Monday, December 26, 2011

कु़रुक्षेत्र का प्रगतिशील किसान बना वरिष्ठ वैज्ञानिक



नव प्रवर्तनशील राष्ट्रीय किसान संगोष्ठी में मिली मानद उपाधि
कुरुक्षेत्र/पवन सौन्टी
कुरुक्षेत्र के प्रगतिशील किसान विरेंद्र मंघौली जाटान को भारतीय कृषि अनुंधान परिषद की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक की मानद उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में किसान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नव प्रवर्तनशील राष्ट्रीय किसान संगोष्ठी में आईसीएआर के महानिदेशक डा. एस. अयप्पन ने दी। इस संगोष्ठी में देश भर से सैंकड़ों प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया जिनमें कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ समनवयक प्रो. एस.पी. गोयल के नेतृत्व कुरुक्षेत्र से भी चार किसानों ने भागीदारी की। प्रो. गोयल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विरेंद्र सिंह गन्ने में अतरवर्तीय फसलों में नए अनुसंधान करने के साथ धान की सीधी बिजाई व सब्जियों में मल्चिंग तकनीक अपना कर सफल खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दल में उनके साथ भौर शैयदां से हरपाल सिंह बाजवा ने भाग लिया जो खुम्ब उत्पादन में लम्बे समय से जुड़े हैं और अपने नए अनुसंधानों से किसानों को लाभांवित कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन में खुम्ब की सुदंर प्रदर्शनी भी लगाई जो बहुत सराही गई। प्रो. गोयल ने बताया कि इस दल में उमरी गांव से गुरदियाल सिंह मलिक ने भी भाग लिया जोकि जिला किसान कल्ब के प्रधान हैं। इनके साथ चिब्बा के  प्रगतिशील किसान पाल सिंह ने भी भाग लिया। पाल सिंह ने प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया कि कम से कम लागत में भूमिगत पानी की रिचार्जिग कैसे होती है। उसने इसका लाईव मोडल बनाकर प्रदर्र्शन किया।
            प्रो. गोयल ने बताया कि देश में यह अपनी तरह की संगोष्ठी थी जिसमें किसानों ने अपने अनुभव मंच पर स्लाईडों के माध्यम से प्रस्तुत किये व वैज्ञानिकों  व नीति निर्धारकों ने सामने बैठ कर इन्हें सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया व आईसीएआर के महानिदेशक एस. अयप्पन, हरियाणा किसाना आयोग के अध्यक्ष डा. आर एस परोधा तथा सीसीएस एचऐयू के कुलपति डा. केएस खोखर सहित कई कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति व अनेकों कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।
            कुरुक्षेत्र के किसान विरेंद्र सिंह मंघौली की इस उपलब्धि पर केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एमएम जून, डा. आरएस पन्नू, डा. ओपी लठवाल, डा. जोगेंद्र तोमर, करण सिंह अहलावत, शुलक्षणा डोगरा, डा. दिलबाग सिंह, युवा मजदूर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन सौन्टी, महासचिव विकास गहलावत, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह उमरी ऐडवोकेट, चौ. सुलतान सिंह एडवोकेट आदि गणमानय लोगों ने बधाई दी।


प्रगतिशील किसान विरेंद्र सिंह मंघौली सीधी बिजाई के अपने धान को केवीके वैज्ञानिकों को दिखाते हुए (फाईल फोटो)

प्रगतिशील किसान विरेंद्र सिंह मंघौली खरबूजे की फसल में मल्चिंग सीट लगाते हुए। (फाईल फोटो)

No comments:

Post a Comment