Saturday, November 25, 2017

मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज.....

राष्ट्रपति ने ब्रहमसरोवर पर किया गीता पूजन, गीता यज्ञ में डाली पूर्ण आहुती

कुरुक्षेत्र में 25 से 30 नवम्बर तक चलेगा अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव


कुरुक्षेत्र 25 नवम्बर (पवन सोंटी): मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज किया। इस आगाज के साथ ही ब्रहमसरोवर के चारों तरफ श्लोकोंच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ ता का पूजन कर विधिवत रुप से 25 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया।
शनिवार को ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय हरियाणवी परम्परागत वाद्य यंत्रों के बीच हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मुनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने परम्परा अनुसार स्वागत किया। इसके पश्चात राष्टपति रामनथ कोविंद ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र गं्रथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गीता पूजन के बाद 200 विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा  के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति ने श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित की जाने वाली गीता स्थली ज्योतिसर के मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने ज्योतिसर के मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। इस मॉडल का अवलोकन करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोङ्क्षवद ने सरस्वती नदी के माडॅल का अवलोकन किया और सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती नदी के विकास को लेकर राष्ट्रपति को बारीकि से जानकारी दी और अब तक किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरस्वती परियोजना के मॉडल को देखने के बाद सरस्वती पर किए गए शोध कार्यो और इतिहास को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सबसे अंत में राष्ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप स्मृति चित्र भी करवाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गरिमामयी आगमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2017 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 25 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव में 18 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, ध्वनि और प्रकाश शो उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला द्वारा 12 से ज्यादा राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सैमिनार, विराट संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती, गीता शोभा यात्रा आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

No comments:

Post a Comment