Thursday, August 16, 2018

वाजपेयी के निधन से आहत इनेलो ने 18 अगस्त का हरियाणा बंद किया स्थगित

बाजपेयी जी के निधन से हुई क्षति की पूर्ति होना असंभव: अशोक अरोड़ा
कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त(पवन सोन्टी): इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए 18 अगस्त के हरियाणा बंद को स्थगित करने की घोषणा की है।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बाजपेयी के निधन से देश को जो क्षति पहुंची है, उसकी आपूर्ति होना असंभव है। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। बाजपेयी जी ने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ाया।  चौ. देवीलाल के परिवार के साथ बाजपेयी के राजनैतिक ही नही बल्कि पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। बाजपेयी जी चौ. देवीलाल का बहुत मान-सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी के निधन से इनेलो को गहरा दु:ख पहुंचा है। बाजपेयी जी के निधन के कारण इनेलो ने एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने की मांग को लेकर 18 अगस्त का हरियाणा बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment