Wednesday, October 17, 2012

Kurukshetra news 17th oct......लुटेरों ने बागडिय़ों पर हमला कर लूटे जेवर व नगदी



कंगाली में आटा गीला......
लुटेरों ने बागडिय़ों पर हमला कर लूटे जेवर व नगदी
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
लाडवा-इंद्री मार्ग पर गत रात्रि बपदा मोड़ के पास अज्ञात लुटेरों ने बागड़ी लुहार के डेरे पर हमला बोल 11 बागडिय़ों को घायल कर जेवर व नगदी छीन ले गए। घटना गत देर रात को हुई जब वे अपने डेरे में सोए हुए थे। घायलों को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया गया।
 जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार आर्य ने घटना स्थल का दौरा किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस,फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट व मधुबन से आई डा. कृष्ण कुमार व डा. अशोक वर्मा ने भी बागड़ी समुदाय के डेरे पर पहुंचकर सबूत इक_ा किए। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया और पुलिस घायलों के ब्यान दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की जांच में जुटी थी।
 शहर में बढ़ रही अपराध की घटनाओं के मध्य नजर मंगलवार की रात को अज्ञात लुटेरों द्वारा बपदा मोड़ के पास पड़े बागड़ी लुहार के डेरे पर किए गए हमले से शहर में दहशत का माहौल है वहीं दूसरे डेरे में जीवन बसर कर रहे बागड़ी भी डरे हुए है। लाडवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती घायलों के ब्यान दर्ज किए। हमले में तीन परिवारों के ज्ञान, दिवान, गुलाब, कर्मवीर, चन्ना, सोनू, बेरवा, पल्टू, खजानी, जिमर, सुखो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार आर्य से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है और इस प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले विभिन्न गिरोह के लोगों की पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि लाडवा थाना प्रभारी को भी इस घटना में पूरी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए है।   




आम जनता सफाई अभियान में करे योगदान : सुमेधा कटारिया
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
अतिरिक्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि स्थानीय नगर परिषद द्वारा सफाई अभियान को पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाने के लिए एक 15 दिवसीय विशेष सफाई अभियान आज से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इसमें अपना योगदान करें। श्रीमती उमा सुधा, प्रधान, नगर परिषद के मार्गदशर्न में आज स्थानीय जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास वार्ड न. एक से 4 तक सफाई अभियान की शुरूआत की गई। शहर के सभी 31 वार्डों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया जाना निर्धारित है। वार्ड नं. 5 से 9 तक सफाई अभियान की व्यवस्था के लिए एक दूसरी टीम गठित की गई है। दोनों टीमों के पास 4-4 ट्रैक्टर-ट्रालियां हैं। वार्ड नं. 1 स्थानीय जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सफाई अभियान की शुरूआत के समय मौके पर उपस्थित पार्षद सुरेंद्र सिंह तथा गुरदियाल सिंह ने अभियान को अमलीजामा पहनाते हुए कहा कि बदलते मौसम में किसी भी प्रकार की बीमारी से बचाव के लिए न केवल शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान शुरू किया गया है, बल्कि लोगों को जागरुक करने का अभियान भी जारी है ताकि लोग स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें तथा प्रशासन द्वारा शुरू किए गए सफाई अभियान में सहयोग दें। इस मौके पर पार्षद गुरदियाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका मलिक सिंह जगत भी उपस्थित थे।

बाल दिवस प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ
स्कैच में सुप्रीम एवं प्रश्रोत्तरी में गौरव व लक्ष्य ने मारी बाजी
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने व इसका प्रदर्शन करके उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद, कुरुक्षेत्र द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। परिषद द्वारा बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी, स्कैच बनाना, पोस्टर बनाना, वाद-विवाद, फैंसी ड्रेस, मोनो एक्टिंग, एकल गायन, रंगोली, एकल नृत्य व समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं चार आयु समूहों, जिसमें प्रथम समूह कक्षा पांचवी तक, द्वितीय समूह कक्षा छठी से नौवीं तक, तृतीय समूह दसवीं से बाहरवीं तक के बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी। चतुर्थ समूह में केवल समूह नृत्य की प्रतियोगिता होगी, जिसमें दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सुशील पांचाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि बाल दिवस की प्रतियोगिताओं का आरंभ बाल भवन में प्रश्रोत्तरी और स्कैच बनाना से किया गया। यह प्रतियोगिता द्वितीय व तृतीय समूूह के बच्चों के लिए आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के गौरव अरोड़ा व लक्ष्य बंसल ने प्रथम, श्री संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लाडवा के रोहित शर्मा और सतनाम सैनी ने द्वितीय व सैनी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के शुभम लाठर और शुभम शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कैच बनाना प्रतियोगिता में विश्वास पब्लिक स्कूल शाहाबाद की सुप्रीत ने प्रथम, संजय गांधी पब्लिक स्कूल लाडवा की महक कालरा ने द्वितीय और महावीर जैन पब्लिक स्कूल के मलकीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चुने हुए बच्चों में प्रथम आने वाले प्रतिभागी जोनल स्तर पर बालभवन अम्बाला शहर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसी कड़ी में कल पोस्टर बनाना प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


सूर्य उदय के साथ ही कांग्रेस का नित्त नया घोटाला होता है उजागर :अशोक अरोड़ा
कहा : मुख्यमंत्री हुड्डा ने प्रदेश के किसानों की जमीन कन्यादान में दे दी सोनिया गांधी के दामाद को
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
सूर्य उदय के साथ ही कांग्रेस का एक नित्त नया घोटाला उजागर होता है और अब तो हद हो गई है जब सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के किसानों की जमीन कन्यादान में दे दी। यह आरोप स्थानीय विधायक एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने वशिष्ठ कालोनी में मुस्लिम समुदाय व परुथी परिवार द्वारा आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए लगाया। इन सभाओं में मुस्मिल समुदाय से संबंधित मुस्तकीन खान, मुुमताज खान, शमशाद, यूनुस खान, शरीफ खान, अफज़ल, साबीर, वाजिद, साजिद ने अरोड़ा को समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इसी प्रकार परुथी परिवार द्वारा आयोजित सभा में राजकुमार शर्मा, अमरनाथ परुथी, पंकज शर्मा, प्रकाश सैनी, जितेंद्र वैद्य, गौरव वैद्य तथा अजय परुथी ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर शहरी प्रधान रामस्वरुप चोपड़ा, जिला इनेलो प्रवक्ता, रामपाल शर्मा, पूर्ण जीत सिंह, तेज सिंह, रज्जी शर्मा, भरत वधवा, सतीश शर्मा तथा रामपाल पाली सहित अनेक इनेलो नेताओं ने भी सभाओं को संबोधित किया।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा में इतना बड़ा भूमि घोटाला हुआ है यदि इसकी सुप्रिम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जाए तो यह देश का ही नहीं, बल्कि विदेश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। उन्होंने आईएएस अधिकारी अशोक खेम के तबादले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि एक ईमानदार अधिकारी को वाड्रा के  भूमि घोटालों की जांच का आदेश देने व डीएलएफ तथा वाड्रा के बीच हुए भूमि सोदे की मुटेशन रद करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से खेमका को धमकी दी जा रही है वह बड़ी ही शर्मनाक बात है। हरियाणा में हो रहे बलात्कारों पर कांग्रेसी विधायक संपत सिंह द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए अरोड़ा ने कहा कि आर्थिक विकास तो कांग्रेसियों का हो रहा है, जो पैसा सरकारी खजाने में जाना चाहिए था वह कांग्रेसियों की जेब में जा रहा है। उन्होंने संपत सिंह को याद करवाया कि कल्पना चावला हरियाणा की बेटी थी, जिसने सारी दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। हरियाणा की बेटियां और बेटे किसी भी क्षेत्र में कम नहंी है। संपत सिंह ने हरियाणा की जनता का अपमान किया है। इसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अरोड़ा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की कंपनी द्वारा 53 हजार करोड़ का कोल घोटाला करने से जिंदल की राजनीति में सेवा के लिए आने के दावे की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई की मार से जनता दुखी है। भ्रष्टाचार की सीमाएं हद से पार हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वें संगठित होकर इनेलो के झंडे के नीचे इकट्ठा हो जाएं। लोकसभा के मध्यावधि चुनाव हो सकते है। इन चुनावों में कांग्रेस का सफाया करें। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता में ओम प्रकाश चौटाला को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना निश्चित है।


हमें आध्यात्मिक सहयोग के साथ शैक्षिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत  है : गोयल
कुरुक्षेत्र/पवन सौंटी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं डीन सामाजिक विज्ञान संकाय  एम.एम. गोयल ने कहा कि हम अध्यापकगण आध्यात्मिक शक्ति,चरित्र, ईमानदार, नैतिकता, गंभीर अभ्यास, निर्भयता के साथ अपने छात्रों को ज्ञान निपुणता और मानवीय सम्पत्ति में ढालने में सक्षम हैं।  वे बुधवार को यूजीसी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के उद्घाटन समारोह में अनुबंध आधार पर कार्यरत नवनियुक्त शिक्षकों को सम्बोधित कर रहे थे। प्रोफेसर गोयल का मानना है कि हमें आध्यात्मिक सहयोग के साथ शैक्षिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत है। प्रोफेसर गोयल अपने व्यक्तिगत लक्ष्य और दृष्टि में ऐसी सोच रखते है और श्रीमद्भगवदगीता को ऐसी पुस्तक के रूप मे मानते है जो किसी भी वाद से ऊपर है तथा यह एक कल्याणकारी अर्थशास्त्र की पुस्तक के रूप में जानी जानी चाहिए। प्रो. गोयल चार पीढिय़ों से शिक्षक परिवार से सम्बन्धित होने पर एक शिक्षक के रूप मे पूणर््ातय: सन्तुष्ट है जिसे लोगो ने केवल आजीविका कमाने का साधन मात्र मान लिया है ।अत: हमें शिक्षा के आदर्श स्तर को घटाना नही चाहिए और न ही दूषित करना चाहिए। दूसरे सत्र में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने प्रतिभागियों को कम्यूनिकेशन स्किल के बारे में जानकारी दी। निदेशक एकेडमिक स्टाफ कॉलेज, प्रोफेसर शशी आनन्द ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. आर.पी. ग्रोवर भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे और उन्होंने मंच का संचालन किया।

युवा शक्ति किसी भी पार्टी की रीढ होती है : संधू
पिहोवा
युवा शक्ति किसी भी पार्टी की रीढ है। अन्य राजनीतिक दलों की तरह इनेलो, छात्र संगठन को केवल सत्ता पाने के इस्तेमाल के लिए नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता पैदा करने तथा सामाजिक मुद्दों पर जनता के सुख-दुख के सहभागी बनने के संस्कार डालने का काम करती है। युवा इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन जोत सिंह संधु अनाजमण्डी पिहोवा में एक नवम्बर को हरियाणा दिवस पर रेवाड़ी में होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर इनसो कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग में बोलते हुए कहा कि युवा वर्ग में वह शक्ति होती है कि वे कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते है। आज कांग्रेस सरकार के कुशासन को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं के होश भरे जोश की जरूरत है। इस अवसर पर इनसो डी.ए.वी. कालेज पिहोवा के प्रधान विक्की संधौला ने कहा कि इनसो से जुड़े हर सदस्य लोगों को अपने साथ जोडऩे का काम करें उन्हें संगठन में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने आस-पड़ोस में मिलने वाले लोगों के सुख-दुख में काम आकर इनसो के वास्तविक उद्देश्यों की पूर्ति करने का काम करें। छात्र संगठन इनसो सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग ले और कन्या भ्रूणहत्या विरोधी अभियान के तहत लोगों को जागरुक करे, रक्तदान शिविर, पौधा रोपण, सफाई अभियान चलाएं। इस मौके पर दीनू संधौैला, हैप्पी टंडन, हसन, अनिल, प्रवीण, सौरव, सुमन, सुभाष, कर्ण सिंह इसाक, दरिया राम व गोलू पिहोवा आदि मौजूद थे।

कांगे्रस सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी है : बड़शामी
लाडवा
 विधानसभा में विपक्षी दल के उप नेता एवं विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर न केवल अफसरशाही हावी हो रही है, बल्कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी है। विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी गांव बकाली में कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर गांव बकाली के कश्यप समाज से प्रेम चंद, पूर्ण चंद, फकीर चंद, माम चंद, सतपाल, कुलदीप, संदीप, सोमनाथ, श्रवण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने इनैलो पार्टी में आस्था प्रकट कर विधायक शेर ङ्क्षसह बड़शामी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होकर पार्टी के संगठन को मजबूत किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार नाकारा व निकम्मी सरकार साबित हो रही है, जिसमें प्रदेश का हर नागरिक परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से कांग्रेस ही खुश नहीं है। उन्होंने दावा किया की प्रदेश में अगली सरकार इनैलो की अपनी सरकार होगी, जिसमें हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जाएगी। इस अवसर पर गांव के सरपंच रण ङ्क्षसह, नैब ङ्क्षसह, ङ्क्षरकू जोगीमाजरा, जगदीप दुगारी, बलदेव बन, प्रमोद शर्मा सहित भारी संख्या में कश्यप समाज के लोग उपस्थित थे।  


मां दुर्गा अपने भक्तों की मनोकामना करती है पूर्ण : घनश्याम
लाडवा
श्री लक्ष्मण यति दुर्र्गा पूजा समिति लाडवा द्वारा आयोजित 8 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के पहले दिन की आरती समाजसेवी एवं उद्योगपति अनिल गर्ग व उसके परिवार ने की। सबसे पहले मां भगवती की पूजा अर्चना पंडित तुलसीनंद जी द्वारा करवाई गई व भारी संख्या में मां के भक्तों ने मां की आरती में भाग लिया। समिति के प्रधान घनश्याम दास ने बताया कि मां दुर्गा अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। जो भी भक्तजन सच्चे मन से मां के चरण में जाता हैै उसके सभी कष्ट दूर हो जाते है। नवरात्रों में तो दुर्गा मां की पूजा करने से कई गुणा फल अधिक मिलता है। उन्होंने बताया कि हर रोज सुबह सायं मां दुर्र्गा की आरती का आयोजन किया जाता है औैर रात्रि को मां की महिमा का गुणगान किया जाता है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को समारोह का समापन व दोपहर को विशाल भंडारा होगा और सायं को पश्चिमी यमुना नहर में विशाल शोभायात्रा के बाद मां की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। पहले दिन की आरती में अनिल गर्ग, सीमा गर्ग, अमित गर्ग, आकाश गर्ग, नरेश गर्ग, केवल महता, देवराज सहित समिति के सभी सदस्य व शहर के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।




No comments:

Post a Comment