे जीव मर जाते है, लेकिन कोई उनको उपचार नहीं करवाता। 
  

अज्ञात चोरों न दुकान का शटर तोड़ नगदी की साफ 
लाडवा/नवनीत चौधरी
लाडवा-इंद्री मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक दूध सप्लायर की दुकान का शटर तोडक़र गल्ले में पड़े रुपए चोरी कर लिए। शहर की पुरानी चुंगी में बनाई गई दुकान में बलबीर पुत्र गेंदा राम निवासी गांव रामपुरा करनाल लक्ष्य कंपनी के दूध की थैलियां बेचने का कारोबार करता है। पुलिस को दी शिकायत में बलबीर पुत्र गेंदा राम ने बताया कि बुधवार को रात करीब 10:30 बजे अपना काम निपटाकर दुकान बंद करके अपने घर गया था। बृहस्पतिवार सुबह रविदास मंदिर के प्रधान ने फोन पर उसे सूचना दी कि किसी ने उसकी दुकान का शटर तोड़ रखा है। सूचना मिलने पर उसने दुकान में जाकर देखा तो दुकान का शटर टूटा पड़ा था और दुकान का सामान ठीकठाक था, लेकिन गल्ले में रखे करीब 8-9 हजार रुपए गायब थे। बलबीर ने बताया कि उसने शटर तोडऩे के बारे में इलाके के चौकीदार से बात की तो उसने कहा कि उसके जाने के बाद शटर तोड़ा गया होगा, जबकि चौकीदार की ड्यूटी सुबह पांच बजे तक होती है।
  


ग्रीष्मकालीन कैंप संपन्न
कैंप में सिखाया बच्चों को डांस
लाडवा/नवनीत चौधरी
लाडवा के संजय गांधी पब्लिक स्कूल में लगाया गया ग्रीष्मकालिन कैंप बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। कैंप के दौरान बच्चों को डांस सिखाया गया, जिसमें बच्चों ने वैस्टर्न डांस व भंगड़ा डांस सीखा गया। कैंप में 30 बच्चों ने भाग लिया जिन्हें स्कूल की संगीत शिक्षिका रजनी गाबा, ज्योति सोनी व मुकेश, स्नेहा व सुदेश ने बच्चों को संगीत व डांस के विभिन्न रूपों से परिचित कराया। कैंप के समापन पर बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल पी.सी.धीर ने सभी बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की।

  
समर कैंप में बैंक कार्य प्रणाली की जानकारी दी
बाबैन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन डा. राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों से अवगत कराते हएु बताया कि किशोरावस्था में इस प्रकार के परिर्वतन प्राकृतिक रूप से होते है और इस प्रकार के परिर्वतनों से किशोरों को भयभीत नही होना चाहिए। इस समर कैं प में केनरा बैंक के प्रबंधक के.आर.बलोटिया ने बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। इस समर कैंप में छात्र-छात्राओं को नृत्य के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञान चंद खेडवाल, एस.एम.सी प्रधान नर सिंह मांझु,  लिपिक रामस्वरूप, प्रो. रमेश सैनी, महेंन्द्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।



धान की सीधी बीजाई के प्रति बढ़ रहा रूझान
कृषि विभाग सीधी बीजाई के लिए कर रहा किसानों को प्रोत्साहित
किसानों के लिए हो सकती है सीधी बीजाई वरदान साबित
बाबैन
किसानों को धान की सीधी बिजाई करने के प्रति कृषि विभाग प्रोत्साहित करने का कडा प्रयास कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि देश के कृषि विशेषज्ञ भी इसी बारे में नई खोज करने के प्रयास में लगे हैं। वे चाहते हैं कि किसान को फसल पर कम खर्च करके अधिक पैदावार मिले और देश की खाद्यान की मांग को पूरा करने के लिए अधिक कृर्षि उत्पादन हो। इस बार धान की सीधी बिजाई के प्रति क्षेत्र में गत वर्ष की उपेक्षा रूझान बढता जा़ रहा है। बाबैन के बरगट रोड़ पर बेरथला निवासी रविन्द्र पुत्र फुल सिंह ने सीनेरजी हाईब्रिड धान की एक एकड में सीधी बिजाई की है, उनका कहना है कि सीधी बीजाई में लगभग 6 किलो बीज प्रति एकड लगता है और इस विधि से धान लगाने पर कम खर्च आता है। अगर किसान को सीधी बिजाई करने पर सही उपज मिले तो यह किसानों के लिए एक लाभकारी विधि साबित होगी।
प्रति किसानों को किया जा रहा है प्रोत्साहित
कृषि विभाग के द्वारा धान की सीधी बीजाई के प्रति बढ़ावा देेने के लिए किसान को खाद व कीट नाशक दवाई एवं खरपतवार नाशक दवाई दी जा रही है। ताकि किसान सीधी बीजाई के तहत फसल लगाएं। 

क्या हैं धान की सीधी बीजाई के फायदे?
बाबैन के कृषि विकास अधिकारियों का कहना है कि धान की सीधी बीजाई करने से पानी की बचत तो होती ही है और लेबर का खर्च कम होने पर फसल तैयार करने में भी खर्च कम होता है। इसके साथ ही सीधी बीजाई से जमीन की उर्वरा शक्ति भी पूरी बनी रहती है और फसल की पैदावार भी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आत्मा योजना भी कारगार साबित हो रही है जिसके तहत किसानों को नई तकनीकों को प्रयोग करते हुए फसलों के विधिकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति बरकरार बनी रहती है।
फोटो कैपशन:21 एलकेबीबीएन 01 जेपीजी फोटो।
बाबैन के बरगट रोड़ पर किसान रविन्द्र कुमार खेत में धान की सीधी बीजाई करते हुए।

कार्यकरता एकजुट होकर पार्टी की जनहितैषी नीतियों का प्रचार करें : कैलाशो
बाबैन
किसी भी क्षेत्र के विकास को गति देने में जनता के एकजुट होकर सहयोग देने की विशेष भूमिका होती है। इसलिए कार्यकत्र्ता एकजुट होकर पार्टी की जनहितैषी नीतियों का प्रचार करें। उपरोक्त शब्द पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने गांव बीड मंगौली में कार्यकत्र्ताओं से रूबरु होने के उपरांत सम्बोधित करते हुए कहे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के नेतृत्व में पंच शेर सिंह, पंच मामराज, जगीर सिंह, धर्मबीर, छज्जु राम, धनी राम, गुरदयाल सिंह, रामेश्वर दास, पररमजीत सिंह व सिंघ राम ने अन्य दल छोड कर कांगे्रस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को जल्द ही हल्के में बुलाकर विकास रैली का आयोजन किया जाएगा ताकि क्षेत्र की समस्याओं का निवारण हो सके। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान धर्मपाल सैनी, राकेश अग्रवाल, राजेन्द्र बेरथला, रणधीर सैनी, परविंद्र सैनी, रामेश्वरदास, श्याम सिंह दिल्ली माजरा, परविंद्र भूखडी, धर्मपाल अरोडा मौजूद थे।


Tuesday, June 12, 2012

Latest news from KURUKSHETRA...Click here...




किसानों ने सीखे बासमती की गुणवत्ता बढ़ाने के गुण
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
भारत सरकार के उपक्रम बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान एवं कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बासमती चावल निर्यात हेतु धान की गुणवत्ता बढ़ाने पर जानकारी दी गई। अखिल भारतीय धान निर्यात संगठन के कार्यकारी निदेशक राजन ने गत वर्ष के बासमती निर्यात पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धान के निर्यात को बढ़ाने के लिए गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। एपीआईडीए की सहायक महाप्रबंधक वनीता सुधांशु ने भारत सरकार की ओर से कृषि उत्पादन निर्यात हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां 1991-92 में बासमती धान  का निर्यात 435 करोड़ रुपए था, वहीं 2011-12 में यह बढक़र 10578 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। बासमती निर्यात विकास संगठन की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने बासमती की निर्यात की जाने वाली किस्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा 15 किस्मों का निर्यात हेतु अनुमोदन किया गया है। उन्होंने बताया कि सीएसआर 30 इस सूची में नहीं है, लेकिन इसे तरावड़ी बासमती के रूप में माना जाता है। धान अनुसंधान संस्थान कौल से आए वैज्ञानिक डॉ. राम ङ्क्षसह ने बासमती की विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. लठवाल ने धान की सीधी बिजाई पर विस्तार से जानकारी देते हुए बासमती के लिए इसे उपयोगी बताया। केवीके के कीट वैज्ञानिक डॉ. दिलबाग ङ्क्षसह ने बासमती धान में प्रभाव डालने वाले कीटों व उनके नियंत्रण के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान अंधाधुंध कीटनाशकों का प्रयोग न करें बल्कि कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही कीट नाशकों का प्रयोग करें। धान विशेषज्ञ डॉ. डी.वी.एस. पंवार ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बासमती की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यशाला में केवीके की ओर से समन्वयक डॉ. ओ.पी. लठवाल ने किसानों व कृषि वैज्ञानिकों तथा अतिथियों का स्वागत किया। समापन अवसर पर जिला किसान विकास क्लब के उपप्रधान धर्मपाल मैहरा ने सभी का आभार जताया। कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. जून व डॉ. कर्णङ्क्षसह अहलावत आदि ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढूनी, स. प्रीतम सिंह मथाना, मा. राजपाल अढोन, प्रगतिशील किसान विरेंद्र सिंह मंगोली, प्रगतिशील किसान हरपाल सिंह बाजवा, पाल सिंह, कर्म सिंह, स. सुरजीत सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।




बिजली समस्या से है जनता परेशान:जसविंद्र संधू
पिहोवा/लत्ता मित्तल

पूर्व कृषि मंत्री व प्रदेश इनेलो उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर जनता परेशान है तथा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है। पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू गांव सतौड़ा में गुरमीत सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली पानी को लेकर बुरा हाल है तथा दिन में लगने वाले लंबे कटों  से आम जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है। कार्यक्रम में पूर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, हरबंस सिंह, हरभजन सिंह, अमरनाथ, जगदीश, मनोज, अवतार सिंह, दीपक, लखविंद्र सिंह, दलजीत सिंह व बचन सिंह का इनेलो की नीतियो में आस्था व्यक्त करने पर पूर्व मंत्री ने इन्हें पूर्ण मान सम्मान का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह वडै़च, हलका प्रधान कु लदीप मुलतानी, टीटू शर्मा, गुरबाज सिंह, गुरमीत सिंह, मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह कंथला सहित अनेक  गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यूजीसी नैट परीक्षा 24 जून को
45 विषयों में 19681 विद्यार्थियों के लिए 63 परीक्षा केंद्र स्थापित
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जूनियर रिसर्च फैलोशिप/लेक्चरर की योग्यता हेतु यूजीसी की नैट परीक्षा 24 जून रविवार को प्रात: 9.30 बजे से सांय 4.00 बजे तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नैट की परीक्षा के लिए हरियाणा का एक चयनित केन्द्र है। विश्वविद्यालय के प्रांगण में 45 विषयों में 19681 विद्यार्थियों के लिए 63 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केन्द्र विश्वविद्यालय परिसर, राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नजदीक विश्वविद्यालय द्वितीय गेट, गुरुकुल स्कूल, दयानन्द महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र, नजदीकी इंजीनियरिंग संस्थान तथा कुरुक्षेत्र एवं थानेसर में स्थित विभिन्न स्कूलों में बनाए गए हैं तथा परीक्षा के अन्य सभी उचित प्रबन्ध किए जा चुके हैं। ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक डा. हुक्म सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी योग्य विद्यार्थियों को रोल नम्बर भेजे जा रहे हैं। किसी कारणवश यदि किसी योग्य प्रार्थी को 19 जून 2012 तक रोल नम्बर नहीं मिलता तो वह 20 जून 2012 से 23 जून 2012 तक कार्यालय समय में कंडक्ट ब्रांच से डुप्लीकेट रोल नम्बर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रार्थी को दो सत्यापित पासपोर्ट साईज फोटो अपने साथ लाने होंगे। विद्यार्थी अपना परीक्षा केन्द्र, रोल नम्बर एवं सीटिंग प्लान विश्वविद्यालय की वैबसाइट डबल्यूडबल्यूडबल्यू डॉटकेयूकेडॉटएसीडॉटइन पर भी देख सकते हैं।  परीक्षा वाले दिन किसी भी विद्यार्थी को डुप्लीकेट रोल नम्बर नहीं दिया जाएगा।

17 जून को होने वाली परीक्षा अब होगी 21 जून को
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक यशपाल गोस्वामी ने बताया कि बीए, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की कम्प्यूटर अवेयरनेस, बेसिक कम्प्यूटर एजूकेशन लेवल-1 की परीक्षा जो कि 17 जून 2012 को होनी निश्चित हुई थी, वह अब 21 जून 2012 को होगी। परीक्षा का स्थान एवं समय पूर्व निर्धारित ही रहेंगे।

अखिल भारतीय इनामी शतरंज स्पर्धा के लिए हरियाणा टीम घोषित
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने राजस्थान के जयपूर शहर में 17 से 21 जून तक होने वाली अखिल भारतीय सवा दो लाख इनामी शतरंज प्रतियोगिता के लिए लड़कियों एंव लडको की बारह सदस्यीय हरियाणा-ए और हरियाणा-बी टीम के यास शिविर नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश टीम का 15 जून तक भिवानी में आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात 16 जून को प्रदेश टीम जयपूर के लिए रवाना होगी। इसकी जानकारी एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर देखी जा सकती हैं। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि टीम में भिवानी केआठ, हिसार के दो, रोहतक व गुडगांव के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। चयनित टीम जयपुर में 17 से 21 जून तक होने वाले अखिल भारतीय सवा दो लाख इनामी शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें दिल्ली, उतरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, हरियाणा, बिहार व उड़ीसा सहित अन्य प्रदेशों की टीम भाग लेंगी। भिवानी के नेशनल खिलाड़ी योगेश सोलंकी को हरियाणा-ए टीम और हिसार के विक्रान्त जांगडा को हरियाणा-बी टीम की कमान सांैपी गई है। यह टूर्नामेंट स्विस सिस्टम के आधार पर 8 राउंडो में होगा। इसमें अव्वल आने वाले विजेताओं को सवा दोलाख रूपये नगद दिए जाएंगे। पहला ईनाम तीस हजार रुपए, दूसरा अठारह हजार, तीसरा बारह हजार रुपए के अलावा टॉप 65 तक स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को नगद ईनाम दिए जाएंगे।
हरियाणा-ए टीम
हरियाणा-ए टीम में भिवानी के नेशनल खिलाड़ी योगेश सोलंकी, भिवानी पब्लिक स्कूल के रविन्द्र गोयत व पौशाली ढिल्लो, बीट्स इन्टरनेशनल स्कूल भिवानी के गविश चौटानी, ढिगावा जाटान भिवानी की प्रिता, गुडगांव के दिव्यम सिंह व वैश्य गल्र्ज स्कूल दादरी की समिक्षा का चयन किया गया हैं। हरियाणा-ए टीम के खिलाडिय़ों का सारा खर्च हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा वहन किया जाएगा।
हरियाणा-बी टीम
हरियाणा-बी टीम में हिसार के विक्रान्त जांगडा, रोहतक की पूजा राठी, हांसी के सौरभ हंस, वैश्य गल्र्स स्कूल दादरी की दिव्या व कोमल सांगवान को चुना गया हैं। हरियाणा-बी टीम के खिलाडिय़ों का प्रवेश शुल्क व ठहरने का खर्च हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा वहन किया जाएगा।


कुलपति ने किया ‘क्राईम अगेन्सट चिल्ड्रन’ पुस्तक का विमोचन
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
 विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति लै. जनरल डॉ. डी.डी.एस.संधू ने अपने कार्यालय में  हिन्दी विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर सरिता वशिष्ठ द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘क्राईम अगेन्सट चिल्ड्रन’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में बालश्रम को जघन्य अपराध माना है। इसमें  बच्चों पर होने वाले शारीरिक और मानसिक अत्याचार, उससे उनका शनै:शनै: समाप्त होता बचपन, बिगड़ती मानसिक स्थिति का वर्णन बड़े सहज ढंग से पुस्तुत किया गया है। लेखिका का मानना है कि जिस देश में बच्चों को देश का भाग्य विधाता, भविष्य निर्माता, ईश्वर का स्वरूप, उनकी मुट्ठी में सबकी तकदीर मानी जाती है। वहां उन्ही बाल देवों का शोषण, उन पर अत्याचार कहा तक जायज है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले गिरीश चोपड़ा उपस्थित थे।




सुफियाना मुकम्मल गायकी है, एक नशा है, उसे पाने का
ये अदब है, तालीम है, इबादत है, तहज़ीब है : बंसल
विक्रम सिरोहीवाल की मखमली आवाज़ के दिवाने हुए श्रोता
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
भारतीय जीवन दर्शन में सुफियाना गायकी का मुकाम बेहद ऊंचा है और इसे सभी धर्मों-मतों व समुदायों के लोगों ने पूरा मान-सम्मान दिया है। इसके प्रति एक जुनुन है, एक नशा है, जो भक्त और भगवान के आपसी रिश्तों को अभिव्यक्त करता है। ये शब्द कुरुक्षेत्र के नगराधीश एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल ने बतौर मुख्यातिथि मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर में आयोजित एक सुफियाना शाम में शिरकत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि गायकी सुफियाना के सबरंग के सफर में युवा उभरते हुए सुफी गायक विक्रम सिरोहीवाल का अंदाज़-ए-ब्यां सुफियाना कलाम को न केवल चार चांद लगाता है बल्कि उस्ताद और शार्गिद के मुकम्मल रिश्ते की तहज़ीब से लबरेज़ आज के दौर में इसे लोक प्रियता का नया मुकाम देने में प्रेरित करता है। ये गायकी मन और आत्मा को जहां गुदगुदाती है, वहीं मनोरंजन से भरपूर इसकी पेशगोई दिलकश तालों, बंदिशों की मोहताज़ नहीं है बल्कि खिलती है, खेलती है और अपनी महक बिखेरती है, जो जह्न में पल-पल इस शानदार गायकी के हर अंदाज़ को इतिहास बनाने का सफल प्रयास करती है।
इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्यातिथि अशोक बंसल ने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस अवसर पर उनके साथ जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी एवं सुफियाना गायक विक्रम सिरोहीवाल के पिता देवराज सिरोहीवाल व उनकी माता श्रीमति कमल सिरोहवाल, व कहानीकार व लेखक ओम सिंह अशफाक भी उपस्थित थे। सुफियाना शाम का दिलकश आगाज़ विक्रम सिरोहीवाल ने सुफी कलाम राखो मेरी लाज गरीब नवाज़ से किया। उसके बाद गरज-बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला कलाम महान गायक जगजीत सिंह को अर्पित कर उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी और श्रोताओं को आत्मसात किया। इसी पेश गोई में एक तू ही तू कलाम श्रोताओं की नज़र किया गया, जिसने माहौल को गर्मा दिया। यहां से सुफी गायकी के तेवर में सुहाती दू्रत गति ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई दी। तभी स्वर-ताल के बहुरंगों में रंगे इस सूफी माहौल को एक नई मंजिल मिली जब नित खैर मंगा सोणिया में तेरी, दुआ न कोई होर मंगदी... की पेशकश ने श्रोताओं को झूमने और तालियां बजाने पर बाध्य कर दिया। विक्रम सिरोहीवाल ने सूफी कलाम के हर रंग को अपनी गायकी में सफलतापूर्वक उतारने का शानदार प्रयास किया, जब आजा वे माही तैनू अंख्यिा उडिक़ दियां... ने जहां माहौल बंदिशों से मुक्त करके उसे पाने और अपना इश्क ब्यान करने की हदों को मुक्त करने का रसीला प्रयास किया, जिसे श्रोताओं ने हाथों-हाथ लिया। सूफी कलाम के इतिहास में दमादम मस्त कलांदर का ओहदा बहुत ऊंचा मुकाम रखता है। इसका संगीत जहां दिलकश है वहीं गायकी के बेजोड़ तेवर और रंगों ने विक्रम की क्षमता और दक्षता से भरी शखशियत को शानदार तरीके से पेश करने में मदद की। ये सूफी कलामों का शगूफा तमाम पंसदीदा अंदाज़ों से लबरेज़ विक्रम सिरोहीवाल को श्रोताओं के दिल-दिमाग में एक स्वीकार्य सूफी गायक का बेताज़ बादशाह का मुकाम देता है।
काबिलेगौर है कि विक्रम सिरोहवाल पटियाला घराना के उस्ताद कीमती लाल के शार्गिद हैं। विक्रम ने मात्र चार साल की उम्र में हारमोनिय पर अपनी पिता से संगीत की पहली रचना सीखी और एलकेजी में डीएवी स्कूल जींद में अपनी पहली रचना इंसान का इंसान से हो भाईचारा गीत गाकर संगीत के रुहानी सफर का आगाज़ किया। आज मात्र 17 साल की उम्र में उन्हें मल्टी आर्ट कल्चरल सैंटर कुरुक्षेत्र ने मंच प्रदान कर कैथल और कुरुक्षेत्र में उसके सुफियाना कलाम पेशगोई का रास्ता प्रशस्त किया है। उनका मानना है कि अभी मंजिल दूर है। यह एक पड़ाव है उसे अभी सूफी गायकी में बहुत से नए प्रयोग करने है।
सूफी गायकी की इस महफिल में विक्रम सिरोहीवाल का साथ की-बोर्ड पर इफ्तिखार खान, तबला पर शालू, पैड पर बंटी, बांसुरी पर रवि तथा कोरस में विरेंद्र तथा संदीप ने साथ निभाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि अशोक बंसल ने विक्रम सिरोहीवाल को सफल कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर बधाई दी तथा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।


संगठन की मजबूती के लिए कार्यकत्र्ता निभाते हैं अहम भूमिका : मेवा
सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी
कार्यकरता किसी भी पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकरता स्वयं को मेवा सिंह समझकर पार्टी के जनाधार को बढाने के लिए कार्य करें। उपरोक्त शब्द जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं लाडवा एवं लाडवा हल्का से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेवा सिंह ने गांव महुवाखेडी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर कमलेश देवी सरपंच व राम सिंह, कुलदीप सिंह, पाला राम, जितेन्द्र सिंह ने अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैंा  और कार्यकत्र्ता की मेहनत के दम पर ही पार्टी को कामयाबी हासिल करता है। उन्होंने कहा कि लाडवा हल्का के हर कार्यकत्र्ता के लिए उनके घर के दरवाजे उनके लिए हर समय खुले हैं और उनकी हर समस्या का निवारण करवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए विकास को गति देने के लिए जल्द ही हल्के में मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की विकास रैली करवाने का प्रयास किया जा रहा है और मुख्यमंत्री की विकास रैली होने पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर जसबीर सिंह, बलदेव सिंह, विक्रम सिंह, शेर सिंह, गुलाब नम्बरदार, सुरजन सिंह, प्रेम सिंह नम्बरदार, धर्मपाल भाटिया, जयभगवान कालवा, सुरेश कुमार सहित अनेक कार्यकत्र्तागण मौजूद थे।





आग लगने से तुडी के तीन कू प स्वाहा
बाबैन
निकटवर्ती गांव मंगौली जाटान में गत रात्रि तीन तुड़ी के कुपों में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नरमैल सिंह पुत्र शेर सिंह के अनुसार उसने अपने खेत में 20 एकड़ फसल की तुड़ी के तीन कूप बनाए हुए थे और रात के लगभ 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत थाना व अग्रिशमन केन्द्रों में सूचना भेजी और लाडवा व शाहाबाद से दमकल गाडिय़ां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल गाडिय़ों व ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। नरमैल सिंह ने ग्रामीण जसवंत पुत्र  श्योराम को आग लगाने का दोषी बताते हुए उसके खिलाफ उचित कार्यवाई की जाने की मांग की है और तुड़ी के नुक्सान की भरपाई करवाए जाने की गुहार लगाई है। बाबैन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।