Tuesday, January 10, 2012

मंगलवार को गांव बन व छलौंदी के दर्जनों लोग इनैलो में शामिल




लाडवा/शैलेंदर चौधरी
हलके की जनता किस प्रकार कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है, इसका उदाहरण इसी बात से चलता है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी लोग कांग्रेस पार्टी को छोडक़र अन्य दलों में शामिल हो रहे है। लाडवा हलके में ऐसा कोई दिन होगा, जिस दिन कांग्रेस पार्टी से खफा होकर हलके की जनता इनैलो में शामिल न हो रहे हो। मंगलवार को लाडवा हलके के इनैलो विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी के नेतृत्व में गांव बन के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नेता नेकी राम सहित मदन लाल, अशोक कुमार, सन्नी, विक्की, रोहित व गांव छलौंदी के वाल्मीकि समुदाय के राम चंद्र, ईशम ङ्क्षसह, ओम प्रकाश, हरि ङ्क्षसह, बनारसी, धर्मपाल, गुलाब ङ्क्षसह, महिंद्र पाल, जरनैल ङ्क्षसह, फूला राम, अंत राम, भूला राम, रोशन लाल सहित दर्जनों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। सभी पार्टी में शामिल लोगों का पार्टी में शामिल करने के बाद गांव बन में गांववासियों को संबोधित करते हुए हलके के विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार से हर वर्ग तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी है। बिजली किल्लत, गैस किल्लत, खाद किल्लत, कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, लूट-पाट में प्रदेश नंबर वन बन गया है। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलती है और सभी को बराबर का सम्मान देती है। उन्होंने गांव वासियों से कहा कि जो कर्ज आप लोगों ने मुझे विधानसभा में भेजकर चढ़ाया है वह उसे ब्याज सहित उतारने का काम करूंगा।उन्होंन कहा कि वह विधायक आपके सहयोग व समर्थन से है। उन्होंने गांववासियों से भविष्य में भी अपना सहयोग व समर्थन देने की बात कहीं। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन रादौर के अध्यक्ष सरपंच कर्मवीर खुर्दबन, जसवंत मेहरा, गुरनाम बूढ़ा, जितेंद्र बन, रिंकू जोगीमाजरा, पूर्व सरपंच गुरदयाल खेड़ी दाबदलान, बलदेव बन, वीरेंद्र छलौंंदी, राकेश खुराना, राजू खुराना, विक्रम मढ़ान, अनिल बूढऩपुर, महिंद्र बपदी, सरपंच सुभाष बनी सहित भारी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे। हलके में दिन-प्रतिदिन इनैलो में शामिल होने वालों की लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही है। मात्र लाडवा हलके में हर रोज अन्य दलों को छोडक़र इनैलो का दामन थाम रहे है। मंगलवार का दिन इनैलो पार्टी के लिए लाभकारी हुआ है और कस्बे के कई कांग्रेसी पार्टी के कई मेहनती कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर इनैलो का दामन थाम लिया, जिससे न केवल इनैलो को मजबूती मिली, बल्कि कांग्रेस को करारा झटका लगा। लाडवा हलके में इनैलो विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी के नेतृत्व में हर रोज कांग्रेस को छोडक़र इनैलो में शामिल हो रहे है। इनैलो का दामन थामने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा हर रोज पार्टी छोडक़र जा रहे पार्टी कार्यकत्र्ताओं से न केवल पार्टी कमजोर हो रही है, बल्कि चुनावों में पार्टी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हर रोज इनैलो में शामिल होने से विपक्षी पार्टियों के होश उड़ गए है।

बी.पी.एल. कार्ड को काटने पर भडक़े डूडा वासी
दोबारा सर्वे करवाने की मांग, 127 बी.पी.एल. कार्ड में 110 कार्ड काटे
लाडवा/शैलेंदर चौधरी
लाडवा खंड के गांव डूडा में जमकर विभाग द्वारा बी.पी.एल. कार्ड धारकों पर कुल्हाड़ा चलाया गया। गांव डूडा में सर्वे में 127 बी.पी.एल.कार्डों में से 110 बी.पी.एल.कार्ड को काट दिया गया, जिससे गांववासियों में भारी रोष पनप गया। गांववासियों ने न केवल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि जिला उपायुक्त से मिलकर दोबारा से गांव में सर्वे करवाने की भी मांग की। गांववासी रामदयाल, जय राम, रामचंद्र, महिंद्र ङ्क्षसह, कर्णपाल, रामपाल, सुनील, बलकार, दलबीर, रामकिशन, टोनी,हरि राम, सुनेहरा राम, श्री चंद, बनारसी दास, देबो देवी, जय भगवान, राजेंद्र, बलबीर, फूलो देवी, बलजेश, राजपाल, मांगा राम, जयपाल, मेहरदीन, करतारा, मेला राम, रणदीप ङ्क्षसह सहित अनेक बी.पी.एल.कार्ड धारकों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार पहले उनके पी.बी.एल.कार्ड बना रहे है और बाद में कटवा रहे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्या पहले सर्र्व करने वाले प्राइवेट थे या फिर अब प्राइवेट है। उन्होंने कहा कि सरकार कभी बी.पी.एल.कार्ड काटकर तो कभी लिखकर उनका अपमान कर रही है, जिसका सरकार को चुनाव में भारी परिणाम भुगतने पड़ेंगे। गांववासियों ने कहा कि क्या मात्र गांव में 127 में से 17 ही परिवार बी.पी.एल. के पात्र ही लोग रह गए है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग करके गांव में दोबारा से सर्र्वे करवाने की मांग की है और जिस भी अधिकारी व कर्मचारी ने पहले गलत सर्वे करके गलत कार्ड बनाए थे या फिर अब गलत कार्ड काटे है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अपील भी की। उन्होंने सरकार से भी मांग करके गलत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

सर्वे में गलत लोगों के काटे बी.पी.एल. कार्ड
जब इस बारे में गांव की महिला सरपंच सुनीता देवी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि गांव में काफी गलत बी.पी.एल.कार्ड काटे गए है। उन्होंने कहा कि कई परिवार तो ऐसे है जो अपना पालन-पौषण स्वयं नहीं कर सकते है और उनके भी सर्वे में कार्ड काट दिए गए है। उन्होंने बताया कि गांव की अंगुरी देवी जोकि नेत्रहीन है, शकुंतला देवी बेसहारा है, ईश्वर सिंह 70 प्रतिशत विकलांग है, करतारा राम के हाथ नहीं है और गांव में एक तीन छोटे-छोटे बच्चों के माता-पिता न होने के कारण अनाथ है व गांव का ही चुहड़ ङ्क्षसह अपाहिज होने के कारण कुछ भी करने में असमर्थ है। उन्होंने जिला उपायुक्त से भी लिखत में शिकायत कर गांव में दोबारा सर्वे करवाने की मांग की व जो लोग बी.पी.एल.कार्ड के पात्र है उनके दोबारा से कार्ड बनाने की मांग की। 


Wednesday, January 4, 2012

ट्रेक्टर ही बन गया किसान की जान का दुश्मन


लाडवा/ शैलेंद्र चौधरी
जिस ट्रैक्टर के लिए गोबिंदगढ़ का किसान बलबीर सिंह करीब दो साल से लड़ाई लड़ रहा था। वहीं ट्रैक्टर शायद किसान बलबीर सिंह की मौत का कारण बन गया है। किसान बलबीर ङ्क्षसह को अगर यह पता होता की, जिस ट्रैक्टर के लिए वह लड़ाई लड़ रहा है वहीं उसकी मौत का कारण बनेगा तो शायद वह ट्रैक्टर के लिए लड़ाई ही नहीं लड़ता। जी हां गांव गोबिंदगढ़ के मृतक किसान बलबीर सिंह ने लाडवा में एक टै्रक्टर एजैंसी के मालिक से 27 सितम्बर 2010 को 5,85,000 रुपए का महिंद्र 605 टै्रक्टर खरीदा था। एजैंसी मालिक ने उस समय उसको टै्रक्टर का बिल नहीं दिया था और करीब पिछले दो वर्ष से वह ट्रैक्टर का बिल लेने के लिए लड़ाई लड़ रहा था। भाकियू के सहयोग व बीच-बचाव से मृतक किसान बलबीर को गत सप्ताह ट्रैक्टर का बिल तो जरूर मिल गया, लेकिन ट्रैक्टर का बिल मिलने के मात्र एक सप्ताह बाद ही न केवल बलबीर सिंह ट्रैक्टर, बल्कि अपनी जान से भी हाथ धो बैठा।
गौरतलब है कि लाडवा खंड के गांव गोबिंदगढ़ के किसान बलबीर सिंह की गत मंगलवार को हत्यारों ने न केवल गोली मारकर हत्या कर दी थी, बल्कि मृतक के ट्रैक्टर को भी साथ ले उड़े। मृतक किसान बलबीर सिंह अपने खेत से गन्ने से लदी ट्राली अपने महिंद्र टै्रक्टर 605 से पिकाड़ली शुगर मील भादसों ले जा रहा था कि रास्ते में मील के पास ही गांव बीड़ माजरा के मोड़ के पास सुबह करीब चार बजे अज्ञात हत्यारों द्वारा न केवल किसान बलबीर ङ्क्षसह को गोली मार दी, बल्कि उसका ट्रैक्टर भी लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक बलबीर ङ्क्षसह का देर सायं को ही गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक न तो ट्रैक्टर का पता चल पाया था और न ही हत्यारों का। पूरे गांव में मातम का मौहल बना हुआ है।
जब इस बारे में इंद्री थाना के थानाध्यक्ष संजीव मलिक से फोन पर बातचीत करनी चाही तो थाने के ए.एस.आई. जगबीर सिंह से ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हत्यारों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित की गई है जोकि जांच में जूटी है। अभी तक हत्यारों व ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लग पाया।

हादसे के बाद भी नहीं चेते स्कूल संचालक


छुट्टी होने के बाद भी खोले जा रहे हैं स्कूल
लाडवा/ शैलेंद्र चौधरी
अभी 2 दिन पहले ही अम्बाला जिला मैं धुंध के कारण एक सड़क हादसे में स्कूल की वैन में दर्जनों बचे काल का ग्रास बने थे, उसके बाद भी निजी स्कूल संचालक णदून पब्लिक स्कूल सरकाही चेते| सरकार व उपायुक्त के आदेशों के बाद भी खुलने की चर्चा पूरे कस्बे में जोरों पर है। स्कूल कमेटी के आगे शायद जिला उपायुक्त व सरकार के कोई आदेश मायने नहीं रखते है। यहीं कारण है कि पूरे प्रदेश के स्कूलों की छुट्टी होने के बाद भी दून पब्लिक स्कूल बंद नहीं किया गया है। स्कूल में नर्सरी से लेकर 12 वीं कक्षा तक करीब 390 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है। ऐसा भी नहीं है कि बच्चों के अभिभावक स्कूल बंद करने से परहेज न करते हो। बच्चों के अभिभावकों द्वारा भी बार-बार मांग करके बाद भी स्कूल को बंद नहीं किया गया, जिससे बच्चों के अभिभावकों में भी भारी रोष पनप रहा है। कुछ बच्चों के अभिभावकों ने तो ऐसे स्कूलों से तौबा करना शुरू कर दिया है जो बच्चों को जिंदगियों से खिलवाड़ करते है। लाडवा में मात्र एक दून पब्लिक स्कूल ही एक ऐसा स्कूल है जो छुट्टी होने के बाद भी खुल रहे है और छोटे-छोटे बच्चे सर्दी के मौसम में स्कूल आने को विवश हो रहे है। कुछ अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब उन्होंने स्कूल के चेयरमैन से बच्चों की छुट्टियां करने की बात कहीं तो उन्होंने कहा कि यदि आपकों अपने बच्चे इतने ही प्यारे है तो इनको स्कूल क्यों भेजते है घर क्यों नहीं रखते। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल तो लगता ही रहेगा चाहे आप अपने बच्चों को भेजों या ना भेजों। बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि यदि वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते है तो उनका सिलेबश छुट जाता है, जिससे बच्चे की पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि उनको स्कूल की हठधर्मी के चलते इतनी ठंड व धूंध में भी अपने बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है। कस्बावासियों ने जिला उपायुक्त से मांग करके ऐसे स्कूलों को बंद करवाने की मांग की है जोकि सरकार व प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते है। जब इस बारे में लाडवा दून पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल टी.आर. गर्ग से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को स्कूल का स्थापना दिवस है और इस अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी तैयारी के लिए बच्चे स्कूल आ रहे हे। उन्होंने यह भी कहां की बृहस्पतिवार से स्कूल की छुट्टी कर दी जाएगी।


देवी-देवताओं के डरावने व लुभावने एसएमएस से उपभोक्ता परेशान
लाडवा/ शैलेंद्र चौधरी
लोगों के मनों में देवी-देवताओ के प्रति किस प्रकार भय बनाया जा रहा है। यह आजकल लोगों के मोबाइल फोन पर देखने को मिल सकता है। मोबाइल उपभोक्ता न तो इस बारे में किसी को शिकायत कर सकते है और न ही रोष प्रकट। क्योंकि यह एसएमएस उनके नजदीकी व खास व्यक्ति द्वारा ही भेजा जाता है। जी हां लाडवा कस्बे में आजकल मोबाइल उपभोक्ताओं पर मोबाइल द्वारा देवी-देवताओं के डरावने व लुभावने एसएमएस भेजे जा रहे है। इन एसएमएस में किसी देवी या देवता का नाम लिखा होता है। जो भी इन एसएमएस को अपने अन्य दोस्तों को भेजेगा तो एक सप्ताह या अगले दिन उसकी मनोकामना पूर्ण होगी, यदि इस एस.एम.एस. को पढऩे के बाद भी नहीं भेजेगा तो एक सप्ताह में उसको इसके बुरे नतीजे सामने आ जाएगा। कस्बे में मोबाइल उपभोक्ताओं पर आ रहे ऐसे एस.एम.एस. से उपभोक्ता परेशान भी है और डर भी रहे है। अधिकतर उपभोक्ता तो इन डरावने एस.एम.एस. को पढक़र अगले अपने दोस्तों व रिश्तेदारों तक को भेज रहे है। ऐसे ही एक एसएमएस आजकल लाडवा में मोबाइल उपभोक्ता पर आ रहे है। इस  एसएमएस में भगवान हनुमान जी के सात नाम से पुकारा गया है। एसएमएस में लिखा है कि जो इस एसएमएस को अपने पढऩे के बाद 20 लोगों को नहीं भेजेंगे तो उनको अगले मंगलवार तक इसका प्रभाव नजर आएगा और यदि भेजे देंगे तो शनिवार तक उसको इसके अच्छे परिणाम आने की बात कहीं है। लोगों के मोबाइलों पर आ रहे डरावने व लुभावने एसएमएस से लोगों में देवी-देवताओं के प्रति भय बन रहा है।




हुड्डा तेरे राज में, जीरी गई ब्याज में, पराली गई लिहाज में, गेहूं जाएगी खाद में



कांग्रेस के राज में किसान उजडऩे के कगार पर, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया आरोप
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
कांग्रेस के राज में किसान उजडऩे के कगार पर आ गए हैं। खाद महंगी होने के साथ-साथ किसानों को कालाबाजारी में खरीदनी पड़ रही है और यह कालाबाजारी सरकार की कृत्रिम रूप से पैदा की हुई है, जिसका खामियाजा किसान तथा छोटे व्यापारी दोनों को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा ने गांव मुंडाखेड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए लगाया। अशोक अरोड़ा ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में गांव नरकातारी, दबखेड़ी, जोगनाखेड़ा, बगथला, समसपुर, ज्योतिसर तथा मिर्जापुर में भी बैठकों को संबोधित किया।
            इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज किसान काफी परेशान हैं। खाद ब्लैक में खरीदने के साथ-साथ उन पर कीटनाशक व खरपतवार की दवाई का डिब्बा जबरन थोपा जा रहा है। कांग्रेस को किसान, मजदूर विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रत्येक गांव में यह नारा लगाया जा रहा है कि हुड्डा तेरे राज में, जीरी गई ब्याज में, पराली गई लिहाज में, गेहूं जाएगी खाद में। अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2011 देश और प्रदेश दोनों के लिए बहुत बुरा रहा। किसानों की धान की फसल सस्ते भाव लूटी गई। आलू की फसल का कोई भाव किसानों को नहीं मिला, इसके विपरीत किसानों के उपयोग में आने वाली वस्तुएं बहुत महंगई हुईं तथा जो चीजें किसान पैदा करता है, वह मंदे भाव बिकीं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोडक़र रख दी। उन्होंने कहा कि अब सरकार बिजली के भाव भी बढ़ाने जा रही है। जो लोग बिजली के बिल भरते हैं, उन पर छापे मारे जाते हैं तथा जो लोग बिजली के बिल नहीं भरते, उनसे न तो बिल की वसूली की जाती है और न ही वहां छापे मारे जाते हैं। आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बल्कि केवल एक जिले की सरकार है। सडक़ें टूटी हुई पड़ी हैं, बिजली मिलती नहीं, वृद्ध लोग पैंशन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं और उन्हें अपमानित किया जाता है। गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए, जिस कारण लोग सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं।
            भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार ने वर्ष 2011 में पिछले सारे रिकार्ड तोड़े। यहां तक कि खेलों और शहीदों के लिए बनाए जाने वाले फ्लैटों में भी पैसे खाए गए। अशोक अरोड़ा ने नव वर्ष की मंगलकामना करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर नए भारत का निर्माण करना है। उन्होंने आशा प्रकट की कि नया वर्ष पिछले वर्ष की तरह देश और प्रदेश की जनता के लिए बुरा साबित नहीं होगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में इनेलो की सरकार आने पर वे ब्याज सहित लोगों का एहसान उतारेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

भजन पार्टियों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला 17 से
कुरुक्षेत्र/विक्रम शर्मा
सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 17 से 19 जनवरी तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में रोहतक मंडल की भजन पार्टियों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्घाटन सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव शिवरमन गौड़ करेंगे। विभाग के क्षेत्र उप-निदेशक कुलदीप सैनी ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों की मंच पर बेहतर प्रस्तुति तथा प्रभावी प्रचार की तकनीक मेें सुधार लाना है। कार्यशाला में सभी कलाकारों व प्रचार कार्यकर्ताओं को आज की परिस्थितियों के अनुरूप उनमें कार्य की प्रवृति जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यशाला में कई विशेषज्ञों द्वारा कलाकारों को अपडेट करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की भजन पार्टियां सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासात्मक कार्यों के प्रचार का सशक्त माध्यम हैं, जिन्हें समय-समय पर अपडेट करने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।



Tuesday, January 3, 2012

प्रो. हवा सिंह बने कुवि कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष



कुरुक्षेत्र, पवन सोंटी 
 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कार्मस विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में प्रो. हवा सिंह ने मंगलवार को पद भार संभाल लिया। गौरतलब है कि प्रो. हवा सिंह इससे पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं। कुछ माह पहले ही उनको महामहिम राज्यपाल की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का सदस्य भी मनोनित किया गया था। इसके अतिरिक्त प्रो. हवा सिंह उपभोक्ता फोर्म के सदस्य भी रह चुके हैं। प्रो. हवा सिंह अनेकों धार्मिक व सामजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद भावी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि विभाग में रोजागारोन्मुखी नए कोर्स भी शुरु करवाए जाऐंगे। शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाऐगा। क्लास रूम आधुनिक तकनीक से बनाऐ जाऐंगे। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला के साथ क्लास रूम भी आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किये जाऐंगे। उन्होंने कहा कि यह विभाग सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवा सकता है। इसलिये यहां कम्पनियों को जॉब प्लेसमैंट के लिये बुलाया जाऐगा। विभाग में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि ऐल्यूमिनाई मीट प्रतिवर्ष आयोजित की जाऐगी। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त विद्वानों को समय समय पर आमंत्रित करके उनके लैक्चर विद्यार्थियों के लाभ हेतू आयोजित किये जाऐंगे। इस विभाग को संस्थापक प्रो. धूल सिंह को अपना आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके नक्शे कदम पर चलते हुए हम यहां तक पहुंचे हैं। आगे भी उनके दिखाऐ हुए मार्ग पर चलते हुए इमानदारी से अपना काम करेंगे। मैरिट सूचि में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी समय समय पर सम्मानित किया जाऐगा।

अब चॉक से मिलेगी मुक्ति
प्रो. हवा सिंह ने बताया कि अब आधुनिक तकनीक से क्लास रूमों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि ब्लैक बोर्ड पर चॉक से लिखने की बात गुजरे जमाने की रह जाऐगी। क्लास रूम में प्रोजैक्ट्रों के माध्यम से शिक्षण किया जाएगा।