Sunday, December 4, 2011

हंसराज हंस के भक्ति गायन से सराबोर हुआ ब्रह्मसरोवर



कल्ला दिल नईयों, जान वी ए मंगदा, इश्क दी गली बीचों कोई-कोई लंगदा
कुरूक्षेत्र, 4 दिसम्बर (पवन सोंटी)
            कुरूक्षेत्र उत्सव गीता जयन्ती समारोह के तीसरे दिन 4 दिसम्बर को सूफियाना सांझ का आगाज सुप्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस के भक्ति गायन से हुआ। इसका शुभारम्भ हरियाणा के वित्तमंत्री स. हरमोहिन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया और शाल भेंट करके हंसराज हंस की गायकी को सम्मान प्रदान किया। हंसराज हंस ने कार्यक्रम का शुभारम्भ हे गीता के महा रचयिता तुम्हे लाख-लाख प्रणाम कृष्णा, द्वापर युग में तुने दिया गीता का उपदेश कृष्णा से किया और पूरे वातावरण को भक्ति में संगीत और गीत से कृष्णामय बना दिया।
            कार्यक्रम के हर पायदान पर श्रोताओं को न केवल हंसराज हंस की सूफी गायकी परिपक्वता का  एहसास हुआ, बल्कि उन्होंने अपने जोशीले और रशीले कंठ से दर्शकों की हर प्रकार की गायन शैली की मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि संगीत वही है जो संगत को भाए। कार्यक्रम में गीता जयन्ती की शुभकामनाएं देते हुए गीत गाया जिसके बोल थे- गीता से उपदेश न मिलता कोई जीवन का सार न होता। उन्होंने प्रसिद्ध गजल गायक स्वर्गीय जगजीत सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन द्वारा गाई गई विख्यात गजल- गरज बरस प्यासी धरती पर, फिर पानी दे मौला, चिडिय़ा को दाने, बच्चों का गुड़धानी दे मौला।
 
            उन्होंने जैसे ही मौसम फिल्म में गाए गए गीत -इक तू ही तू की शुरूआत की पूरा पंडाल न केवल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा बल्कि श्रोता उनकी मधूर गायन शैली के साथ झूमने पर मजबूर हुए। आम तौर पर सूफी गायकी को प्राथमिकता देने वाले हंसराज हंस आज गीता जयन्ती समारोह में पहुंचे श्रोताओं पर विशेष मेहरबान नजर आए और उन्होंने श्रोताओं की हर मांग को पूरा करके उनके दिलों को जीत लिया। अपने नए गीतों के साथ-साथ जैसे ही उन्होंने-कल्ला दिल नईयों, जान वी ए मंगदा, इश्क दी गली बीचों कोई-कोई लंगदा गीत आरम्भ किया तो मुख्य अतिथि सहित पंडाल में मौजूद प्रत्येक श्रोता उनकी गायन शैली में सुर से सुर मिलता नजर आया। एक लम्बे अंतराल के बाद गीता जयंती के अवसर पर देश की मधुर और दिलकश आवाज का जादू श्रोताओं  के सिर चढ़ कर बोला। उनकी गायकी खचा खच भरे पंडाल में को न केवल भाव विभोर कर दिया, बल्कि उन्हें सूफियाना दस्तूर की गायकी की गहराई में मनोरंजन के साथ-साथ आत्मसात करने का खूबसूरत मौका भी दिया।  कदरदान श्रोताओं की भावनाओं को भांपते हुए हंसराज हंस ने अपना सुपरहिट गीत ये जो सिली-सिली चलदी हवा- पेश किया और इसके उपरान्त क्रमवार श्रोताओं की मांग को पूरा करते हुए दिल चोरी साडा हो गया, दिल टोटे-टोटे हो गया, इक खैर मंगा सोहणिया मै तेरी, दुआ न कोई होर मंगदी, दमा दम मस्त कलंदर सहित सभी प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए और अपनी गायन  कला से श्रोताओं को कील दिया।
            उन्होंने सूफियाना गायकी को ईश्वर की इबादत बताते हुए कहा कि भारत के सूफी मत के संतो ने ईश्वर प्राप्ति के लिए इसी शैली को प्रयोग किया और इसे संत गायन शैली भी कहा जाता है। युवा गायकों में सूफियाना अंदाज के प्रति उदासिनता पर उन्होंने खेद व्यक्त किया और कहा कि गायन शैली से रूबरू उस्ताद गायकों का यह नैतिक दायित्व है कि वे भावी पीढिय़ों तक भारत की इस अमीर विरासत को पहुंचाए। उन्होंने कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, जिला प्रशासन, सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा प्राचीन संस्कृति और कला के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
          समारोह में जिला उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बांसल, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गीता जयंती समारोह के दौरान उपेक्षित हैं कुरुक्षेत्र के उद्धारकर्ता गुलजारी लाल नंदा



अंधेरे में नींव पत्थर, इमारत बुलंद

कुरुक्षेत्र, मेघराज मित्तल
जब इमारत बुलंद हो जाती है तो उसके कंगूरे की ईंट को दुनिया निहारती है, लेकिन नींव की ईंट अंधेरे में मौन होकर दम तोड़ती रहती है। कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है गीता जयंती समारोह के दौरान कुरुक्षेत्र के उद्धारकर्ता स्व. गुलजारी लाल नंदा का। कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह का भव्य आयोजन गत दो दिसम्बर से कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर हो रहा है। इस दौरान ब्रह्मसरोवर, इसके बीच व आस-पास के मंदिर और पुरुषोत्तमपुरा बाग रोशनियों में जगमगाए हुए हैं। दूसरी ओर ब्रह्मसरोवर की पूर्वी परिक्रमा से बाहर स्थापित गुलजारी लाल नंदा स्मारक सदाचार स्थल उपेक्षित भाव से अंधेरे में डूबा है। जिस नंदा ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना करके कभी कीचड़ से भरी इस झील को आधुनिक ब्रह्मसरोवर का रूप दिया था, उसी नंदा को शायद प्रशासन व सरकार ने भूला दिया है। शनिवार सांय जब पत्रकारों की टीम ने नंदा स्मारक का दौरा किया तो इस स्मारक के द्वार बंद पाए व पहले से लगी लाईटों को छोडक़र कोई विशेष सज्जा का प्रबंध भी नजर नहीं आया। यही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण बात यह भी है कि स्मारक के सामने सडक़ के दूसरी ओर नंदा जी का जो बुत लगा है, वह भी पूर्णतया अंधेरे में डूबा नजर आया। कहने को उसके दोनों और लाईटें लगाई गई हैं, लेकिन वह भी बंद पड़ी थी।
ध्यान रहे कि स्व. गुलजारी लाल नंदा वे शख्यिसत थे, जो दो बार देश के कार्यकारी प्रधानमंत्री रहे और कुरुक्षेत्र हल्के का लोकसभा में भी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ही 1968 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की थी। उन्होंने कुरुक्षेत्र के 48 कोस परिधि के क्षेत्र में अनेकों नवीनीकरण करवाए और ब्रह्मसरोवर को आधुनिक रूप दिया। इसके लिए स्वयं सिर पर टोकरी रखकर उन्होंने कार सेवा भी की।
यही नहीं नंदा जी ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जिनकी समाधि कुरुक्षेत्र में बनाई गई। उनके समाधि स्थल को नाम दिया गया सदाचार स्थल का। इसके साथ ही यहां पर गुलजारीलाल नंदा के नाम पर एक संग्रहालय भी स्थापित किया गया, जिसमें उनके बर्तन, निजी पत्र, भाषण, कपड़े व टेलीफोन आदि अनेकों वस्तुएं रखी गई। लेकिन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अपने निर्माणकत्र्ता को ज्यादा दिन नहीं सहेज पाया और इसके रख-रखाव का जिम्मा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को सौंपा गया। नंदा जी के प्रति यूं तो उपेक्षा हर उस कार्यक्रम में झलकती है, जब उनकी याद में स्मारक पर कोई कार्यक्रम होता है, लेकिन गीता जयंती समारोह के दौरान तो उनको पूरी तरह उपेक्षित कर दिया गया। इस समारोह के दौरान नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना तो बना है, लेकिन नंदा जी के लिए शायद किसी के पास समय नहीं है।
प्रशासन को नहीं जानकारी
नंदा जी के स्मारक व स्मारक के बाहर लगे बुत पर रोशनी की व्यवस्था को लेकर जब एसडीएम अशोक बांसल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लाइटें बंद होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, इलैक्ट्रिशियन की डयूटी लगाई गई है, जहां भी लाईट खराब है, वह ठीक करेंगे। नंदा जी से सम्बंधित किसी स्टाल को लेकर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मेले के दौरान कहीं नंदा जी को लेकर कोई स्टाल लगा हो। समाधि स्थल व संग्रहालय पर विशेष रोशनी को व्यवस्था को भी लेकर वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।


झील के कीचड़ में नहाकर लिया था उदारीकरण का संकल्प
गुलजारीलाल नंदा एक बार अन्य तीर्थ यात्रियों की तरह ही सूर्यग्रहण के अवसर पर कुरुक्षेत्र में स्नान के लिए आए थे, उस वक्त यहां एक झील में थोड़ा सा पानी था, जिसके कीचड़ व पानी से स्नान के बाद वे लौट गए। इसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र के उद्धारीकरण का संकल्प ले लिया। अगस्त 1968 में उन्होंने कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि के उद्धार हेतु कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की। श्रीकृष्ण संग्रहालय भी उन्हीं की सोच का परिणाम है।

गुलजारी लाल नंदा और राष्ट्रीय राजनीति
स्व.गुलजारी लाल नंदा कोई सामान्य व्यक्ति नहीं थे। वे एक साधारण संत राजनेता थे, जिन्होंने नेताओं के लिए आदर्श स्थापित किए। जो कांगे्रस आज प्रदेश व देश में सत्ता संभाल रही है, उसको नंदा जी ने अपने पसीने से सींचा। पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में उन्होंने नियोजित विकास की प्रक्रिया में सराहनीय योगदान दिया। नदी-घाटी योजनाओं में विशेष कार्य किया। देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने कानून व्यवस्था, उच्च स्थानों पर भ्रष्टाचार, पंजाबी सूबे के सृजन पर आंदोलन और तमिलनाडू में हिंदी विरोधी आंदोलन जैसी व्यापक समस्याओं से निपटने के लिए काम किया। 1964 में पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के पश्चात और 1966 में लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के पश्चात उन्हें देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री तक बनाया गया। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उनका योगदान इतना विशाल है कि उसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। अगर एक वाक्य में कहें तो नंदा मृदुभाषी स्वभाव के संत राजनेता और लोहपुरुष व्यक्ति थे।

गीता जयंती समारोह-अनूप लाठर को स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मान


कुरुक्षेत्र उत्सव-गीता जयंती समारोह
छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियां देकर बिखेरी अद्भुत छटा

कुरुक्षेत्र/पवन सोंटी

कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह में शनिवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर शिक्षा विभाग हरियाणा के सौजन्य से सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कुरुक्षेत्र उत्सव को राधा-कृष्णमय बनाते हुए अद्भुत छट्टा बिखेरी। विद्यालयों व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों की मिलीजुली प्रस्तुति ने कुरुक्षेत्र नगर के बाशिंदो को भगवान कृष्ण के विभिन्न प्रसंगों से जोड़ते हुए अध्यात्म का संदेश भी दिया। यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जानी मानी संगीतज्ञ एवं हरियाणा के राज्यपाल के सचिव की धर्मपत्नी डॉ. शशी कालिया ने पारम्परिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रस्तुतियों का आगाज़ गणपति वंदन से हुआ, जिसमें गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने महाराष्ट्रीयन परिधानों में वहां की अद्भुत नृत्य शैली का मुजाहरा किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों द्वारा योगीराज कृष्ण को समर्पित कार्यक्रम में जहां बाल गोपाल कृष्ण की लीलाओं का समावेश दिखाई दिया तो सर्व शक्तिमान भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप, प्रभु का नरङ्क्षसह अवतार तथा बालक कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उगंली पर उठाने की प्रस्तुतियों ने आम जनमानस को भगवान कृष्ण के सानिध्य से जोड़ा। इन सभी कार्यक्रमों को दर्शकों ने आत्मसात करते हुए भरपूर स्वागत भी किया। सहारा पब्लिक स्कूल व महंत प्रभात स्कूल द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला में सखियों संग रास रचाते कृष्ण के मुखमंडल की आभा से वातावरण में एक नई चमक पैदा हुई तो गुरू नानक पब्लिक की पंजाब का लोक नृत्य गिद्दा की प्रस्तुति से पंडाल तालियों से गूंज उठा। आर्य कन्या विद्यालय शाहबाद का राजस्थानी नृत्य, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की रासलीला ने भी खूब समाबांधा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमएलएन कालेज यमुनानगर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका ने जहां समाज में फैली कुरीतियों पर गहरे प्रहार किए तो यह लघु नाटिका लुप्त हो रही लोक कलाओं को सुरक्षित रखने के प्रयासों की तरफ भी एक पुख्ता कदम थी। इसी तरह मंच पर धमाल मचाती डीएवी कालेज की छात्राओं हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति ने भी दर्शक दीर्घा को हरियाणा प्रदेश की समृद्ध लोक नृत्य शैली के दर्शन करवाएं, वहीं हरियाणवी संगीत का पश्चिम के साथ बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती हरियाणवी पॉप संगीत की प्रस्तुति भी बेजोड़ थी। अनेक प्रस्तुतियां हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल और उतरांचल की सांस्कृतिक परिवेश की जहां झलक संजोए थी, वहीं आधुनिक युग में हमारी बदलती हुई जिंदगी के मूल्यों को करारी चोट भी करती है। कुरुक्षेत्र, थानेसर, लाडवा तथा शाहबाद के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों के अनुरूप वेशभूषा, बनाव, श्रृंगार तथा पृष्ठभूमि में गीत-संगीत के साथ बेहतरीन संगत से हर प्रस्तुति को लाजवाब स्वीकार्य बनाया, जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया।
गीता जयंती समारोह कला साधकों का करता है मार्ग प्रशस्त : शशि कालिया
डा. शशी कालिया ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयन्ती समारोह कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां कला और साधक न केवल अपनी कला का प्रदर्शन करते है, अपितु इस कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी के कला साधकों का भी मार्ग प्रशस्त होता है। प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान रखने वाला धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र विभिन्न संस्कृतियों की मिलन स्थली के रूप में भी देश भर में अपनी पहचान बना चुका है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बांसल ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न भेंट किया तथा जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल ने कुरूक्षेत्र विश्व विद्यालय के युवा कल्याण विभाग के निदेशक अनूप लाठर को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया।







वंदना जोशी रंगोली के माध्यम से कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए लोगों को कर रही है जागरूक
कुरुक्षेत्र/यज्ञदत्त शास्त्री

रंगोली में इंग्लैण्ड की रणबीर कौर का विश्व रिकार्ड तोडऩे वाली मुम्बई की वंदना जोशी अपने बेटे केतन जोशी के साथ आजकल कुरुक्षेत्र उत्सव-गीता जयंती के दौरान ब्रह्मसरोवर के किनारे रंगोली के माध्यम से वेदों के प्रचार के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकने व पानी बचाओं अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। गीता जयन्ती उत्सव में आने वाले लोग जब रंगोली को निहारते हैं तो वंदना जोशी के प्रयासों की सराहना किए बिना नही रह सकते।  वंदना जोशी महाराष्ट्र की 5 हजार वर्ष पूर्व की रंगोली परम्परा को आगे बढाने में भी अपना भरपूर योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में वेदों का अपना महत्व है। इन वेदों यजुर्वेद, ऋग्वेद, अथर्वेद व श्याम वेद की बड़े आकार की रंगोली बनाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रही हैं। इन्हे लीक से हटकर बड़ी रंगोली बनाने का बचपन से ही शौक रहा है। यही कारण है कि इन्होंने वर्ष 2004 में 5 हजार 51 स्केयरफूट के रंगोली बनाकर इंग्लैण्ड की रणबीर कौर का 1700 स्केयर फूट विश्व रिकार्ड तोड़ा था। इसी कारण इनका नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकार्ड में दर्ज किया गया है। यह रिकार्ड इन्होंनें नागपूर में बनाया था। वंदना जोशी को रंगोली में दिल्ली के लाल किला में स्वतन्त्रता संग्राम की 150 वीं  वर्षगांठ पर भी सम्मानित किया गया। इन्होंने इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था।  वर्ष 2008 में फरीदाबाद में आयोजित सुरजकुण्ड मेले में भी शानदार रंगोली बनाने के कारण इन्हे सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त चण्डीगढ कलाग्राम शिविर में इनकी रंगोली को सम्मानित किया गया। वंदना जोशी ने एक भेंट में बताया कि उन्हे रंगोली की कला अपनी मां से विरासत में मिली है और इस कला को अपने बेटे केतन जोशी को सीखाकर तीसरी पीढ़ी तक विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि जल संकट व कन्या भू्रण हत्या आज के समाज के सामने गम्भीर समस्या है इसलिए उन्होंने जल संकट की रंगोली में मच्छली को ऑक्सीजन सिलेण्डर से ऑक्सीजन देते हुए दिखा समाज का ध्यान जल बचाने की ओर दिलाया है। उन्होंने बताया कि भूमिगत जल स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे में हमे एक-एक बूंद जल की बचानी होगी। कन्याओं को बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान की जरूरत है इसलिए कन्या बचाओं पर भी रंगोली बनाई जा रही है। वंदना जोशी पिछले 10 वर्षों से गीता जंयती समारोह में लगातार आ रही हैं। वंदना जोशी ने कहा कि गीता जयन्ती समारोह में आकर उन्हे बेहद खुशी होती है क्योंकि कुरुक्षेत्र की इस पावन भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया था इसलिए यह स्थान महान व पवित्र है। ऐसी जगह पर सरकार द्वारा आमन्त्रित करना सबसे बड़ा पुरस्कार है।

Saturday, December 3, 2011

छल-बल से लड़ा गया था महाभारत का महाप्रलंयकारी युद्ध



महासंग्राम में युद्घ नियमों की धज्जियां उड़ायी गईं थीं
विश्व के सब से वृद्ध योद्धा और गर्भस्थ शिशु तक की हत्या हुई
कुरुक्षेत्र /सुरेंदरपाल सिंह वधावन

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का 48 कोस का परिधि क्षेत्र महाभारत की युद्घ स्थली के रुप में विख्यात है। इस क्षेत्र में ज्योतिसर की पवित्र स्थली पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेशामृत से धनुर्धारी अर्जुन को ज्ञान और कर्म का बोध कराया था। श्रीमद्भागवत गीता विश्व का एकमात्र ऐसा दिव्य ग्रंथ है जिसके तत्वज्ञान को स्वंय भगवान ने श्रीमुख से उच्चारण कर सृष्टि  के कल्याणार्थ मानव को  दिया था। भारत में आर्यों का आगमन 1700 ईसा पूर्व हुआ था और वेदों का रचना काल 1200 ईसा पूर्व माना जाता है।  रामायण काल को त्रेतायुग में और महाभारत के घटनाक्रम को द्वापर युग के अंत और कलियुग के आरम्भ तक माना गया है। महाभारत ग्रंथ की रचना ईसा से लगभग 400 वर्ष पूर्व आरंभ की गई और इसकी लेखन प्रक्रिया 300 ईसवी तक निरंतर चली। इस महाकाव्य की रचना 18 पुस्तकों के रूप में की गई जिनमें 2लाख छंद संग्रहीत हैं।  महाभारत में  भगवान श्रीकृष्ण ने मानव के रुप में अवतरित हो कर पृथ्वी पर  कुंतीपुत्र अर्जुन का चयन कर उसे गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था।  इस लिहा$ज से गांडीवधारी अर्जुन भगवान के सर्वाधिक प्रिय होने के नाते विश्व के सबसे सौभाग्यशाली प्राणी माने जा सकते हैं। महाभारत के युद्घ में कोरवों और पांडवों की और से 27 अक्षोहिणी सेना ने भाग लिया था। इस महाप्रलंयकारी युद्घ में पूरे भारतवर्ष में एक भी ऐसा परिवार नहीं बचा था जिसके धर में मातम न छाया हो। इस युद्घ में कौरवों व पांडवों की लगभग समूची सेना का नाश हुआ था हजारों की संख्या में रथी और महारथी वीरगति को प्राप्त हुये। वीर-विहीन हो गई थी भारत की  धरती।
महाभारत के इस महासंग्राम में युद्घ नियमों की धज्जियां उड़ायी गईं थी। गर्भस्थ शिशु से लेकर विश्व के सबसे वृद्घ व्यक्ति तक की छल कपट से हत्या की गई थी। इस महायुद्घ में वयोवृद्घ  पितामह भीष्म को जहां तीरों की  शय्या पर बिंधना-बिछना  पड़ा वहीं 16 वर्षीय बालक अभिमन्यु का सात महारथियों द्वारा कपटता और नृशंसता से वध भी किया गया। पांचों पांडवों द्वारा उत्पन्न द्रौपदी के पांच पुत्रों की सोते हुये ही हत्या कर दी गई थी। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भस्थ शिशु परीक्षित पर ब्रह्मास्त्र चला कर अश्वथामा ने उसकी हत्या का प्रयास किया था। परीक्षित की रक्षा भगवान श्रीकृष्ण ने की और उसे जीवनदान दिया था।दुर्याेधन का वध भीम ने गदा युद्घ  नियमों का उल्लंघन कर के किया । युद्घ के उपरांत धृतराष्ट्र ने आलिंगन के बहाने महाबली भीम की हत्या का प्रयास किया था।

भ्रष्टाचार और आंतकवाद को समाप्त करने में सार्थक हैं गीता के शलोक : प्रीतम पाल


लोकायुक्त ने किया दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन, गीता के उपदेश 21वीं सदी में हैं प्रासांगिक
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी

हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि भ्रष्टाचार और आंतकवाद के साथ-साथ 21वीं सदी की हर समस्या का समाधान करने में श्री भगवत गीता का एक-एक शब्द सार्थक भूमिका निभा सकता है। लोकायुक्त शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में संस्कृत एवं प्राच्य विद्या संस्थान द्वारा गीता का पुन: पाठ 21वीं शताब्दी में संदर्भ में विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व लोकायुक्त प्रीतम पाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.डी.एस. संधू ने दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। लोकायुक्त प्रीतम पाल ने कहा कि महान ग्रंथ गीता का हर शलोक किसी भी काल के लिए उपयुक्त है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिए थे उन उपदेशों का एक-एक शब्द 21वीं सदी में प्रासांगिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आज की युवा पीढी में जो नाकारात्मक सोच पैदा होने के साथ-साथ मोह-माया जैसे द्वंद में फस गई है। उस युवा पीढ़ी को इस महान ग्रंथ के शब्दों का अध्ययन करना जरूरी है। गीता में ज्ञान, भक्ति और कर्म तीनों योगों को शामिल किया गया है। गीता वैदिक ज्ञान का एक सार है जिससे सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। यह सार मानव जाति को मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी दिखाता है। इस ग्रंथ को पढऩे से स्पष्ट हो जाता है कि मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है और स्वयं दुश्मन है। मानव को बिना फल की इच्छा किए ही बिना कर्म करते रहना चाहिए जो मनुष्य कर्म को ही अपनी साधना मानता है वहीं मनुष्य सही रास्ते पर चलकर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कर्म का रास्ता बनाकर और अपने चरित्र को साफ-सुथरा रखने की निहायत जरूरत है। गीता वैज्ञानिक दृष्टि से आज विश्व का सबसे महान ग्रंथ माना जाता है।
            संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. डी.डी.एस. संधू ने कहा कि इस विभाग द्वारा 1990 से विश्व के सबसे महान ग्रंथ गीता को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि 21वीं शताब्दी में श्री मद् भागवत गीता के सार्थक परिणामों के जरिए युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि इस महान ग्रंथ का एक-एक शब्द आज भी पूर्ण रूप से प्रसांगिक है। इस गं्रथ में ज्ञान और भक्ति का जो भंडार है वह विश्व के किसी भी ग्रंथ में नहीं है। यह ग्रंथ 21वीं सदी में एक औषद्यी का काम कर सकता है। इस महान ग्रंथ को पढने से स्पष्ट हो जाता है कि हजारों साल पहले भारत देश से ही संस्कृति का सबसे महान स्त्रोत था लेकिन आज हमारा भारत मानवीय मूल्यों में पिछडता दिखाई दे रहा है। हम सब के प्रयासों से आज फिर से हमारे देश को सर्वोच्च स्थान पर लाना है।
            संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. अभिराज राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि गीता का दर्शन व ज्ञान साम्रदायिक ज्ञान से ऊपर है। श्रीमद् भगवत गीता भारत देश तक ही सीमित नहीं है। यह ग्रंथ विश्व के हर देश व शहर के लिए सार्थक है इसलिए इसे पूर्वाग्रह से मुक्त होकर पढऩे की जरूरत है। सम्पूर्ण विश्व की संस्कृति इस महान ग्रंथ में निहित है। इस ग्रंथ के जरिए ही मानवता की कल्पना की जा सकती है इसलिए 21वीं सदी में श्रीमद्भागवत गीता के पुन: पाठ की जरूरत है। इस महान ग्रंथ में भारतीय दर्शन की 12 शाखाओं को देखा जा सकता है। सभी शास्त्रों की गंगोत्री इस महान ग्रंथ ने अपने में समेटी हुई है। गीता का ज्ञान पढऩे मात्र से नहीं होगा बल्कि इस ग्रंथ के एक-एक शब्द को श्रद्धा और भक्ति से मनन करने की जरूरत है। डॉ. राजेन्द्र ङ्क्षसह ने आगुंतकों को स्वागत किया और प्रो. एस.के.शर्मा ने महमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर फैकल्टी के डीन प्रो. भीम ङ्क्षसह, डॉ. अरूणा शर्मा, डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, डॉ. ब्रिजेश साहनी, डॉ. विरेन्द्र पूनिया सहित शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


कुरुक्षेत्र उत्सव-गीता जयंती समारोह-....वाहन पर बैठकर 20 रुपये में उठाएं मेले का लुत्फ



डीसी ने बैटरी चालित वाहन को मेले के लिए किया रवाना
कुरुक्षेत्र (02 दिसम्बर)/पवन सोंटी
यदि आपको कुरुक्षेत्र उत्सव-गीता जयंती के राष्ट्रीय सरस मेले व क्राफ्ट मेले में बिना किसी शोर शराबे और प्रदूषण के कोई बैटरी चालित वाहन ब्रह्मसरोवर के किनारे सवारी लेकर जाता दिखाई दे तो चौकिए नहीं। यह जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान की तर्ज पर राष्ट्रीय सरस मेले व क्राफ्ट मेले में पर्यटकों के लिए चलाया गया है। इस वाहन को अगर मेले की मैट्रो का नाम दिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस वाहन से बुजुर्ग व विकलांग व्यक्ति भी दस रुपए देकर इस मेले का आनन्द उठा सकता है। 
उपायुक्त मंदीप बराड़ ने शुक्रवार को इस बैटरी चालित वाहन को मेले के लिए फीता काटकर रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी के कार्यालय सचिव उपेश कुमार व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह वाहन विशेष तौर पर मेले के लिए लोगों की सेवा में चलाया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद यह वाहन 60 किलो मीटर तक चल सकता है। इस वाहन को पहली बार जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के अधिकारियों की टीम ने दिल्ली के प्रगति मैदान में देखा था। इन अधिकारियों में अक्षय ऊर्जा के परियोजना अधिकारी बलवान ङ्क्षसह गोलन, जिला परियोजना अधिकारी मेहन्द्र चौहान तथा परियोजना अधिकारी मनजीत ङ्क्षसह शामिल थे। इस वाहन के बारे में जब अतिरिक्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया को बताया गया तो उन्होंने इसकी उपयोगिता को राष्ट्रीय सरस मेले व क्राफ्ट मेले में परखने की सोची और इसी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए गीता जयन्ती के मेले में इस वाहन को उतारा गया। इस वाहन में एक समय में चार व्यक्ति बैठ कर पूरे मेले का लुत्फ उठा सकते हैं। सरस मेले में 1 से 280 बूथ तक इस वाहन से ले जाने का प्रति सवारी 10 रुपये किराया होगा तथा दूसरी तरफ सूचना प्रसारण केन्द्र से क्राफ्ट मेले में घुमने का दस रुपए किया होगा। दोनों तरफ जाने का 20 रुपये किराया होगा। बच्चों व महिलाओं में इस कुरुक्षेत्र की मैट्रो के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पर्यटक इस वाहन से मेले का अवलोकन तो कर सकते है, लेकिन खरीददारी के लिए ठहराव इज्जात नहीं होगी।