Thursday, December 5, 2019

पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक उल्लेख को अपने जीवन में धारण करना जरुरी:दुष्यंत


कुरुक्षेत्र 4 दिसम्बर/ विनय चौधरी 
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक उल्लेख को अपने जीवन में धारण करना जरुरी है। इन मुल्यों को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है। यह हरियाणा प्रदेश का सौभाग्य है कि पवित्र गं्रथ गीता के उपदेश इस ऐतिहासिक और गौरवशाली भूमि कुरुक्षेत्र में ही दिए गए।
वे बुधवार को देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर प्रसिद्घ अभिनेत्री अमीषा पटेल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दीपशिखा प्रज्जवलित कर विधिवत रुप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रसिद्घ अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बेहतरीन श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह की प्रस्तुती देकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। इस प्रस्तुती में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने श्रीकृष्ण और रुकमणी की लीलाओं का व्याख्यान किया और अमीषा पटेल ने रुकमणी का किरदार निभाया, जबकि श्रीकृष्ण का किरदार अर्पित शर्मा ने निभाया। यह प्रस्तुती गीता ग्रुप ऑफ मुम्बई की तरफ से दी गई और इसकी निर्माता और निर्देशक प्रांजली शर्मा है और इस ग्रुप के चेयरमैन डा. एसपी शर्मा के मार्गदर्शन में इन कलाकारों ने प्रस्तुती दी।
उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर प्रदेश वासियों और अच्छे प्रबंधों और पूरे शहर गीतामयी बनाने पर केडीबी और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की भूमि युद्घ और बलिदान के लिए जानी जाती है, लेकिन हरियाणा के ही कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश देकर एक विश्व व्यापी ग्रंथ भी दिया, आज पूरे विश्वस्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। आज पूरे विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता का अनुसरण करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले 5 सालों से गीता महोत्सव को अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के कारण हरियाणा प्रदेश की पहचान पूरे विश्व में बनी है, आज सभी को इस पवित्र गं्रथ से प्रेरणा लेने की जरुरत है। आज उसी पावन धरा कुरुक्षेत्र पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अहम भूमिका रही है।

कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए तैयार किया श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह प्रसंग:अमीषा


प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव को जहन में रखकर ही श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह प्रसंग को तैयार किया है। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के रुकमणी विवाह प्रसंग को दिखाने का अनोखा प्रयास किया गया है।
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल बुधवार को देर सायं अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देने के लिए पहुंची थी। यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हरियाणा सरकार की तरफ से जैसे ही अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के लिए निमंत्रण मिला, उसी समय कुरुक्षेत्र की कर्मभूमि पर हुए भगवान श्रीकृष्ण को जहन में रखकर नृत्य नाटिका तैयार करने का मन बनाया और समय रहते श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह प्रंसग नृत्य नाटिका को तैयार किया। इस नृत्य नाटिका में 2 घंटे के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और रुकमणी के विवाह प्रसंग को दिखाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रसंग में रुकमणी हरण, स्वयंवर को दिखाया गया है। इस नृत्य नाटिका के प्रत्येक पात्र ने अपने अभिनय को जीने का प्रयास किया और श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अर्पित शर्मा ने अपने इस किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की ताकि अभिनय में श्रीकृष्ण का रंग डल सके। उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है। इस महोत्सव के मंच पर आने का एक सुखद एहसास हुआ है। इस बेहतरीन आयोजन के लिए हरियाणा सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड बधाई के पात्र है। इस महोत्सव के कारण कुरुक्षेत्र को विश्व में एक पहचान मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले कुछ माह में ही उनकी नई फिल्म देशी मैजिक भी आ रही है।

No comments:

Post a Comment