Thursday, December 5, 2019

हरियाणवी कला एवं संस्कृति को विकसित करेगी सरकार:दुष्यंत


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया विरासत हेरिटेज विलेज का अवलोकन


कुरुक्षेत्र 5 दिसम्बर/ विनय चौधरी 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार हरियाणवी संस्कृति एवं हेरिटेज को ग्रामीण स्तर से जोडकऱ कलाकारों के क्राफ्ट को बाजार से जोडऩे का काम करेगी। इसके साथ-सथ हरियाणवी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सार्थक कदम उठाएं जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि लुप्त हो रही हमारी लोक परम्पराओं को फिर से जीवंत किया जाए ताकि आने वाली पीढिय़ा भी इन से रुबरु हो सके।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को गत्त देर रात्रि ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में विरासत हेरिटेज विलेज का अवलोकन कर रहे थे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विरासत हेरिटेज के कलाकारों को 5 लाख रूपए देने की घोषणा भी की। विरासत हेरिटेज विलेज में डा. महासिंह पूनिया ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत हेरिटेज के माध्यम से जिस प्रकार हरियाणा की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है। वह अपने आप में अनुठा एवं अदभूत है। इस तरह के आयोजन ग्रामीण कलाकारों की कला करे विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने विरासत हेरिटेज में दरी बुनाई, सिकलीगर परम्परा, रथ बनाने की परम्परा, चारपाई बनाने की परम्परा, फुलझड़ी बनाने की परम्परा तथा कपड़े रंगने की कला को बहुत बारीकी से जाना और कलाकारों से इस कला करे विकास करने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने विरासत हेरिटेज विलेज में व्यक्तिगत रूप से कपड़ों के बने गुड़े-गुडिय़ा तथा इंडिया खरीदकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। 
इस मौके पर विरासत हेरिटेज के संयोजक डा. महासिंह पूनिया ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को विरासत हेरिटेज विलेज, सिक्कों तथा हरियाणवी चित्रकला गैलरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विरासत हेरिटेज विलेज के कलाकारों ने दुष्यंत चौटाला के समक्ष हरियाणवी कला एवं संस्कृति के विविध रंग स्टेज पर प्रस्तुत किए। इस मौके पर गुहला के विधायक ईश्वर सिंह, जजपा के पार्टी अध्यक्ष निशान सिंह, योगेश शर्मा, जिला उपायुक्त एस.एस. फुलिया, डॉ. हवा सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन-फोटो नम्बर 6 से 12 तक

विधानसभा स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने किया विलेज हेरिटेल का अवलोकन

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचन्द गुप्ता ने गत्त देर रात्रि विरासत हेरिटेज विलेज का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति को विरासत हेरिटेज विलेज के माध्यम से नए स्वरूप से प्रस्तुत किया गया है। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कला एवं संस्कृति का इतिहास बहुत पुराना है। इस अवसर पर विरासत हेरिटेज विलेज में विधानसभा अध्यक्ष को हरियाणवी पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य रविन्द्र सांगवान, भाजपा नेत्री शकुन्तला शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment