Thursday, January 26, 2012

पूरे देश के किसान, गरीब, मजदूर व हर वर्ग के लोगों के हितैषी है बादल: शेरसिह बड़शामी

अम्बाला (अनिल लाम्बा) 
जनता जिसको चाहे आसमान में बिठा दें, जिसको चाहे धूल में मिला दे। प्रजातंत्र में दो सौ एकड़ जमीन वाले किसान की और खेत व फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की वोट की कीमत भी उतनी ही होती है जितनी मजदूर के मालिक की होती है। उक्त शब्द लाडवा के विधायक शेरसिह बड़शामी ने पंजाब डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के अकाली दल व भाजपा गठबंधन के सांझे उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा के पक्ष में गांव सारंगपुर, अंटावा, खेलन, मालन व रजापुर में नुक्कड़ सभाओं में वोट की अपील करते समय लोगों को सम्बोधित करते हुए कहें। शेर सिंह बड़शामी ने कहा है कि प्रकाश सिंह बादल केवल पंजाब व सिखों के मात्र नेता नहीं प्रकाश सिह बादल तो पूरे देश के किसान, गरीब, मजदूर व हर वर्ग के लोगों के हितैषी है। जैसे रामारण में राम और लक्ष्मण ने अन्याय व अधर्म के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी उसी तर्ज पर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्र्वीगय ताऊ देवी लाल व प्रकाश सिंह बादल भी जनता के हितों की लड़ाई लडकर उनका भला करने का काम किया है। देवीलाल व प्रकाश सिंह बादल पंजाब, हरियाणा के लोगों के हितों की लड़ाई लडते समय कई बार जेलों में भी गए। अनेक मुश्बितों झेलने के बावजूद भी प्रकाश सिंह बादल व ताऊ देवी लाल ने किसी भी प्रकार की कोई प्रवाह नहीं की। उनका जो मकसद गरीबों की हक्कों की लडा़ई लड़कर उनकी सेवा करना था। देवी लाल ने हमेशा प्रकाश सिंह बादल की मदद की है इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश ने हरियाणा के सभी इनैलो विधायकों को पंजाब में अकाली व भाजपा गठबंधन के  प्रत्याशियों के पक्ष में  प्रचार के लिए भेजा है। उन्होंने कहा है कि आज पूरे पंजाब में अकाली दल व भाजपा गठबंधन की लहर चल रही है। प्रकाश सिंह बादल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर एक इतिहास रचेगें। जो कार्य पंजाब की जनता के लिए प्रकाश सिंह बादल ने किया है, वह कार्य कोई भी मुख्यमंत्री नहीं कर पाया। प्रकाश सिंह बादल ने अपना राजनीति करियर सरपंची चुनाव लड़कर किया था, प्रकाश सिंह बादल हर व्यक्ति के दुख: दर्द को बारिकी से समझकते है। अब जनता ने निर्णय लेना है कि एक तरफ तो चांदी के  पालने में पैदा होने वाला व चांदी के चम्मच में दूध पीने वाला राजा परिवार में पैदा हुआ कैप्टन अमरेंद्र सिंह है, जिसको गरीब जनता व गरीबी से दूर तक कोई वासता नहीं है। दूसरी तरफ छत्तीस बिरादरी का मसीहा प्रकाश सिंह बादल। इस अवसर पर विधायक शेर सिंह बड़शामी के साथ हरियाणा के अनेक प्रमुख इनैलो नेता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment