Wednesday, January 4, 2012

हुड्डा तेरे राज में, जीरी गई ब्याज में, पराली गई लिहाज में, गेहूं जाएगी खाद में



कांग्रेस के राज में किसान उजडऩे के कगार पर, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने लगाया आरोप
कुरुक्षेत्र/ पवन सोंटी
कांग्रेस के राज में किसान उजडऩे के कगार पर आ गए हैं। खाद महंगी होने के साथ-साथ किसानों को कालाबाजारी में खरीदनी पड़ रही है और यह कालाबाजारी सरकार की कृत्रिम रूप से पैदा की हुई है, जिसका खामियाजा किसान तथा छोटे व्यापारी दोनों को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा ने गांव मुंडाखेड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए लगाया। अशोक अरोड़ा ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में गांव नरकातारी, दबखेड़ी, जोगनाखेड़ा, बगथला, समसपुर, ज्योतिसर तथा मिर्जापुर में भी बैठकों को संबोधित किया।
            इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज किसान काफी परेशान हैं। खाद ब्लैक में खरीदने के साथ-साथ उन पर कीटनाशक व खरपतवार की दवाई का डिब्बा जबरन थोपा जा रहा है। कांग्रेस को किसान, मजदूर विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के प्रत्येक गांव में यह नारा लगाया जा रहा है कि हुड्डा तेरे राज में, जीरी गई ब्याज में, पराली गई लिहाज में, गेहूं जाएगी खाद में। अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2011 देश और प्रदेश दोनों के लिए बहुत बुरा रहा। किसानों की धान की फसल सस्ते भाव लूटी गई। आलू की फसल का कोई भाव किसानों को नहीं मिला, इसके विपरीत किसानों के उपयोग में आने वाली वस्तुएं बहुत महंगई हुईं तथा जो चीजें किसान पैदा करता है, वह मंदे भाव बिकीं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोडक़र रख दी। उन्होंने कहा कि अब सरकार बिजली के भाव भी बढ़ाने जा रही है। जो लोग बिजली के बिल भरते हैं, उन पर छापे मारे जाते हैं तथा जो लोग बिजली के बिल नहीं भरते, उनसे न तो बिल की वसूली की जाती है और न ही वहां छापे मारे जाते हैं। आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बल्कि केवल एक जिले की सरकार है। सडक़ें टूटी हुई पड़ी हैं, बिजली मिलती नहीं, वृद्ध लोग पैंशन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं और उन्हें अपमानित किया जाता है। गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए, जिस कारण लोग सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं।
            भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार ने वर्ष 2011 में पिछले सारे रिकार्ड तोड़े। यहां तक कि खेलों और शहीदों के लिए बनाए जाने वाले फ्लैटों में भी पैसे खाए गए। अशोक अरोड़ा ने नव वर्ष की मंगलकामना करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर नए भारत का निर्माण करना है। उन्होंने आशा प्रकट की कि नया वर्ष पिछले वर्ष की तरह देश और प्रदेश की जनता के लिए बुरा साबित नहीं होगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में इनेलो की सरकार आने पर वे ब्याज सहित लोगों का एहसान उतारेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

भजन पार्टियों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला 17 से
कुरुक्षेत्र/विक्रम शर्मा
सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 17 से 19 जनवरी तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में रोहतक मंडल की भजन पार्टियों व खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्घाटन सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव शिवरमन गौड़ करेंगे। विभाग के क्षेत्र उप-निदेशक कुलदीप सैनी ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों की मंच पर बेहतर प्रस्तुति तथा प्रभावी प्रचार की तकनीक मेें सुधार लाना है। कार्यशाला में सभी कलाकारों व प्रचार कार्यकर्ताओं को आज की परिस्थितियों के अनुरूप उनमें कार्य की प्रवृति जागृत करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यशाला में कई विशेषज्ञों द्वारा कलाकारों को अपडेट करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की भजन पार्टियां सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासात्मक कार्यों के प्रचार का सशक्त माध्यम हैं, जिन्हें समय-समय पर अपडेट करने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।



Tuesday, January 3, 2012

प्रो. हवा सिंह बने कुवि कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष



कुरुक्षेत्र, पवन सोंटी 
 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कार्मस विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में प्रो. हवा सिंह ने मंगलवार को पद भार संभाल लिया। गौरतलब है कि प्रो. हवा सिंह इससे पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं। कुछ माह पहले ही उनको महामहिम राज्यपाल की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का सदस्य भी मनोनित किया गया था। इसके अतिरिक्त प्रो. हवा सिंह उपभोक्ता फोर्म के सदस्य भी रह चुके हैं। प्रो. हवा सिंह अनेकों धार्मिक व सामजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद भावी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि विभाग में रोजागारोन्मुखी नए कोर्स भी शुरु करवाए जाऐंगे। शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाऐगा। क्लास रूम आधुनिक तकनीक से बनाऐ जाऐंगे। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला के साथ क्लास रूम भी आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किये जाऐंगे। उन्होंने कहा कि यह विभाग सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवा सकता है। इसलिये यहां कम्पनियों को जॉब प्लेसमैंट के लिये बुलाया जाऐगा। विभाग में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि ऐल्यूमिनाई मीट प्रतिवर्ष आयोजित की जाऐगी। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त विद्वानों को समय समय पर आमंत्रित करके उनके लैक्चर विद्यार्थियों के लाभ हेतू आयोजित किये जाऐंगे। इस विभाग को संस्थापक प्रो. धूल सिंह को अपना आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके नक्शे कदम पर चलते हुए हम यहां तक पहुंचे हैं। आगे भी उनके दिखाऐ हुए मार्ग पर चलते हुए इमानदारी से अपना काम करेंगे। मैरिट सूचि में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी समय समय पर सम्मानित किया जाऐगा।

अब चॉक से मिलेगी मुक्ति
प्रो. हवा सिंह ने बताया कि अब आधुनिक तकनीक से क्लास रूमों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि ब्लैक बोर्ड पर चॉक से लिखने की बात गुजरे जमाने की रह जाऐगी। क्लास रूम में प्रोजैक्ट्रों के माध्यम से शिक्षण किया जाएगा।

Saturday, December 31, 2011

सभी पाठक साथियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं : पवन सोंटी



आपके चहेते समाचार पोर्टल “आवाज” के सभी पाठक साथियों को मेरी और नव वर्ष 2012 के शुभ आगमन की ढेरों शुभ कामनाएं| साथियों आवाज समाचार सेवा से जुड़े सभी लोगों को इस बात का अपार हर्ष है कि आज यानि 31 दिसम्बर 2011 रात 10 बजे तक आवाज को दुनिया में 3104 लोगों ने पढ़ा है|
देश के अनुसार पाठकों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है:-
India........................................................................................................1,872

United States...........................................................................................1,013

Russia.
34

United Kingdom...........................................................................................27

Germany.......................................................................................................14

France..........................................................................................................14

Australia.......................................................................................................11

Ukraine..........................................................................................................8

Senegal..........................................................................................................7

Japan.............................................................................................................5

रचना के अनुसार पाठक संख्या निम्न प्रकार है:-
Posts
Nov 6, 2011, 1 comment
115 Pageviews










Nov 16, 2011
57 Pageviews










Nov 4, 2011
54 Pageviews










Nov 28, 2011
37 Pageviews










Nov 4, 2011, 1 comment
36 Pageviews










Nov 30, 2011
30 Pageviews










Oct 11, 2011, 2 comments
29 Pageviews










Nov 3, 2011
22 Pageviews










Aug 19, 2011, 1 comment
21 Pageviews









Aug 27, 2011
21 Pageviews



     साथियों अगर आप का सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो आवाज आप के लिए इसी प्रकार नए प्रयोगों के साथ सेवा में बना रहेगा|
नव वर्ष की ढेरों शुभ कामनायों के साथ                           
आप का आभारी
                                                        पवन सोंटी ”पूनिया”


Friday, December 30, 2011

प्रतिबंध के बावजूद धार्मिक नगरों में खुलेआम बिकती है शराब



अवैध शराब की बिक्री से लोगों में गहरा रोष
पुलिस प्रशासन से लगाई शराब पर अंकुश लगाने की गुहार
कुरुक्षेत्र/मेघराज मित्तल
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र व इससे जुड़ी ऐतिहासिक तीर्थ नगरी पिहोवा में कहने को तो शराब व मांस की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध है, लेकिन जिस कदर इन नगरों में शराब माफिया शराब परोस रहा है, उस से लोगों की भावनाएं बुरी तरह आहत हो रही हैं। जगह-जगह बिक रही अवैध शराब से लोगों में गहरा रोष है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तो पवित्र ब्रह्मसरोवर के निकट भी कई बार खुलेआम बिकती शराब को लेकर शिकायतें चलती रहती हैं। लेकिन कार्रवाई के नाम पर अगर कुछ होता है तो शिकायतकर्ताओ पर हमला।
            उधर पिहोवा में गली-कूचों में खुलेआम शराब उपलब्ध रहती है। इसके लेकर कई सामाजिक लोग पुलिस व प्रशासन से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि बार-बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पुलिस की चुप्पी के कारण शराब माफिया उन पर हावी होते जा रहे हैं। शराब माफिया द्वारा शहर के हर कोने तथा शहर की सभी मार्किटों में अपने खुर्दे खोल दिए हैं। हालांकि पिहोवा नगरी धर्मनगरी होने के कारण ड्राई एरिया घोषित किया हुआ है, उसके बावजूद भी शराब माफिया पुलिस के संरक्षण में तथा राजनीति में ऊंची पहुंच होने के कारण प्रतिदिन नई-नई जगहों पर  खुर्दे खोल रहे हैं। उनके द्वारा खुर्दे खोलने से युवाओं में नसे की लत इस तरह बढ़ती जा रही है कि वे अपने नसे की लत को पूरा करने के लिए चोरी, लूटपाट तथा डकैती जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने से नहीं कतराते। शहर में पिछले दिनों भी काफी संख्या में चोरी की घटी घटनाओं को इस प्रकार के युवाओं ने ही अंजाम देने की बात कुछ समाजसेवी लोगों द्वारा कही जा रही है। वहीं इन समाजसेवियों में शराब माफिया लोगों के खिलाफ गहरा रोष पनपता जा रहा है। कुछ माह पहले पिहोवा के वार्ड नं.1 के लोगों ने पुलिस लिखित शिकायत भी दी है कि उनके वार्ड में शराब के अवैध खुरदे खुले हुए हैं। इन पर पूरा दिन शराबियों का जमावड़ा रहता है। यदि कोई खुर्दा चलाने वालों को रोकने का प्रयास करता है तो शराब माफिया व ठेकेदारों की प्राइवेट फौज डंडे लेकर वहां आ धमकती है। वार्ड नं.1 के अलावा वार्ड 2, 6,11 अनाजमंडी के आस पास व मेन चौक पर भी अवैध शराब के अड्डे होने की शिकायतें मिल रही हैं। वार्ड वासियों का आरोप है कि सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ लोगों  के इशारे पर ये खुर्दे चलाए जा रहे हैं। जिसके चलते पुलिस भी कार्रवाई करने से हिचकिचाती है। लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक पारुल कुश जैन से मांग की थी कि वे स्वयं आकर इस मामले की जांच करें और शराब माफियाओं से जाल से उनके वार्डों को मुक्त कराएं।  

डीएसपी ने कहा चौकी प्रभारी को देंगे निर्देश
मामले को लेकर जब डीएसपी टेकन राज शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए वह स्थानीय चौकी प्रभारी को निर्देश देंगे। यदि फिर भी शराब माफिया द्वारा खुर्दे खोलने की शिकायत उनकी जानकारी में आती है तो वे तुरंत कार्रवाई करेंगे।

क्या कहती है पुलिस अधीक्षक?
ऐतिहासिक धर्मनगरी पिहोवा में शराब माफिया द्वारा जगह-जगह चलाए जा रहे अवैध खुर्दों को लेकर जब जिला पुलिस अधीक्षक पारुल कुश जैन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में है और वे इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर धर्मनगरी में शराब माफिया को पनपने नहीं देंगी। यदि फिर भी शराब माफिया अवैध खुर्दों का कारोबार जारी रखता है तो वे उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगी।


सरकार के संरक्षण में पल रहा है शराब माफिया : सौंटी
युवा मजदूर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन सौंटी के अनुसार प्रदेश में शराब माफिया सरकारी संरक्षण पाकर पनप रहा है। यही कारण है कि बार-बार ध्यान दिलवाने के बावजूद पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। अगर सरकार की इच्छा शक्ति मजबूत हो तो शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों व शहरों की बस्तियों में आलम यह है कि किरयाने की दुकानों तक पर शराब उपलब्ध हो जाती है। इस प्रकार शराब की अवैध बिक्री से जहां सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है, वहीं घरद्वार पर शराब की शुलभता के कारण सामाजिक ढांचा गड़बड़ा रहा है। गांव में महिलाएं व बच्चे इससे बुरी तरह दुखी हैं। पुलिस को चाहिए कि हर शाम गांव में गश्त की जाए व ऐसे संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर खुलेआम शराब परोसने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि लोगों का जीवन सुखमय रह सके।


तू आदमी बणता-बणता रहग्या- जगबीर राठी की धमाकेदार रचना

हरियाणवी  के जाने माने कवि जगबीर राठी का काव्य व्यंग्य जो सबको पढ़ना चाहिए
तू आदमी बणता-बणता रहग्या


मन्नै डांगराँ के हस्पताल मैं क्यूं ले ग्या
वो बीमार मेरे गैल इस बात पै फैह ग्या

भाई रै, शान्ति कर तू बीमार सै
किसे-किसे रोगां का तू शिकार सै

मैं तन्नै आड़ै एकदम बिल्कुल ठीक ल्याया
आड़े आके राज़ी होगी तेरी या बीमार काया

भूलग्या तू उस दिन एक बात पै अड़या था रै
मेरे गेल्यां छोटी-सी बात पै, कुत्ते की ढाल़ लड़या था रै

उस दिन बेरा पाट्यी थी, मन्नै तेरी औकात
जिस दिन एक गरीब कै तनै, गधे की ज्यूँ मारी थी लात

हर दम तू ठगी चोरी की, कैसी हामी भरे जा सै
कितै फंसज्या हराम का तनै, बकरी की ढ़ाल़ चरे जा सै

उल्लू की ढाल्यां जाग कै, तू मिसकोट करै सै रातां नैं
फणियल तै घणा ज़हर दिख रया, मन्नै तेरी बातां मैं

कितै कोय भले का काम हो, तू घोड़े-सी मारै पछाड़
दूसरों का हक खावै सै तू, खागड़ की ढ़ाल़ तोड़ कै बाड़

पाणी के मैं प्यासी भरमती मछली की ढ़ाल़ लोचता तू
भाईचारे की सड़ती लाश नै करगस की ढ़ाल़ नोचता तू

क्यूँ भेड्डा बण कै किसे भोली़ भेड़ नै, चपर-चपर खाया करै
गादड़ बण क्यू झुठे गीत किसे के, लपर-लपर गाया करै

फेर बता मेरे गेल क्यूँ फहवै सै
आपणे-आप नै आदमी कहवै सै

सूं बुल़दां की, मैं तन्नै आड़ै ना ल्याता
खामखा मैं तेरे गेल्या रोल़ा ना जगाता

जै काल़ी चिड़िया बणकै तू सुबह-सवेरे गाता तो
और नहीं तो मुर्गा बण कै लोगाँ नै जगाता तो
बणकै बुल़द जमींदार का खेतां मैं कमाता तो
और नहीं तो हाथी बण कै सर्कस का खेल दिखता तो

फेर तो चाहे तू डांगर भी होता, तो भी ना घबराता मैं
तेरा इलाज करावण ख़ातर, माणसां के हस्पताल़ जाता मैं

तू तो आदमी बणता-बणता रहग्या
तू तो मेरे गेल खाम-खा-ए फैह ग्या।
.....जगबीर राठी, 
निदेशक, एम् डी यू , रोहतक

दलगत राजनीति के हाथों, हारा लोकपाल कानून- वीसिं. चौहान

दलगत राजनीति के हाथों, हारा लोकपाल कानून
उधर हमें खतरे में दीखे,आन्दोलन से जगा जुनून

सभी दलों ने जीभर खेला राजनीति का रोचक खेल
यदुवंशी लालू का नाटक, राम-वाम का अद्भुत मेल

सब ने सबको चोर बताया, केवल अपना आपा छोड़
खुद को पाक साफ कहने की लगी हुई थी अंधी होड़

नारायण या सीताराम,सुषमा,अरुण,कपिल,अभ
िषेक
लोकपाल को माथा टेक,दिखा गये निज बुद्धि-विवेक

इक्का दुक्का के स्वर छोड़,सब ने मांगे नियम कठोर
बनी जलेबी लोकपाल की ,ओर मिला न जिसका छोर

छोड़ अधूरी-आधी बात, सदन सो गया आधी रात
जैसे अर्थहीन हों बिलकुल जनमन के सारे जज्बात

अब अन्ना पर रहे निगाह,क्या होगी आगे की राह
देख सियासी नौटंकी को,ये मन बोले वाह जी वाह

- वीसिं. चौहान
 
—