Friday, February 14, 2014


टिकट की जुगत के लिए जारी है नेताओं की दौड़ धूप

चंडीगढ़ में कांग्रेस से पवन बंसल और भाजपा के संजय टंडन प्रबल दावेदार

जन्नतजहां हं बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी से कपिलदेव का नाम चर्चा में

(शाहाबाद मारकंडा 13 फरवरी -सुरेंद्र पाल वधावन)
लोकसभा चुनाव की आहट के चलते चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता  अपनी अपनी  टिकट के लिए दौड़ धूप कर रहे हैं और कुछ तो  दिल्ली में ही डेरा डाले हैं। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, वर्तमान सांसद पवन बंसल 
 पार्टी टिकट के लिए ज़ोर आजमाईश कर रहे जिला कांग्रेस के एच.एस लक्की को मनाने में कामयाब हो चुके हैं ,इसी कारण  टिकट पर उनका दावा  मजबूत बना है।  सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में पैराशूटी उम्मीदवार भी उतारा जा सकता है जिसमें  केद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का जिक्र किया जा रहा है। बहरहाल लोकल दावेदारों में सांसद पवन बंसल का पलड़ा सबसे भारी दिखाई दे रहा है।
 दूसरी और भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दौड़ में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन टिकट के प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं।
 इनके अलावा पूर्व सांसद सत्य पाल जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरमोहन धवन, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश पार्षद आशा जसवाल, सिनीयर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम महाजन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माता राम धीमान, पूर्व पार्षद रंजना शाही, जिला अध्यक्ष बी सी पुरी, प्रदेश सचिव संतोष शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा महासचिव कृष्ण कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा महासचिव सदा सावन लहरी, टेनेमेंट प्रकोष्ठ संयोजक दीपक शर्मा, मानव अधिकार प्रकोष्ठ सह-संयोजक चरणजीत चढढा भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार पार्टी उच्चकमान चंडीगढ़ से किसी युवा चेहरे को आगे लाने की फिराक में हैं। उधर चंउीगढ़ सीट के लिए  इस बार अकाली दल बादल  के सिपहसलारों ने भी दावा जताया है। उनका कहना है कि भाजपा कभी यहां जीत दर्ज नहीं कर पाई इस लिए इस बार अकाली दल बादल के हिस्से में यह सीट आनी चाहिए। इस संदर्भ में पार्टी सुप्रीमों प्रकाश सिंह बादल के समक्ष पूर्व मेयर व अकाली नेत्री हरजिंद्र कौर ने प्रस्ताव भेजा है। वैसे इस बार भाजपा नेताओं को उम्मीद हे कि नरेंद्र मोदी के समर्थन में लहर बन चुकी है और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को पराजित करने का सामथ्र्य हासिल कर चुकी हे।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की टिकट के चार दावेदारों को पार्टी दिल्ली हेडआफिस में बुलाया गया है। याद रहे की टिकट के कुल 204 उम्मीदवारों म ें से 31 नाम छांटे गए थे। जिनमें एच.के अरोड़ा,राम लखन मित्तल ,के.के गर्ग और मीना शर्मा शामिल हैं। क्रिकेटर कपिलदेव का नाम भी चर्चा में हे। चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए बसपा नेत्री व सिटी काऊंसलर जन्नत जहां के नाम की घोषणा पार्टी पहले ही कर चुकी हैं। बसपा नेत्री जन्नतजहां की चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में गहरी पैठ है।


No comments:

Post a Comment