Saturday, December 29, 2012

महिला कांग्रेस आज सौंपेगी मुख्यमंत्री को ज्ञापन


महिलाओं को मिले तुरंत न्याय: महरोत्रा
महिला कांग्रेस आज सौंपेगी मुख्यमंत्री को ज्ञापन
कुरुक्षेत्र, 29 दिसम्बर।
महिला सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस की 500 महिलाऐं रविवार 30 दिसम्बर को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपेगी। कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी महिला कांग्रेस की हरियाणा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव ओनिका महरोत्रा ने दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासित व गैर कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों में मुख्यमंत्रियों को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
 उन्होंने दिल्ली में एक पैरामैडिकल छात्रा के साथ गैंग रेप व उस छात्रा की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि आज देश में कठोर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में मांग की जाऐगी कि महिला सुरक्षा के प्रति सरकारें जिम्मेवारी निभाऐं, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाऐ जाऐं व महिलाओं को तुरंत न्याय मिले। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह विरोध का रास्ता भी अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म रक्षा में निपुण होने के साथ सरकार व प्रशासन और समाज का सहयोग भी जरूरी है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि किसी के बारे में अभद्र टिप्णी करना किसी के लिये भी उचित नहीं है चाहे वह नेता हो, महिला हो अथवा पुरुष हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा परिजनों की भी जिम्मेवारी बनती है कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इस अवसर पर उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बिमला सरोहा, जिलाध्यक्ष दर्शना नांदल, जींद जिप अध्यक्ष एवं महिला कांगे्रस की प्रदेश उपाध्यक्ष वीना रानी, जिला महासचिव शर्मा, मुन्नी शर्मा, प्रियंका पेहोवा, निशी गुप्ता आदि सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment