Monday, May 7, 2018

सोसल मीडिया पर खूब चल रहा है तूफान पर तूफान....Pawan Sonti


पवन सोंटी, कुरुक्षेत्र
भारतीय मौसम विभाग द्वारा हरियाणा में 2 दिन के लिए जारी किए गए तूफान के अलर्ट ने चंडीगढ़ के गलियारों में रविवार को तूफान ला दिया था। आनन फानन में प्रदेश में अलर्ट जारी करने के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों की 2 दिनों की छुट्टियों का भी ऐलान कर दिया गया था।
हालांकि आईएमडी की भविष्यवाणी के आधार पर सरकार का यह फैसला कोई गलत नहीं था, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद तक प्रदेश में कोई तूफानी हलचल नहीं हुई। इसे लेकर सोसाल मीडिया पर जो तूफान छाया वह अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के मखौलिया माहौल के अनुरूप इतने मज़ाकिया मैसेज तूफान को लेकर सोसल मीडिया पर छाए हुए हैं कि तूफान को लेकर तूफान मचा हुआ है। आइए ऐसे ही कुछ मैसेजों की बानगी का मजा लेते हैं:

: इतनी बाट तो ब्याह मैं भातियाँ की कोनया होती ।।
#जितनी आज हरियाणा वालों ने 2 दिन की छुट्टी कराण आले तूफान की होरी सै।।

: मेरी इब्ब तूफान तै फ़ोन पै बात होई थी:-मक्खां के तैयारी है....
न्यू बोल्या:-बस इब्ब नहा कै तैयार हो कै बस रोटी खान्दा ऐ खखाट पाडूँ हूँ.....

: अभी-अभी तूफान पंजाब से हरियाणा की और बढ़ रहा है पर उसे हरियाणा-पंजाब बार्डर पर हरियाणा वालों ने टोल टैक्स पर रोक रखा है, कह रहे हैं पर्ची कटैगी....

: तूफान का इंतजार तो ग्यारह राज्यों के लोग कर रहे हैं                   
पर तूफान का आना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है......  

: मेरी इब्ब तूफान ते फ़ोन पे बात हुई थी:-मक्खां के तैयारी है....
न्यू बोल्या:-बस इब्ब नी आंदा मैं कल देखूँगा आज मारी भैंस बिमार आ !

: तूफान बेटा... जहां कहीं भी हो...हरियाणा आ जाओ एक बार....डरने की जरूरत ना है...हम कुछ ना कहते...सरकार तो न्यूएं है हरियाणा की...बन्दर के हाथ मे उस्तरा पकड़ाया गया.... पर हम तने गारंटी देवे हैं कि डरिये ना...सारा हरियाणा एड़ी ठा ठा के तेरी बाट देखे है...तू बेरा ना कित रह ग्या... तावला आज्या तू जित भी है...स्कूलां आले बालकां की भी छुट्टी हो ली...उनका भी मनोरंजन सा हो ज्यागा...

: तुफान कोनी आंदा बात होई थी रोटी खा के सो गया
उस की मां नाट गी न्यू बोली घाम मै कीत जावेगा कोनी जाना

: तूफान ना आया तो तगड़ी बेइज्जती होजागी मौसम विभाग की। इब तै तूफान के हाथ मैं सै इज्जत बचाणी।

: तूफान रूस गया
न्यू बोल्या हरयाणा आले इसमें भी बहू मिलन के मौके देखरे अक कोई उड़ के आवेगी....

: और अंत में डाक्टर राजेश सरदाना की रचना:-
भला तूफ़ान वो कैसा
बताकर आ रहा है जो
अगर तूफ़ान ना आया
तौहीन ए हुक्मरां होगी।
           
और अंत में हम भी दुआ करते हैं कि तूफान ना आए। मज़ाक तो अपनी जगह है, लेकिन अगर तूफान आता है तो ना जाने कितनों के आशियाने उजाड़ता है और कितनों के सपने तोड़ता है।  

No comments:

Post a Comment