Tuesday, April 29, 2014

अपनी लाश को खुद ढोता आम आदमी...


सुरेंद्र पाल वधावन/ शाहाबाद मारकंडा
सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार जसपाल भट्टी का लोकप्रिय जुमला-आम आदमी दी जिंदगी वी की जिंदगी है-दु:ख, तकलीफां ते धक्के-आज के माहौल पर कितना प्रासंगिक लगता है। दरअसल आम आदमी वोट देने के लिए जीता है और वोट देकर मर जाता है। आम आदमी चौरासी लाख योनियों का संताप अपने इसी एक ही जन्म में भुगतता है। आम आदमी गर्धभ के रुप में जीवन का बोझा ढोता है। पालतू श्वान के रुप में अपने आ$का की चौखट पर बंधा रहता है। $खास आदमी की दुधारु गाय है आम आदमी। खास आदमी की सफलता पर -बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनकर झूमता है आम आदमी।

अंग्रेजी की एक कहावत है-एवरी डॅाग हैज़ ए डे-यानी कि कुत्ते का भी एक दिन होता हे। इस कहावत में संशोधन करके यह भी कहा जा सकता है कि-कॉमनमैन हैज़ ए डे- यह दिन होता है जिस दिन आम आदमी केवल एक दिन के लिए $खास आदमी बनकर मर जाता है यानी के मतदान का दिन। आम आदमी सत्ताएं बदल सकता है लेकिन अपनी त$कदीर नहीं। दूसरे की त$कदीर बना सकता है लेकिन खुद की बिगड़ी  किस्मत नहीं संवार पाता। आम आदमी $खास आदमी के लिए भीड़ का हिस्सा बनता है। $खास आदमी के लिए तालियां पीटता है आम आदमी। खास आदमी के लिए अक़्सर पिटता है आम आदमी। $खास आदमी के लिए जान तक कुरबान कर देता है आम आदमी। $खास आदमी के लिए बस आम का फल ही है आम आदमी,जिसे चूस-चाट कर फैंक दिया ेजाता है। आम आदमी का दु:खड़ा दर्द क्यों समझे-जानें खास आदमी। प्याज महंगा है तो आंसू पीकर प्यास मिटाए आम आदमी। कजऱ् में दबा है तो आत्महत्या करले आदमी। ठंड से मर रहा है तो जनसंख्या कम करने में योगदान पा ले आम आदमी। खास आदमी बहुत व्यस्त है। घोटालों में मस्त है। खास आदमी अगर आम आदमी के लिए सोचेगा तो वक्त की बरबादी होगी। इसीलिए अब आम आदमी को $खास आदमी के लिए ही कुछ न कुछ सोचना पड़ेगा। वरना,रोज़ जीता हुआ रोज़ मरता हुआ अपनी ही लाश का खुद मज़ार आदमी।

Tuesday, April 8, 2014

फोर्ड फाऊंडेशन का संचालन सी.आई.ए के माध्यम से अमरीका कर रहा है:उपाध्याय



आरोप-संदेह के घेरे में  11.500 करोड़ रुपए की राशि
कहा-पथ से भटके केजरीवाल त्रिशंकु सरकार चाहते हैं 

 केजरीवाल की पार्टी में वही बुराईयां जिनके खिलाफ पार्टी का गठन हुआ

चंडीगढ़ /सुरेंद्र पाल वधावन:
 फोर्ड फाऊंडेशन का संचालन सी.आई.ए के माध्यम से अमरीका कर रहा है। अमरीका चाहता कि भारत में त्रिशंकु सरकार बने। फोर्ड फाऊंडेशन के माध्यम से ही अमरीका रुस को टुकड़ों -टुकड़ों में बांटने में सफल हुआ। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व संस्थापक  मैंबर अश्विनी उपाध्याय ने आज चंडीगढ़ प्रैस कलब में आयोजिन पत्रकार सम्मेलन में उपरोक्त बात कही तथा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 20 सवालों का आरोप पत्र जारी कर अपने सवालों  के जवाब मांगे।
 उपाध्याय ने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद ने उन्हें आम आदमी पार्टी से बिना पूर्व सूचना के निकाल कर उनकी छवि धूमिल की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी राह से भटक चुके हैं और जिन पांच मुद्दों के विरोध में केजरीवाल संघर्षशील रहे उनकी पार्टी ने खुद ही उन मुद्दों को आत्मसात कर लिया है। उपाध्याय ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल देश में त्रिशंकू सरकार चाहते हैं ताकि सरकार के गठन में मोटी डील कर पाएं। आरोपों के मुताबिक जन लोकपाल बिल को मजबूत बनाने के बजाए केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीतिक लाभ लेने के लिए असैवधानिक रास्ता अख्तियार किया। फोर्ड फांउंडेशन की कार्यशैली को संदेह के घेरे में लाते हुए उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि इसके माध्यम से एन.जी.ओज़ को 11.500 करोड़ रुपए की राशि विदेशों से 2013 में प्राप्त हुई लेकिन मात्र 2प्रतिशत एन.जी.ओज ने ही इाके बावत रिर्टन दायिर की ऐसी स्थिति में केजरीवाल ने सी.बी.आई या न्यायिक जांच की मांग क्यों नहीं उठाई। इसके अलावा मनीष सिसोधिया को कबीर एन.जी्ओज़ के लिए फोर्ड फाऊंडेशन से 2005 में 44 लाख और 2006 में 32 लाख रुपए प्रदान किए गए जबकि इसका पंजीकरण 2007 में हुआ था। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोधिया योगेंद्र यादव मीरा सन्याल व मेधापाटेकर को प्रतयक्ष या परोक्ष रुप में फोर्ड फांऊंडेशन से कितना धन मिला इसकी जांच की जानी चाहिए। उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी की टिकटों की बिक्री के बारे में गोल मोल आरोप लगाया चंडीगढ़ में सविता भट्टी के बाद गुलपनाग को टिकट देनें के बारे में भी शक जाहिर किया। 2013 के चर्चित अमनडील के बारे में बोलते कहा कि  में पूछा कि क्या यह सत्य नहीें है कि कांग्रेस के साथ यह डील की गई थी कि  350 सीटों पर आम आदमी पार्टी  चुनाव लड़ेगी ताकि सत्ता विरोधी वोट बेंक विभाजित किया जा सके। इसके अलावा आरोप पत्र में आम आदमी पार्टी की टिकटों को बांट,दागी व आपाराधिक पृष्ठभूमि के,व उग्रवाद  समर्थक व भ्रष्ट लोगों को उम्मीदवार बनाए जाने के संगीन आरोप लगाए गए हैं। उपाध्याय ने कहा कि आप पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रसताव पारित किया गया था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी केवल 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिनमें 35 अपराधियों व 35 घनकुबेरों के खिलाफ चुनाव लड़ा जाना था। 


Monday, April 7, 2014

सलीमपुर में कृषि वानिकी किसान सम्मेलन का आयोजन


विज्ञानियों के अलावा देश भर से पहुंचे पेड़ उत्पादकों ने की शिरकत 

शाहाबाद मारकंडा/सुरेंद्र पाल वधावन
 निकटवर्ती गांव सलीमपुर में प्रगतिशील किसान रणजीत रैना के प्रयास से राष्टीय स्तर के कृषि वानिकी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा वन विभाग,हरियाणा वन विकास निगम,पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना,एफ.आर आई देहरादून विमको प्रगति बायो-टेक्रनालोजीस,के विज्ञानियों के अलावा देश भर से पहुंचे पेड़ उत्पादकों ने शिरकत की। इस सम्मेलन का शुभारंभ हरियाणा वन विभाग के, के.एस.चौहान और आर.के सपड़ा ने की। इस सम्मेलन के प्रश्नोत्तर काल में विशेषज्ञों ने किसानों की जिज्ञासाओं को शांत किया और अनुभव सांझा किए। पापुलर और सफेदा पेड़ो की विभिन्न किस्मों और उनमें होने वाली बीमारियों व उपचार विषयक विचारों का आदान प्रदान किया गया। इसके अलावा गुणवतापरक उत्तम किसम के पोधों के विपणन से संबधित सूचनाएं प्रदान की गईं। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के सोटी कलोनल-यूक्लीपटृस यूनिट के बारे में जानकारी प्रदान की गई।सम्मेलन में डा.आर.वी सिंह देहरादून,डा.आर.आई.एस गिल लुधियाना,स्वर्ण सिंह विमको,पंजाब कृषि वानिकी किसान संघ के अध्यक्ष रघुबीर सिंह,के.एस.वेंकटाराव हैदराबाद,वी.एस.तंवरअंबाला,राजेश गूलिया,डी.एफ.ओ अंबाला,प्रगतिशील किसान करण सीकरी,जगदीश चंद्र,अनुसंधान वानिकी पिंजोर और अजय कुमार मिश्रा करनाल ने विचार व्व्यक्त किए।
पदाधिकारियों का मनोनयन-इस अवसर पर कृषि वानिकी किसान संघ की राष्टीय कार्यकारिणी के पदाघिकारियों का मनोनयन आम राय से किया गया। पदाधिकारी-डा.आर.वी सिंह प्रधान,प्यारेलाल उप-प्रधान,स्वर्ण सिंह महासचिव,असीम सिंगला सचिव,डा.एम.डी.शेडा कोषध्यक्ष और श्रीमती वेलेरी हारा व रणजीत रैना को सहयोजित सदस्य बनाया गया।



Thursday, April 3, 2014

आकर्षण का केंद्र बन सकता है कुरुक्षेत्र: मोदी


धर्मनगरी में नरेंद्र मोदी ने भरी हुंकार, 3 लोकसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कुरुक्षेत्र/ पवन सौन्टी
भारतीय जनता पार्टी और राजग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेंद्र मोदी ने धर्मनगरी में हुंकार भरी और 300 से अधिक सीटें जिताकर संसद भेजने की अपील जनता से की। गुरुवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित भारत विजय रैली में बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कुरुक्षेत्र, करनाल व अम्बाला लोकसभा के उम्मीद्वारों क्रमश: राजकुमार सैनी, अश्वनी चोपड़ा मिन्ना व रत्न लाल कटारिया के लिये प्रचार करते हुए वादा किया कि सरकार में आने पर कुरुक्षेत्र को प्रयटन में विश्व स्तर पर चमकाया जाऐगा। मोदी ने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों की इच्छा रहती है कि कभी न कभी कुरुक्षेत्र जरूर जाऐं। यह देश ही नहीं अपितु सारी दुनिया के लिये भी आकर्षण व जिज्ञासा का केंद्र बन सकता है। इसे ऐसा विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रयटन विश्व में सबसे तेज गति से बढने वाला उद्योग है। इससे रिक्शा चालक, रेहड़ी वाले, चाय बेचने वाले व फल-फूल बेचने वालो तक को रोजगार मिलता है। कुरुक्षेत्र का प्रयटन में विकास होने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे पूरे हरियाणा का भला होगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाया कि कभी कुरुक्षेत्र का प्रयटन के रूप में विकास ही नहीं हुआ। मोदी ने कहा कि हरियाणा से उनका निकट सम्बंध रहा है। बहुत वर्षों तक यहां रह कर काम करने का अवसर मिला, जिस की बदौलत वह हरियाणा की समस्याओं को भली भांति समझते हैं। नरेंद्र मोदी ने हरियाणा वासियों को विश्वास दिलवाया कि सरकार आने पर उन्हें यहां की समस्याओं को समझने में पल भर की भी देरी नहीं लगेगी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों की आवाज उठाकर वाजपेयी सरकार में किये गए किसान हितैषी कार्योंं को भी गिनवाया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने आने वाली पीढिय़ों के बारे में नहीं सोचा। मोदी ने हरियाणा और गुजराज का संबंध जोड़ते हुए कहा कि कृष्ण जी ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया व गुजराज के द्वारिका में निवास किया। इसके साथ ही स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने गुजरात में जन्म लिया व हरियाणा में समाज सुधार का प्रचार किया। इसके साथ ही मोदी ने कांगे्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पहले हाथ दिखाते हैं और फिर हाथ आजमाते हैं। इनकी विदाई जरूरी है। मोदी ने बिना नाम लिये कुरुक्षेत्र से कांग्रेसी उम्मीद्वार व मौजूदा सांसद नवीन जिंदल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये चुनाव पैसे और पसीने के बीच है। पैसे नहीं जीतेंगे बल्कि पसीना जीतेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे के जोर पर वोट खरीदने की कोशिस करते हैं। कुछ फर्जी उम्मीद्वार खड़े करके वोट काटने की कोशिस कर रहे हैं। ये सारे कांग्रेस के ठेकेदार हैं। अगर कांग्रेस बची तो देश नहीं बचेगा। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि शहजादे कहते हैं कि एक चौकीदार से काम नहीं चलेगा उन्हें सवा सौ करोड़ देश वासी चौकीदार चाहियें। मोदी ने कहा कि मैं शहजादे से पूछता हूँ कि जिन्होंने कोयले की चोरी की, जिनके हाथ कोयले की चोरी में काले हैं, जिन्होंने देश का मुंह काला किया, क्या वो भी उनके चौकीदार होंगे? इसके साथ ही मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को ऐसी ही बिल्लियों की जरूरत है जो दूध के कटोरे की रखवाली कर सकें। उन्होंने काले धन का विदेशों से वापिस लाने का वायदा करते हुए कहा कि इसके लिये अगर कानून बनाना पड़ा तो कानून बनाऐंगे और किसी देश से संधी करनी पड़ी तो वह भी करेंगे, लेकिन देश से बाहर जमा काला धन वापिस लाकर रहेंगे। इस अवसर पर कैप्टन अभिमन्यू, रामबिलाश शर्मा, जगदीश मुखी, सुभाष चंद्रा आदि भी उनके साथ थे।