Monday, May 7, 2018

प्रति एकड़ उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दृष्टिगत लगाए जाए गन्ने उत्पदाक किसानों के जागरुकता शिविर-- किसानों को मिलनी चाहिए हर प्रकार की बुनियादी सुविधा:-डीसी


अपने कार्यालय में शुगर मिल शाहबाद के स्टाफ के साथ मिटिंग के बाद डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश
कुरुक्षेत्र, पवन सोंटी (7 मई): डीसी डा. एसएस फुलिया ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में शुगर मिल के स्टाफ के साथ हुई एक बैठक में सभी को निर्देश दिए कि किसानों की आय दौगुनी करना सरकार के मुख्य एजेंडे में है। इसलिए गन्ना उत्पादक किसानों की प्रति एकड़ उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए जागरुकता शिविर लगाए जाए। गन्ने की फसल को बिमारियों से बचाने के लिए निर्धारित मापदंढ़ के तहत किसानों को दवाईयां भी समय से उपलब्ध होनी चाहिए। सीजन निकलने के बाद दवाई असर नहीं करती, इसलिए यह कार्य समय से ही करना चाहिए।
डीसी ने बैठक के दौरान शुगर मिल के अधिकारी और कर्मचारियों को यह आदेश भी दिए मिल में किसानों के लिए पीने के पानी, विश्राम, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था सुचारु रुप से होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अदायगी समय पर होनी चाहिए। इस विषय को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। पौधारोपण भी पर्यावरण स्वच्छता का बुनियादी आधार है। इसलिए समय-समय पर पौधारोपण किया जाए। इतना ही नही पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी अति आवश्यक है। उत्पादित शुगर के बेचने और रख-रखाव की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए। शुगर मिल में और बेहतर सुधार के लिए अधिकारियों के साथ-साथ शुगर मिल के डारेक्टर्स से भी सुधार मांगे गए। इस मौके पर एमडी गिरिश कुमार, सीटीएम कंवर सिंह, डारेक्टर राजेन्द्र सिंह, अमोलक सैनी, कर्मचंद, शशिबाला, हरजीत सिंह, राजबाला और सतबीर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Saturday, May 5, 2018

प्रदेश के 6 लाख टयूब्वेलों को जोड़ा जाएगा सौर ऊर्जा के साथ: कैप्टन अभिमन्यु


पवन सोंटी, चंडीगढ़ (5 मई): हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा सरकार सौर ऊर्जा आधारित टयूब्वेल की योजना ला रही है। जिससे किसानों को लाभ होगा और किसान उपभोक्ता के साथ-साथ बिजली उत्पादक भी बनेगा, जिससे किसान की आमदनी बढ़ेगी।

यह जानकारी वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शुक्रवार को भारत कें पंद्रवें वित्त आयोग साथ हुई बैठक के उपरांत एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि प्रदेश के 6 लाख टयूब्वेलों को सौर ऊर्जा के साथ जोड़ा जाएगा। किसान द्वारा उसकी उपयोगिता के आधार बिजली का उपयोग किया जाएगा और उसकी उपयोगिता पूरी होने के बाद किसान बिजली को बेच भी सकेगा, जिससे वह आमदनी प्राप्त कर पाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना किसान को उपभोक्ता के साथ-साथ उत्पादक बनाने की भी है। उन्होंने कहा कि इस सौर ऊर्जा योजना से राज्य सरकार द्वारा  दी जाने वाली लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी का बोझ भी राज्य पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस योजना को पूर्ण रूप दे दिया जाएगा।

उत्तर भारत में आंधी के कारण मरने वालों के परिजनों को अनुग्रह राशि


उत्तर भारत में आंधी के कारण मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा
धरतीपुत्र, नई दिल्ली (5 मई): प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी ने 2 मई, 2018 को उत्तर भारत के विभिन्नं राज्यों में आई धूल भरी तेज आंधी अथवा चक्रवात के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने इस भयावह आंधी-तूफान के कारण गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए भी 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

जल संसाधनों पर अद्यतन डेटा के एकल खिड़की स्रोत के रूप में एनडब्यूध आईसी की स्थापना
धरतीपुत्र, नई दिल्ली (5 मई): कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय जल सूचना विज्ञान केंद्र (एनडब्ल्यूआईसी) को हाल ही में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में सृजित किया गया है। एनडब्ल्यूआईसी राष्ट्रि व्यापी जल संसाधन डेटा का एक संग्राहक होगा और यह जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के एक अधीनस्थ् कार्यालय के रूप में काम करेगा। इस केन्द्रा का प्रमुख संयुक्त सचिव स्तंर का एक अधिकारी होगा।
जल संसाधनों का प्रबंधन एक अत्यंत जटिल एवं कठिन कार्य है जिसमें बहु-विषयक ज्ञान क्षेत्रों की विशेषज्ञता की जरूरत पड़ती है और यह ऐतिहासिक एवं वास्त विक समय वाले विश्वहसनीय डेटा एवं सूचनाओं पर निर्भर रहता है। इसके लिए पहली आवश्यकता यह है कि एक व्यावपक ‘जल संसाधन सूचना प्रणाली (डब्यूआरआईएस)’ को विकसित कर उसका समुचित रख-रखाव एवं नियमित अद्यतन सार्वजनिक तौर पर किया जाए, ताकि जल संसाधनों के कारगर एकीकृत प्रबंधन के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सभी संबंकधित हितधारकों को इसमें शामिल किया जा सके।
यह वैज्ञानिक आकलन, निगरानी, प्रतिरूपण एवं निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) और एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के लिए भी पहली आवश्यनकता है। इसे ध्यारन में रखते हुए एनडब्यूप्रणआईसी द्वारा जल संसाधनों एवं संबंधित विषयों (थीम) पर अद्यतन डेटा का ‘एकल खिड़की’ स्रोत मुहैया कराए जाने की आशा है।
उपर्युक्ता केन्द्री जल एवं जल विज्ञान संबंधी चरम या भीषण स्थिति से निपटने हेतु आपातकालीन उपाय करने वाले अन्यय केन्द्रीदय एवं राज्यज संगठनों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्री य एवं अंतर्राष्ट्रीमय स्तयर के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग करेगा।

Wednesday, April 18, 2018

किसानों को विविधता अपनाने के साथ डेयरी, मुर्गी और मछली पालन जैसे कृषि से जुड़े कार्य करना चाहिए: नायडू


नई दिल्ली, 18 अप्रैल: उपराष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि कृषि क्षेत्र को टिकाऊ और लाभदायक बनाने के लिए इसमें नवाचार के तरीकों को शामिल किया जाना चाहिए। वे आज असम के जोरहाट में असम कृषि विश्वविद्यालय के एक वर्ष तक चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर असम के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी, असम के कृषि मंत्री श्री अतुल बोरा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
   उपराष्ट्रपति ने कहा कि दलहनों और तिलहनों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना देश के समक्ष बड़ी चुनौती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे कृषकों के समर्पण और हमारी प्रयोगशालाओं में किए जा रहे नवीनतम अनुसंधानों से हम जल्द ही इन दो फसलों में भी आत्मनिर्भरता हासिल कर लेंगे।
    उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए देश को हमारे कृषि क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, गिरता मृदा स्वास्थ्य, कम होते जल संसाधन और लुप्तप्राय जैव-विविधता जैसी वर्तमान समस्याओं से कृषि क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य अधिक खर्चीला बनता जा रहा है और इसलिए लोग इससे दूर हो रहे हैं।
    उपराष्ट्रपति ने कहा कि पहले की तुलना में अब कम लोग कृषि करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अधिक कुशल, अभिप्रेरित व्यक्तियों और संस्थानों की आवश्यकता है, जो परंपरागत से हटकर सोचे और नवाचार को बढ़ावा दें।
    उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों और सरकारों से आग्रह किया कि वे किसानों को विविधता अपनाने और डेयरी, मुर्गी, मछली पालन जैसे कृषि से जुड़े कार्य करने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि केवल उत्पादन बढ़ाने से ही लोगों को कृषि क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र में डेयरी और मांस उत्पादों की काफी मांग है, जो पूरी नहीं हो पाती है इसलिए इस चुनौती को अवसर में बदलने की आवश्यकता है। खेतों में मेहनत करने वाले किसानों को ज्ञान, वित्तीय ऋण, गोदाम और बीमा सुविधाएं प्रदान कर सशक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें दोबारा सोचने और कृषि, शिक्षा तथा अनुसंधान को अधिक ऊर्जावान बनाने की आवश्यकता है।   

Saturday, March 10, 2018

बिखरे कार्यकर्ताओं को सहारा देने का काम कर रही है तंवर की साइकिल यात्रा


हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफल हो रहे हैं प्रदेशध्यक्ष
कुरुक्षेत्र, 10 मार्च (पवन सोंटी)
हरियाणा में लंबे समय से बिखराव को झेल रही कांग्रेस को अब प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अशोक तंवर अपनी साइकिल यात्रा के मध्यम से काफी सहारा दे रहे हैं। हालांकि सत्ता से बाहर होने से पहले ही कांग्रेस में आया ये बिखराव तब से शुरू हो गया था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के विश्वास पात्र फूल चंद मुलाना को हटाकर तंवर को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से हुड्डा गुट द्वारा निरंतर अप्रत्यक्ष रूप से तंवर का विरोध शुरू हो गया था। दिल्ली में तो नौबाट मारपीट तक आई थी। यही कारण रहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वांछित प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं त्यों त्यों प्रदेश की राजनीति में उफान आता जा रहा है। कांग्रेस का हरियाणा में मजबूत जनाधार होने के कारण इसके पास कार्यकर्ता तो बहुत हैं, लेकिन असंगठित होने के कारण उनमें जोश का अभाव था। अब तंवर हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा से उन कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफल हो रहे हैं। काफी हद तक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तंवर को अपना नेता स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
अगर अशोक तंवर इसी तरह विरोध व विरोधियों को नजर अंदाज करते हुए आगे बढ़ते रहे तो कांग्रेस के कारकर्ताओं को पूरी तरह संगठित करने में सफल हो सकते हैं। यात्रा के पहले चरण के अंतिम पड़ाव से 2 दिन पहले लाडवा में जिस तरह पार्टी की विचार धारा से जुड़े पुराने नेता और कार्यकर्ता तंवर के साथ नजर आए उसे देखकर लगता है कि 2019 के चुनाव तक हरियाणा कांग्रेस काफी मजबूत हो सकती है।
कुरुक्षेत्र से जुड़े मुद्दों के साथ गिनवाई कांग्रेस की उपलबधियाँ
कुरुक्षेत्र में अपनी यात्रा के दौरान तंवर ने कहा कि कौरवों और पांडवों के बीच धर्म-अधर्म की लड़ाई हुई थी। कुरुक्षेत्र में यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो या रिजनल इंजीनियरिंग कॉलेज जिसे बाद में एनआईटी का दर्जा मिला, कुरुक्षेत्र के विकास के लिए ये कांग्रेस का धर्म था। आज की बात करें तो गीता जयंती के नाम पर चहेतों के बीच भ्रष्टाचार की रेवड़ी बटना, ब्रह्मसरोवर में ताजा पानी लाने की योजना में गोलमाल, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बजट में कटौती करना, गौ माता का अपमान जैसे अधर्म के काम हरियाणा में खट्टर की भाजपा सरकार ने किए।
तंवर ने कहा धर्म और ज्ञान के नगर कुरुक्षेत्र में दोनों पर ही संकट आया है। बजट में कटौती से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सडक़ पर है, छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। गीता जयंती के नाम पर 32 करोड़ की बंदरबांट आपने देखी, ब्रह्मसरोवर में ताजा पानी लाने की योजना घपले की भेंट चढ़ी।
बजट पर भी दी बेबाक राय
विधानसभा में खट्टर सरकार द्वारा पेश बजट पर बोलते हुए तंवर ने कहा की हरियाणा को पीछे धकेलने के लिए बजट में जिस तरह भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गए उसे देख कर लगता है कि भाजपा ने अपने पिछले सभी बजट की तरह जनता की आंखों में धूल झोंकने का फिर से प्रयास किया है। बजट में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस पर करो में किसी प्रकार की कटौती ना करना, शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर ठोस नीति का अभाव, चुनाव करीब आठ देख केंद्र की यूपीए सरकार के समय मंजूर यमुनानगर-चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़-साढौरा जैसी रेल, विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग सडक़ परियोनाओं तथा हरियाणा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर इंजीनियरिंग परियोजनाओं का नाम लेकर वित्त मंत्री ने हरियाणा की जनता को बहकाने का काम किया है।
प्रदेश स्तर के मुद्दे भी उठा रहे हैं तंवर

यात्रा के दौरान तंवर अपने पड़ाव के दौरान स्थानीय मुद्दों के साथ प्रदेश स्तरीय मुद्दे भी खूब उठा रहे हैं। उन्होने मोदी-शाह-खट्टर के संरक्षण से यमुनानगर से पलवल तक चल रहे अवैध खनन, सरस्वती नदी के नाम पर 260 करोड़ का गोलमाल, पॉपलर की गिरती कीमत, सरकारी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा के गिरते स्तर, गन्ना किसानों की समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था, समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने, सडक़ों की बदहाली, बिजली की किल्लत, बढ़ती बेरोजगारी, गौमाता का अपमान, आंगनवाड़ी वर्कर्स के आंदोलन, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार आदि मसलों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस गरीब-किसान-मजदूर के हक की आवाज को उठाती है जबकि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर इन्हें दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस जनता के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
ये रहे साथ: 
कुरुक्षेत्र जिला में उनकी यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान बिल्लू, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, भूपेंद्र राणा, दीप सैनी, विशाल सिंगला, जगबीर मढान, संतोष पंचाल कुरूक्षेत्र, राकेश सैनी सुंदरपुर, ईश्वर बाल्मीकि फतहपुर, अजय शर्मा पिपली, राजीव धराडसी,अशोक शर्मा पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर ,श्रीकांत बंसल, मनोज बगथला, सतवीर घराडसी, जोरा सिंह, सूरज दवखेड़ी, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश मेहरा, अंजलि डी के बंसल,  संदीप बूरा, प्रमोद सहवाग, जगजीत हुड्डा ,सुनील पवार, कंवर दीप सैनी ,लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र फौजी, पृथ्वी तुर्क ,सुरजीत पलवल , रणबीर पलवल, गोविंद राम ,सुभाष पाली, शमशेर कश्यप, बिमला सरोहा, रेखा कश्यप, रीना बाल्मीकि, नरेंद्र जबल, प्रभात शादीपुर,श्यामा नंबरदार,  हरि सिंह मखाना, सुरजीत,  शेरी मान,  बादल सिंह ,जगदीश सिंह, राजकुमार पंचाल ,विनोद सेखड़ी, रायसाहब शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा ,विवेक भारद्वाज डब्बू ,श्याम चोपड़ा ,उजागर सिंह, जरनैल डूबा, सुरेंद्र चिब्बा, पवन गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सोनी, कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, रोहित दलाल जुलाना, कुलदीप गदराना डबवाली, लादूराम पूनिया, हीरा लाल यादव बावल, कैलाश चन्द्र झज्जर, सतीश बंधं, पवन खरखौदा, सुरजीत भावदीन, अमित सोनी सिरसा, कपिल सरावगी, महासचिव भूपेन्द्र सिंह राणा, हरिओम कौशिक व श्रीमती मनवीर कौर गिल, वीरेन्द्र चौहान, महाबीर खुर्दी, दलबीर बाल्मीकि, साहब खान पटवारी, इब्राहिम इंजिनीयर व अमन अहमदर मेवात, मस्तराम बागड़ू जीन्द, सुखवीन्द्र सिंह जैलदार अम्बाला, जेडी सिंह, जगजीत मोहड़ा, देवेंद्र सिंह बबली टोहाना, प्रमोद सहवाग जींद, विकास चौधरी फरीदाबाद, पंकज पूनिया करनाल, सतपाल कौशिक यमुनानगर, रवि चौधरी, कपूर सिंह अम्बाला, भूपेन्द्र गंगवा, वंदना पोपली, जसबीर गुज्जर, सुंदर सिंह, देवीराम कसान, मास्टर योगेन्द्र पुण्डरी, दयाल सिंह पिंजोरी, सत्यवीर डागर, अजीत फौगाट चरखी दादरी, आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा, लीगल सैल के चेयरमैन नवीन शर्मा व सीनियर वाइस-चेयरमैन नरेंद्र कौशिक, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप बूरा, नवीन केडिया सिरसा, राकेश सौंधी, हिम्मत यादव अटेली, कुलताज सिंह बेरी, प्रिंस मल्होत्रा, आनंद हुड्डा, नवदीप गोदारा हिसार, रेखा बाल्मीकि, धर्मदेव आर्य, खलील अहमद, मेघराज, इन्द्र दलाल सहित कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस आदि कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पधाधिकारी, बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अनेक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर साथ चले।